आज मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन महाराज जयंती, जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन....
Updated : April 14, 2026 05:50 AM
समरथ सेन पालसोड़ा
आयोजन
नीमच (पालसोड़ा) :- संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 14 अप्रैल, मंगलवार को मनाई जारही हे। इस अवसर पर जिले के शहरों, कस्बों और गांवों में भव्य समारोह एवं विशाल जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संत सेन महाराज के जन्म को लेकर विभिन्न मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यता अनुसार लगभग 500 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के बान्धवगढ़ में उनका अवतार हुआ था। भक्तमाल के टीकाकार प्रियदास के अनुसार उनका जन्म विक्रम संवत 1357 में वैशाख कृष्ण द्वादशी को हुआ था। बाल्यकाल में उनका नाम नंदा था, जो बचपन से ही विनम्र, दयालु एवं ईश्वरभक्त थे।
संत सेन जी ने संत रामानंद से दीक्षा ग्रहण की और भगवान श्रीराम, सीता व हनुमान की भक्ति में जीवन समर्पित किया। उन्होंने अनेक तीर्थ यात्राएं कर समाज को सत्य, प्रेम और समानता का संदेश दिया। काशी प्रवास के दौरान उन्होंने संत रविदास से भेंट की तथा जाति-पाति के भेदभाव का खंडन किया। उन्होंने मराठी भाषा में लगभग 150 अभंगों की रचना की और समाज में फैली कुरीतियों का विरोध करते हुए मानवता, सेवा, प्रेम और भक्ति को सर्वोपरि बताया। उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और प्रेम मार्ग से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। संत सेन महाराज ने अपने जीवन के अंतिम समय काशी में व्यतीत किए, जहां उन्होंने आश्रम स्थापित कर भक्ति साधना की। सेन सागर ग्रंथ के अनुसार उन्होंने विक्रम संवत 1440 में मोक्ष प्राप्त किया। जिले में सेन जयंती के अवसर पर जीरन, रामपुरा, मनासा, जावद व सिंगोली सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वाहन रैली, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भजन संध्या शामिल रहेगी।
और खबरे
सीबीएन एमपी यूनिट की कार्रवाई, 405 किलो डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
April 14, 2026 11:59 AM
जीरन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दवाइयों का ओवरडोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डायल-112 जवानों की सूझबूझ व समझाइश से टली बड़ी अनहोनी, सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती....
April 14, 2026 11:29 AM
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...
April 14, 2026 10:38 AM
सेन जी महाराज की जयंती पर निकाली वाहन रैली, भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न....
April 14, 2026 10:18 AM
नीमच कैंट पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख नगदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त....
April 14, 2026 09:42 AM
जमुनिया खुर्द में हवन-अभिषेक के साथ बालाजी महाराज का पूजन, गांव में रहा एक दिन का लॉकडाउन....
April 14, 2026 09:27 AM
भीलवाड़ा में पहले नहीं देखा भक्तों का ऐसा सैलाब, शिव कथा ने रच दिया भक्ति का नया इतिहास, लाखों श्रद्धालु आए पर नहीं आई कोई परेशानी,भीलवाड़ावासी साधुवाद के पात्र- पंडित प्रदीप मिश्रा, अंतिम दिन उमड़े लाखों श्रद्धालु तो टूट गए पिछले छह दिन के रिकॉर्ड, सड़कों पर दिखा अपार जनसमूह...
April 14, 2026 09:21 AM
प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, छात्राओं को नहीं मिल रही जगह, रोजाना 2 किमी पैदल सफर को मजबूर...
April 14, 2026 08:44 AM
लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...
April 14, 2026 08:25 AM
12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...
April 14, 2026 08:22 AM
वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....
April 14, 2026 08:13 AM
बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्बेडकर जयंती के जिला स्तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....
April 14, 2026 08:10 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण....
April 14, 2026 08:05 AM
आज मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन महाराज जयंती, जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन....
April 14, 2026 05:50 AM
बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - श्री मांगरिया....
April 14, 2026 05:37 AM
यशनगर जाट मे निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न, शिविर मे 67 हितग्राहियों की हुई जॉच....
April 14, 2026 05:34 AM
मध्यप्रदेश पलिस की आधुनिक तकनीक से अंतर्राज्यीय सायबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही, e-Zero FIR, फर्जी कॉल सेंटर, म्यूल अकाउंट व ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश.....
April 14, 2026 03:55 AM
मनासा नरेश खाटू श्याम मंदिर में बथनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए बाबा के जयकारे, लंबी कतारों में लगे रहे भक्त...
April 14, 2026 03:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 14, 2026 03:41 AM