FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…

  Updated : April 19, 2026 08:48 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- किसान हितैषी होने का दम भरने वाली सरकार का बेनकाब हुआ 'असली चेहरा', तकनीक और लेटलतीफी के बीच पिस रहा धरती पुत्र ,​मंचों से 'किसान-हितैषी' होने का दम भरने वाली डबल इंजन सरकार के दावों और हकीकत की जमीन के बीच एक गहरी खाई है। प्रदेश का किसान आज सरकारी सिस्टम की तकनीकी खामियों, प्रशासनिक लेटलतीफी और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी की दोहरी मार झेलने को मजबूर है। उपरोक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष विनोद दक ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि ई-उपार्जन से लेकर सम्मान निधि तक, हर स्तर पर किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सैटेलाइट' का अजब खेल: फसल के लिए अंधा, तो पराली पर बाज जैसी नजर सरकार ने तकनीक का जो मकड़जाल बुना है, उसमें किसान बुरी तरह फंस गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर 'सैटेलाइट सत्यापन' अब एक बड़ा मजाक बनकर रह गया है। फसल का सच - खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है, लेकिन सरकारी सैटेलाइट को वह नजर नहीं आ रही। परिणामस्वरूप, सत्यापन न होने से पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया बाधित है। ​दंडात्मक मुस्तैदी - हैरानी इस बात की है कि यही सैटेलाइट जहां किसान को मदद देने की बात आती है, वहां 'अंधा' हो जाता है, लेकिन अगर खेत में पराली जल जाए, तो इसकी नजर तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंच जाती है। क्या यह तकनीक का उपयोग है या किसानों को परेशान करने की सोची-समझी साजिश? ​सम्मान निधि का 'सम्मान' ही गायब - ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर बड़े-बड़े विज्ञापनों का शोर मचाने वाली सरकार अब मौन है। मार्च का महीना बीत जाने के बाद भी लाखों किसानों के खातों में सम्मान निधि की किस्त नहीं पहुँची है। चुनाव में 'किसान का बेटा' बताने वाले नेता आज चुप्पी साधे हुए हैं। किसानों का साफ कहना है कि समय पर पैसा न देना सहायता नहीं, बल्कि उनका अपमान है।

​सिस्टम की गलती, किसान पर दंड श्री दक ने कहा कि ​सरकार ने कर्ज वसूली की अंतिम तिथि 30 मार्च तय कर दी, जबकि पोर्टल की तकनीकी खामियों के चलते किसान अपनी फसल बेच ही नहीं पाया।
​नतीजा - हजारों किसान 'जीरो प्रतिशत ब्याज' योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए। मजबूरी अपनी साख (Credit Score) बचाने के लिए किसान साहूकारों से भारी ब्याज पर कर्ज लेकर बैंक का मूलधन चुकाने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि यदि गलती सरकारी सिस्टम की है, तो किसान को दंड क्यों भुगतना पड़ रहा है?
श्री दक ने कहा कि - शेर' जैसे भाषण, 'ढेर' जैसा काम: जनप्रतिनिधियों की चुप्पी वोट मांगने के समय मंचों पर शेर की तरह दहाड़ने वाले भाजपा के नेता और विधायक आज नदारद हैं। जब किसान स्लॉट बुकिंग और फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है, तो ये जनप्रतिनिधि अपने घरों में दुबक गए हैं। सरकार की नीतियां केवल कागजों और विज्ञापनों तक सीमित होकर रह गई हैं।
​चेतावनी - सरकार के लिए किसान केवल एक 'वोट बैंक' बनकर रह गया है। यदि समय रहते इन तकनीकी और प्रशासनिक त्रुटियों को दूर नहीं किया गया, तो किसान का यह आक्रोश आने वाले समय में सत्ता के गलियारों तक गूंजेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...

May 12, 2026 05:36 AM

दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव…..

May 12, 2026 05:30 AM

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...

May 12, 2026 04:55 AM

दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी

May 12, 2026 03:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 12, 2026 03:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 12, 2026 03:03 AM

13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...

May 11, 2026 04:51 PM

बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...

May 11, 2026 03:43 PM

विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....

May 11, 2026 03:40 PM

प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...

May 11, 2026 03:05 PM

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

May 11, 2026 03:02 PM

विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...

May 11, 2026 01:44 PM

सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...

May 11, 2026 01:17 PM

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...

May 11, 2026 01:03 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

May 11, 2026 12:55 PM

जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...

May 11, 2026 12:53 PM

सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....

May 11, 2026 11:31 AM

नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...

May 11, 2026 11:14 AM

सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....

May 11, 2026 11:05 AM