FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...

  Updated : April 18, 2026 09:58 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रात्रि चौपालों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार रात्रि को डूंगला पंचायत समिति की पालोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर प्रशासन की जवाबदेही एवं तत्परता का परिचय दिया। चौपाल के दौरान आयोजित जनसुनवाई में 50 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्यालयों में पुस्तकालय (लाइब्रेरी) सुविधा का अभाव, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्याएं तथा विभिन्न राजस्व प्रकरण शामिल रहे। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जिन मामलों में मौके पर समाधान संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए।
प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, बढ़ाया उत्साह - रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर ने क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा 5वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के महत्व पर बल दिया।
विद्यार्थियों से संवाद कर दिए सफलता के सूत्र - रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए और सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण मंत्र बताए। एक छात्रा द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के एक साधारण सरकारी विद्यालय से प्राप्त की तथा हिंदी माध्यम में अध्ययन करते हुए कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं के बाद के पांच वर्ष जीवन की दिशा और दशा तय करने वाले होते हैं। यदि इस अवधि में विद्यार्थी पूरी लगन, एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करें, तो वे अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन एवं टेलीविजन के अत्यधिक उपयोग से दूरी बनाकर अपने कीमती समय का सदुपयोग पढ़ाई एवं आत्मविकास में करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ही उनके सपनों को साकार करने का सर्वोत्तम अवसर है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
अधिकारियों को दिए निर्देश - जिला कलक्टर ने चौपाल में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन ही नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका प्रभावी लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, उपखंड अधिकारी ईश्वर लाल खटीक, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....

May 18, 2026 08:37 AM