FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम, मुकाम, समराथल, पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

  Updated : February 18, 2026 02:19 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  धार्मिक

भीलवाड़ा /धोरीमन्ना :- मुकाम-समराथल-पीपासर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय मेले में इस वर्ष भक्ति,परंपरा और संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की सशक्त चेतना भी देखने को मिली।दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व में पर्यावरण सेवकों ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के बैनर तले पॉलिथीन मुक्ति और सिंगल यूज प्लास्टिक कप-गिलास के बहिष्कार को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया।मेले का वातावरण जहां धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों से गुंजायमान था वहीं स्वच्छता और हरित भविष्य का संदेश भी उतनी ही मजबूती से प्रसारित हो रहा था। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम की शाखा सांचौरी-मालाणी के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि पर्यावरण सेवक मेले से तीन दिन पहले से ही पहूंच गये।पर्यावरण सेवक समूहों में विभाजित होकर पूरे मेले परिसर में भ्रमण करते रहे और दुकानदारों को पाबंद करने लगे कि मेले परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें डिस्पोजेबल कप-गिलास व पॉलिथीन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है यदि ऐसा करते पाये गये तो आपको दुकान नहीं लगाने दी जायेगी। पर्यावरण सेवक हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां और बैनर थे जिन पर पॉलिथीन छोड़ो,प्रकृति जोड़ो,स्वच्छ मेला,हरित मेला,सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागें जैसे संदेश अंकित थे इसके साथ ही श्रद्धालुओं को समझाया गया कि धार्मिक स्थलों और आयोजनों की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है।अभियान की सबसे प्रभावशाली पहल रही मेले परिसर में फैले कचरे को स्वयं एकत्रित करना और लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न्यूनतम रखें।इस दौरान कई श्रद्धालु भी पर्यावरण सेवकों के साथ जुड़ गए और स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया।बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। दुकानदारों के साथ संवाद इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।सेवकों ने उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों,कप-प्लेट और पैकेजिंग सामग्री के स्थान पर धातु के बर्तन,कपड़े के थैले या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्हें बताया गया कि प्लास्टिक कचरा वर्षों तक नष्ट नहीं होता और यह मिट्टी तथा जल स्रोतों को प्रदूषित करता है।कई व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में प्लास्टिक उपयोग कम करने का आश्वासन दिया।
मेले में आयोजित जागरूकता संवाद और छोटे-छोटे समूह चर्चा कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह समझाया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।सेवकों ने कहा कि यदि हम धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें तो यह समाज में बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है।पूरे मेले के दौरान स्वच्छता और पॉलिथीन मुक्ति का संदेश निरंतर गूंजता रहा।कई श्रद्धालुओं ने मौके पर ही कपड़े के थैले उपयोग करने और प्लास्टिक सामग्री से दूरी बनाने का संकल्प लिया।यह पहल इस बात का प्रमाण बनी कि जब आस्था के साथ जिम्मेदारी जुड़ जाती है तो परिवर्तन निश्चित हो जाता है।
मुकाम-समराथल-पीपासर का यह राष्ट्रीय मेला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।सामूहिक प्रयास,जागरूकता और दृढ़ संकल्प से ही स्वच्छ,हरित और पॉलिथीन मुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है।यह अभियान आने वाले समय में अन्य आयोजनों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा।इस राष्ट्रीय मेले में पर्यावरण संरक्षण व मानव सुधार का संदेश देने के लिए देशभर से पर्यावरण सेवक पहूंचे जिसमें जोधपुर से टीम के राष्ट्रीय प्रभारी खमुराम बिश्नोई,भंवरी कालिराणा,शिव भोली शोभाराणी,इन्द्रा बिश्नोई,पूनाराम गोखर,सुखराम जंवर, नारायण खोड,मध्य प्रदेश से मुकेश कावां,हरियाणा से अनिल खीचङ, बाङमेर-बालोतरा से किशनाराम बांगङवा,स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश गोदारा,धोलाराम कपासिया, वगताराम भाम्भु, रघु कावां, अरमान कङवासरा,सांचौर से मगाराम काछेला, श्रवण सारण,वर्षा बिश्नोई,दिनेश सेङिया, नरेश, गंगानगर से नीतू बिश्नोई,अक्षित,बीकानेर से शिवरतन धारणिया व फलोदी से शर्मिला गोदारा सहित अनेक पर्यावरण सेवकों ने पर्यावरण संरक्षण व मानव सुधार का संदेश दिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..

March 15, 2026 01:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 15, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 15, 2026 01:47 AM

डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....

March 15, 2026 12:32 AM

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM