FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्‍बेडकर जयंती के जिला स्‍तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....

  Updated : April 14, 2026 08:10 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- भारत रत्‍न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर ने अपना सम्‍पूर्ण जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है। डॉ.अम्‍बेडकर का प्रकाशवान जीवन दर्शाता है, कि वे विद्वान और कर्मशील व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। डॉ.अम्‍बेडकर के विचार और कार्य हमारे समाज में आर्थिक एवं सामाजिक समस्‍याओं का समाधान करने में हमारा मार्गदर्शन कर सकते है। उक्‍त विचार पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्‍तरीय डॉ.अम्‍बेडकर जयंती समारोह सह हितलाभ वितरण सम्‍मेलन को मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। इस मौके पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, श्री वंदना खण्‍डेलवाल, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव भी विशेष रूप से मंचासीन थे। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि नीमच में डॉ.अम्‍बेडकर की प्रतिमा स्‍थापित है। सिंगोली में भी उनकी प्रतिमा स्‍थापित की गई है और रतनगढ में भी डॉ.अम्‍बेडकर की प्रतिमा स्‍थापित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्‍होने कहा, कि प्रदेश सरकार प्रति व्‍यक्ति आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है। विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ.भीमराम अम्‍बेकर ने अर्थशास्‍त्र राजनीति, कानून दर्शन, समाजशास्‍त्र का अच्‍छा ज्ञान प्राप्‍त किया। म.प्र.की धरती महू से निकल कर उन्‍होने विदेशो में पढ़ाई की और अपना जीवन समाज की भलाई के कार्य में लगाया। डॉ.अम्‍बेडकर द्वारा रचित संविधान से ही हमे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍य मिले है। विधायक श्री परिहार ने कहा, कि नीमच में 5 करोड़ की लागत से नवीन छात्रावास मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा स्‍वीकृत किया गया है। उन्‍होने कहा, कि अ.जा.वर्ग के विद्यार्थियों, युवाओं के लिए सरकार ने अनेको योजनाए संचालित की है। सबका साथ, सबका विश्‍वास, सबका प्रयास और सबका विकास के मूलमंत्र के आधार पर सरकार सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक श्री सखलेचा, श्री परिहार एवं अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर स्‍वरोजगार योजना, श्री बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना, डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के तहत 8 हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित कर लाभांवित किया। समारोह में सांदिपनी विद्यालय नीमच के छात्र-छात्राओं ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर के बाल जीवन पर आधारित नृत्‍य, नाटिका, प्रस्‍तुत की, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। महाविद्यालयीन छात्रावास नीमच की छात्राओं ने भी प्रसतुति दी। सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुति के लिए भी दलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण सोलंकी ने किया तथा अंत में जिला संयोजक श्री राकेश राठौर ने आभार माना। इस मौके पर श्री रवि गोयल, श्री रतनलाल मालावत, श्री हेमन्‍त हरित एवं जनप्रतिनिध, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में नागरिकगण व स्‍कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीबीएन एमपी यूनिट की कार्रवाई, 405 किलो डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 14, 2026 11:59 AM

जीरन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दवाइयों का ओवरडोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डायल-112 जवानों की सूझबूझ व समझाइश से टली बड़ी अनहोनी, सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती....

April 14, 2026 11:29 AM

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...

April 14, 2026 10:38 AM

सेन जी महाराज की जयंती पर निकाली वाहन रैली, भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न....

April 14, 2026 10:18 AM

नीमच कैंट पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख नगदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त....

April 14, 2026 09:42 AM

जमुनिया खुर्द में हवन-अभिषेक के साथ बालाजी महाराज का पूजन, गांव में रहा एक दिन का लॉकडाउन....

April 14, 2026 09:27 AM

भीलवाड़ा में पहले नहीं देखा भक्तों का ऐसा सैलाब, शिव कथा ने रच दिया भक्ति का नया इतिहास, लाखों श्रद्धालु आए पर नहीं आई कोई परेशानी,भीलवाड़ावासी साधुवाद के पात्र- पंडित प्रदीप मिश्रा, अंतिम दिन उमड़े लाखों श्रद्धालु तो टूट गए पिछले छह दिन के रिकॉर्ड, सड़कों पर दिखा अपार जनसमूह...

April 14, 2026 09:21 AM

प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, छात्राओं को नहीं मिल रही जगह, रोजाना 2 किमी पैदल सफर को मजबूर...

April 14, 2026 08:44 AM

लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...

April 14, 2026 08:25 AM

12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...

April 14, 2026 08:22 AM

वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....

April 14, 2026 08:13 AM

बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्‍बेडकर जयंती के जिला स्‍तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....

April 14, 2026 08:10 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण....

April 14, 2026 08:05 AM

आज मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन महाराज जयंती, जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन....

April 14, 2026 05:50 AM

बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - श्री मांगरिया....

April 14, 2026 05:37 AM

यशनगर जाट मे निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न, शिविर मे 67 हितग्राहियों की हुई जॉच....

April 14, 2026 05:34 AM

मध्‍यप्रदेश पलिस की आधुनिक तकनीक से अंतर्राज्‍यीय सायबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही, e-Zero FIR, फर्जी कॉल सेंटर, म्यूल अकाउंट व ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश.....

April 14, 2026 03:55 AM

मनासा नरेश खाटू श्याम मंदिर में बथनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए बाबा के जयकारे, लंबी कतारों में लगे रहे भक्त...

April 14, 2026 03:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 14, 2026 03:41 AM