FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा अंबेडकर जी के सपनों को पूरा कर रही है - श्री परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के वार्ड को मिली डोम की सौगात....

  Updated : April 14, 2026 02:09 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिसने गरीबी देखी हो वही गरीबों के दुख जानता है, बाबा साहब अंबेडकर जी ने गरीबी देखी और गरीबों के उत्थान के लिए संविधान का निर्माण किया। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास कर अंबेडकर जी के सपनो को पूरा करने का काम कर रही है। उपरोक्त बात विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभापति श्री दारा सिंह यादव के वार्ड क्रमांक 6 स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन में 37.27 लख रुपए की लागत से होने वाले डोम निर्माण का भूमि पूजन करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हेमंत हरित, भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रवि यादव,पार्षद श्री रुपेंद्र लोक्स, श्री दुर्गा शंकर भील, एल्डरमैन श्री मनीष बेंस, श्री चंद्रप्रकाश तलरेजा, मंडल महामंत्री श्री दुर्गेश शर्मा, श्री अनिल माली, श्री संतोष पंजाबी आदि भी मंचासीन थे।।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री परिहार ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं सभी पार्षदों के सहयोग से शहर में निरंतर विकास कार्य चल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ के साथ कलेक्टर से मिलकर आश्रय निधि के तहत 4:30 करोड रुपए स्वीकृत कराए हैं जिससे नीमच शहर की गरीब बस्तियों में सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्य होंगे। वार्ड क्रमांक 6 में भी आश्रय निधि के तहत सड़क व नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा कि आज संविधान निर्माता अंबेडकर जी की जयंती है और आज इस शुभ अवसर पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 6 को डोम निर्माण की सौगात मिली है। स्वागत भाषण देते हुए वार्ड पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव ने वार्ड क्रमांक 6 में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग से वार्ड में कई विकास कार्य हुए हैं और शीघ्र ही जमाई मोहल्ले में सड़क एवं नाली का कार्य प्रारंभ होने वाला है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री योगेश जैन ने किया एवं आभार सीएमओ श्रीमती बामनिया ने व्यक्त किया मंची कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथि गणों ने विधिवत रूप से डोम निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, उप यंत्री श्री पार्थ पंचोली, श्री अर्जुन राठौर, श्री अब्दुल नईम, वार्ड क्रमांक 6 के श्री गंभीर मल यादव, श्री सतीश चंद्र कदम, श्री राजाराम पड़रिया, श्रीमती कुसुम यादव श्रीमती ममता नायमा, भाजपा पदाधिकारी श्री जीशान कुरैशी, श्री राजेश बैरागी, श्री हरीश वर्मा, श्री सतीश ग्वाला,श्री रमेश राठौड़, श्री महेश चौधरी, श्री दिनेश बनोधा,श्री अशोक सैनी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रक्त दान का सन्देश, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति...

April 14, 2026 02:12 PM

भाजपा अंबेडकर जी के सपनों को पूरा कर रही है - श्री परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के वार्ड को मिली डोम की सौगात....

April 14, 2026 02:09 PM

संगम प्रीमियर लीग–सीजन 6 का फाइनल, संगम किंग्स बने विजेता....

April 14, 2026 01:29 PM

कट्स को पी.एन.जी.आर.बी. द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्र में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया सूचीबद्ध...

April 14, 2026 01:10 PM

सात दिवसीय बैसाखी मेले में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण....

April 14, 2026 12:30 PM

शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होंडा शाइन बाइक से 63 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

April 14, 2026 12:06 PM

सीबीएन एमपी यूनिट की कार्रवाई, 405 किलो डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 14, 2026 11:59 AM

जीरन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दवाइयों का ओवरडोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डायल-112 जवानों की सूझबूझ व समझाइश से टली बड़ी अनहोनी, सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती....

April 14, 2026 11:29 AM

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दूरद्रष्टा थे - विनोद दक...

April 14, 2026 10:38 AM

सेन जी महाराज की जयंती पर निकाली वाहन रैली, भजन संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न....

April 14, 2026 10:18 AM

नीमच कैंट पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख नगदी व लाखों का हिसाब-किताब जब्त....

April 14, 2026 09:42 AM

जमुनिया खुर्द में हवन-अभिषेक के साथ बालाजी महाराज का पूजन, गांव में रहा एक दिन का लॉकडाउन....

April 14, 2026 09:27 AM

भीलवाड़ा में शिव कथा का ऐतिहासिक समापन, लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, अंतिम दिन टूटे सभी रिकॉर्ड, भीलवाड़ावासी बने साधुवाद के पात्र – पंडित प्रदीप मिश्रा, सड़कों पर दिखा अपार जनसमूह....

April 14, 2026 09:21 AM

प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी, छात्राओं को नहीं मिल रही जगह, रोजाना 2 किमी पैदल सफर को मजबूर...

April 14, 2026 08:44 AM

लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...

April 14, 2026 08:25 AM

12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...

April 14, 2026 08:22 AM

वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....

April 14, 2026 08:13 AM

बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्‍बेडकर जयंती के जिला स्‍तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....

April 14, 2026 08:10 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण....

April 14, 2026 08:05 AM