बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
Updated : February 18, 2026 02:22 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
कृषि
निम्बाहेड़ा :- बारिश और आलो वृष्टि से खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खुले में रखी फसलें प्रभावित हुईं। इससे चना, लहसुन, गेहूं, जौ, सरसों और अफीम की फसलें चौपट हो गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में इन दिनों रबी फसलों की कटाई का काम चल रही हैं। कई किसानों ने गेहूं और जौ की कटाई कर फसल को खेतों में सूखने के लिए रख रखा हैं। अचानक हुई तेज बारिश के कारण यह फसल पूरी तरह भीग गई। कई स्थानों पर गेहूं और जौ की खड़ी फसलें आड़ी पड़ गईं, जिससे उनके उत्पादन में गिरावट की आशंका है। इसके अलावा लहसुन और चने की कटी हुई उपज भी पानी में भीगने से खराब होने लगी है। किसान भेरू नायक ने बताया कि अचानक तेज बारिश और ओले शुरू हो गई, जिससे किसानों को संभलने का मौका नहीं मिला। खुले में रखी उपज भीग गई है और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। किसानो का कहना है कि सरसों और अफीम की फसल में नमी बढ़ने से दाना काला पड़ने और वजन घटने की आशंका है। किसानों का कहना है कि फसलें पूरी तरह पककर तैयार थीं और मंडियों में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी, जो अब धूमिल हो गई है। ग्रामीण किसानो का मानना हे कि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। भीगी हुई फसल को दोबारा सुखाने में किसानों को अतिरिक्त मेहनत और खर्च उठाना पड़ेगा। कई किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि उत्पादन में कमी आने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा सकता है।
और खबरे
सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…
April 19, 2026 08:48 AM
गेहूं खरीदी में तेजी, 4.61 लाख किसानों ने 1.96 करोड़ क्विंटल विक्रय के लिए कराया स्लॉट बुक, 136237 किसानों से 59.48 लाख क्विंटल उपार्जन...
April 19, 2026 03:38 AM
नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह...
April 19, 2026 02:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 19, 2026 02:57 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 19, 2026 02:56 AM
भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...
April 18, 2026 04:17 PM
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 18, 2026 03:07 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....
April 18, 2026 03:03 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...
April 18, 2026 01:56 PM
श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...
April 18, 2026 11:57 AM
ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...
April 18, 2026 11:39 AM
मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...
April 18, 2026 11:31 AM
मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...
April 18, 2026 11:31 AM
हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्प आपरेटरों व वाल्वमेनो को प्रशिक्षित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
April 18, 2026 11:30 AM
विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान...
April 18, 2026 11:29 AM
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...
April 18, 2026 11:28 AM
रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...
April 18, 2026 09:58 AM