एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
Updated : May 31, 2026 06:06 AM
महावीर सिंह चंद्रावत
घटना
मनासा :- गांव की गलियां आज सुन रह गई। हर एक के आंख में आज आंसुओं का सैलाब देखने को मिला। घटन इतनी गमगीन है आसपास के गांव में भी चौराहे पर चर्चा बन गई है। जिससे पूछो उसके मुख से बस यही शब्द निकला कि भगवान इस प्रकार का क्रियाकलाप तो दुश्मन के साथ भी नहीं करे, जी हां एक घर का दिया बुज गया तो उसी घर को आने वाले भविष्य में रोशनी से भरने वाला सूरज भी डूब गया। इस परिवार का मानो सब कुछ खत्म हो गया है। घटना है शुक्रवार शाम 4 बजे की। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली आंतरी निवासी दशरथ सिंह पिता ईश्वर सिंह चंद्रावत 40 वर्ष ओर इनका ही पुत्र पवन उर्फ लखन सिंह पिता दशरथ सिंह चंद्रावत 20 वर्ष खेत पर खरबूजे का कार्य करने पहुंचे थे, काम निपटाकर गंतव्य को लौटना था लेकिन दिन भर की तेज गर्मी में कार्य करने के कारण दोनों ने नदी में नहाने का निर्णय लिया। जब नदी पर पहुंचे और पिता दशरथ अपने कपड़े उतारे उससे पहले उनके पुत्र अपने कपड़े उतारकर नदी में कूद गया बिना पानी की गहराई जाने बेटे को डूबता देख पिता ने बिना कपड़े उतारे ही पानी में छलांग लगा दी लेकिन तेज हवा के कारण नदी में चलते हिलोरों ने दोनों पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों ही नदी के अंदर चले गए। सूचना मिलने पर कुकडेश्वर थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया मय पुलिसबल के घटना स्थल पर पहुंचे और एस डी आर एफ को सूचना दी तो 5 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया तो पिता का शव बाहर निकाल पंचनामा बनाकर 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा भिजवाया वही रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों के बाद भी पुत्र पवन का शव देर तक नहीं मिलने से रेस्क्यू को अस्थाई रूप से रोक दिया जो शनिवार सुबह पुनः 8 बजे चलाया। दिन भर रेस्क्यू टीम द्वारा काफी वृहद स्तर से प्रयास किए गए लेकिन फिर भी टीम को शाम देर खाली हाथ ही लौटना पड़ा लेकिन रविवार सुबह पवन का शव स्वयं ही ऊपर आ गया जिसकी सूचना मिलने पर पूरा गांव घटना स्थल पर पहुंचने के लिए दौड़ पड़ा, बाद इसके सूचना पर 108 ओर कुकडेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पंचनामा बनाकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा भेजा जहां दोनों पिता - पुत्र का शव परीक्षण कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद घर लाने पर परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई पिता - पुत्र की अर्थी एक साथ चिता पर लेती तो दाह संस्कार में पहुंचे दागिए भी रोने लग गए। यू मानो कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पिता कृषक तो पुत्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, परिवार में इकलौता बेटा था पवन एक छोटी बहन भी है। जानकारी देते हुए बता दे कि पिता शुरू से ही कृषि कार्य करते थे। तो पुत्र कॉलेज में सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। काफी होनहार छात्र था। पवन के एक छोटी बहन है जो पढ़ाई कर रही है अभी। दोनों भाई - बहन अविवाहित है। पवन के कोई दूसरा भाई नहीं है तो दशरथ सिंह के भी कोई भाई नहीं था। अब घर में केवल दशरथ सिंह के पिता ईश्वर सिंह मौजूद है। जिन्होंने घर की जवाब दारी पहले ही अपने बेटे दशरथ सिंह को सौंप दी थी। लेकिन पुनः अब उन्हें अब घर की जिम्मेदारी अपने सर पर लेना पड़ेगी।
और खबरे
एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
May 31, 2026 06:06 AM
वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....
May 31, 2026 06:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 31, 2026 06:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 31, 2026 06:01 AM
जल निगम की लापरवाही से युवक की मृत्यु का समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन, बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी दुर्घटना, पाइपलाइन के गड्ढे से मृत्यु का कोई संबंध नहीं: जल निगम के महा प्रबंधक ने किया खंडन...
May 30, 2026 05:03 PM
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....
May 30, 2026 04:40 PM
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM