FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, विगत 7 दिनों में 1 करोड़ 37 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त.....

  Updated : April 15, 2026 02:25 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत विभिन्न जिलों में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त हुई हैं। अलग-अलग जिलों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 37 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जप्त की हैं तथा तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विदिशा -“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के अंतर्गत विदिशा पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के विरुद्ध प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रूपए), चार वाहन (मर्सिडीज C-220, स्विफ्ट डिजायर, मारुति अर्टिगा, सुजुकी एक्सेस) एवं 1 हजार 20 रूपए नगद सहित लगभग 1 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह चार स्तरों में संगठित रूप से कार्य कर रहा था।
किंगपिन (मुख्य सप्लायर): यह मुख्य स्रोत था, जो ब्राउन शुगर की थोक सप्लाई करता था। लोकल वितरक: ये थोक विक्रेता से माल उठाकर शहर में वितरित करते थे। डिलीवरी एजेंट: इनका कार्य माल को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाना और ग्राहकों से संपर्क करना था। लॉजिस्टिक टीम: ये माल की सुरक्षित आवाजाही के लिए वाहन और ड्राइविंग का प्रबंध करते थे। गिरोह राजस्थान से ब्राउन शुगर खरीदकर शहर में बेचते थे। गिरोह द्वारा फोन पे जैसे डिजिटल माध्यम एवं “डेड ड्रॉप” तकनीक के जरिए कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी कर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था।
जबलपुर - क्राइम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रूपए), 02 मोबाइल फोन, 700 रूपए नगद एवं एक टैंकर ट्रक जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर - क्राइम ब्रांच इंदौर ने एमडी ड्रग्‍स के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 लाख 80 हजार रूपये एवं 01 मोबाइल फोन जप्त किया।
इसी प्रकार थाना सदर बाजार पुलिस ने चैकिंग के दौरान MD ड्रग्‍स की तस्‍करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखो रुपये की 12.74 ग्राम एमडी जब्‍त की है। एक अन्य कार्यवाही में थाना तेजाजी नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5.82 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 50 हजार की संपत्ति तथा पुलिस थाना छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपिया से 3 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए का जब्‍त किया है।
मंदसौर - थाना शामगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 86 किलोग्राम डोडाचूरा एवं एक कार सहित लगभग 7 लाख रूपए की संपत्ति जप्त की गई।
उज्जैन - पंवासा थाना पुलिस एवं क्राइम टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 55 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 3 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की।
भोपाल - थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया, जो बिना डॉक्टर पर्चे के नशीली दवा ऑनरेक्स का अवैध विक्रय कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 211 शीशी ऑनरेक्‍स (कीमत लगभग 42 हजार 411 रूपए) जप्त की गई। एक अन्‍य कार्यवाही में क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा कार्रवाई करते हुए 1.630 किलोग्राम अवैध चरस जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चरस, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित लगभग 7 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
खरगोन - थाना बलवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 01 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 05 किलो 240 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 52 हजार 400 रूपए) जप्त किया गया।
राजगढ़ - जीरापुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 08.77 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 88 हजार रूपए) जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
सीधी - थाना बहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम से अधिक स्मैक (कीमत लगभग 45 हजार रूपए) जप्त कर 
टीकमगढ़ - थाना दिगौड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 हजार रुपए कीमत का 20 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजे के पौधे जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

संबल योजना में आयु संशोधन पर सख्ती, मृत्यु के बाद बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित...

April 17, 2026 04:02 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 17, 2026 03:55 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 17, 2026 03:54 AM

नीमच यातायात पुलिस की कार्रवाई, काली फिल्म व नियम उल्लंघन पर 51 चालान, ₹24,300 वसूले….

April 16, 2026 05:49 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 51,752 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 16, 2026 05:43 PM

निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुँए के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, न संकेतक, न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता...

April 16, 2026 01:53 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी के घाट की साफ-सफाई की...

April 16, 2026 01:51 PM

सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें - श्री चंद्रा किसानों के खेतों में आने जाने का कोई मार्ग अवरूद्ध ना रहे कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश...

April 16, 2026 01:49 PM

एडीएम श्री बी एस कलेश ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म...

April 16, 2026 01:48 PM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की..

April 16, 2026 01:47 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया...

April 16, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत रतनगढ़ में घाट सफाई व जल चौपाल का आयोजन….

April 16, 2026 01:42 PM

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा....

April 16, 2026 01:38 PM

संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर संगोष्ठी का आयोजन..

April 16, 2026 01:17 PM

ज्ञानज्योति कनेरा विद्यार्थियों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू....

April 16, 2026 01:16 PM

जियाखेड़ी की श्रद्धा ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा...

April 16, 2026 01:15 PM

कक्षा 1 से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी न छूटे दाखिले से, कमजोर परीक्षा परिणामों पर संस्था प्रमुख और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री चंद्रा के सख्त निर्देश...

April 16, 2026 12:05 PM

22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....

April 16, 2026 12:00 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

April 16, 2026 11:58 AM