यशनगर जाट मे निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न, शिविर मे 67 हितग्राहियों की हुई जॉच....
Updated : April 14, 2026 05:34 AM
सत्यनारायण सुथार
आयोजन
जाट :- दो दिवसीय संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज के 726वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 2026 को यशनगर जाट में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जो सेन समाज जिलाध्यक्ष सुखलाल सेन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जिला सेन समाज द्वारा भगवान श्री राधाकृष्ण एवं संत शिरोमणी सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मांगीलाल सेन (जिला संरक्षक), श्याम टांकवाल (जिला संरक्षक), सुखलाल सेन (जिलाध्यक्ष), सोनू सेन (कार्यकारी अध्यक्ष एवं सरपंच कनावटी), करण टाक (भादवा माता धर्मशाला अध्यक्ष), रमन गहलोत (सेन वाटिका अध्यक्ष), विनोद सेन (सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन अध्यक्ष), मनोहर सेन (जिला युवा कार्यवाहक अध्यक्ष), लखन भाटी (जिला उपाध्यक्ष), मुरली सेन (सिंगोली तहसील अध्यक्ष), पारसमल सैन (वरिष्ठ समाजसेवी सिंगोली), राजेश सेन (जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष), शंभूलाल सैन सहित अन्य अतिथियों का स्वागत यशनगर जाट कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा एवं साफा पहनाकर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखलाल सेन ने समाजजनों को संबोधित करते हुए सेन जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और समाज के सभी परिवारों से प्रत्येक क्षेत्र में जन्मोत्सव मनाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने बताया कि संत सेन महाराज ने भक्ति एवं कर्म के माध्यम से समाज को श्रेष्ठ जीवन जीने का मार्ग दिखाया।
67 हितग्राहियों की हुई जांच - शिविर में लाभ मुनि चिकित्सालय, मंदसौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक मशीनों से 67 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 17 मरीजों को मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
आज 14 अप्रैल को रतनगढ़ में होगा भव्य आयोजन - जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश सेन ने बताया कि आज 14 अप्रैल 2026 को रतनगढ़ में दोपहर 3 बजे से संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह श्री गोवर्धननाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेला मैदान स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेगा, जहां महाआरती का आयोजन होगा। समिति द्वारा समाज के सभी माताओं-बहनों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
और खबरे
दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...
May 12, 2026 05:36 AM
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...
May 12, 2026 04:55 AM
दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी
May 12, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 12, 2026 03:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 12, 2026 03:03 AM
13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...
May 11, 2026 04:51 PM
बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...
May 11, 2026 03:43 PM
विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....
May 11, 2026 03:40 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...
May 11, 2026 03:05 PM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
May 11, 2026 03:02 PM
विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...
May 11, 2026 01:44 PM
सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...
May 11, 2026 01:17 PM
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 11, 2026 01:03 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्पन्न....
May 11, 2026 12:55 PM
जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...
May 11, 2026 12:53 PM
सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....
May 11, 2026 11:31 AM
नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...
May 11, 2026 11:14 AM
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कर भण्डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....
May 11, 2026 11:05 AM
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....
May 11, 2026 11:04 AM