FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....

  Updated : May 31, 2026 06:04 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार प्रातः जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में वंदे गंगा साइकिल रैली एवं जल संरक्षण संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की महत्ता बताते हुए युवाओं से जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला खेल कार्यालय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर एवं मॉर्निंग क्लब अध्यक्ष गोपाल जाजू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। संकल्प समारोह के पश्चात विधायक आक्या ने हरी झंडी दिखाकर वंदे गंगा साइकिल रैली को रवाना किया। रैली इंदिरा गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलेक्टर चौराहा, कोतवाली मार्ग, अप्सरा टॉकीज चौराहा, सिटी पेट्रोल पंप, प्राइवेट बस स्टैंड चौराहा, नई पुलिया, नगर परिषद, कलेक्ट्रेट एवं शास्त्री नगर क्षेत्र से होते हुए पुनः इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
रैली के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से इसे जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक सोमेश त्यागी, कमल सिंह, तिलकेश टेलर, कैलाश तौतला तथा प्रशिक्षक रवी बैरागी, महावीर बंजारा, योगेन्द्र सिंह, मधुसूदन वर्मा, विजय सिंह झाला एवं जितेन्द्र नायक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक पारस टेलर ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...

May 31, 2026 06:06 AM

वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....

May 31, 2026 06:04 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 31, 2026 06:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 31, 2026 06:01 AM

जल निगम की लापरवाही से युवक की मृत्यु का समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन, बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी दुर्घटना, पाइपलाइन के गड्ढे से मृत्यु का कोई संबंध नहीं: जल निगम के महा प्रबंधक ने किया खंडन...

May 30, 2026 05:03 PM

टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....

May 30, 2026 04:40 PM

ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...

May 30, 2026 04:26 PM

पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...

May 30, 2026 02:56 PM

अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..

May 30, 2026 02:22 PM

मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 30, 2026 02:20 PM

माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 30, 2026 02:05 PM

कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त

May 30, 2026 01:32 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...

May 30, 2026 01:29 PM

तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...

May 30, 2026 01:24 PM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..

May 30, 2026 01:14 PM

नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...

May 30, 2026 01:12 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

May 30, 2026 12:57 PM

किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...

May 30, 2026 12:49 PM

फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...

May 30, 2026 12:49 PM