कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....
Updated : April 21, 2026 08:29 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच। विदेशी या आयातित की अपेक्षा अब 'स्व' को केंद्र में रखकर आचरण का अभ्यास करना होगा। भारत को सही मायने में उच्च शिखर पर ले जाना है तो अपनाना होगा- मैं बदलूंगा तो युग बदलेगा। इसके लिए कुरीतियों, विकृतियों का त्याग करना नितांत आवश्यक है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सर संघ चालक श्री सुरेश भैया जी जोशी ने नीमच के टाउन हॉल में आयोजित प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। प्रथम सत्र में भैया जी जोशी ने मातृशक्ति से संवाद किया। आपने महिलाओं से परिवार, सामाज, विभिन्न वर्गो, व्यवस्थाओं, आदिकाल की परंपराओं, रीतियों, कुरीतियों, रूढ़ियों और सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रबुद्ध महिलाओं ने विभिन्न बिंदुओं पर समाज मे समानता और सुधार की संभावनाओं पर विचार रखे। द्वितीय सत्र में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें भारत की संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने में अवरोध बन रही परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के विभिन्न वर्ग के प्रमुखजनों ने सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन और सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। पूर्व सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने इन सत्रों में कहा कि भारत में हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्व का अभाव दिखाई देता है। भारत मे रहकर भी भारतीय नहीं बन पा रहे हैं। आज भी सामाजिक, जातिगत भेदभाव सबसे बड़ी चुनोती है। जन्म के आधार पर जब पृकृति ने कोई भेद नहीं किया तो हम ऊंच नीच, भेदभाव, स्पृश्य अस्पृश्यता जैसी कुप्रथाओं को क्यों ढो रहे हैं। आज तत्वज्ञान आचरण को जीवन और सिद्धांतों में लाने वाले हिंदुओ की आवश्यकता है। हिंदू की सही पहचान उसके जीवन मूल्यों से है। पुरातन काल की कुछ प्रथाएं आगे चलकर कुरीतियों और विकृति में बदल गई। उन्हें त्यागे बिना हम सुद्रढ़ राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते। आधुनिकता को स्वीकार करें सदुपयोग करें लेकिन पाश्चात्य सभ्यता को जीवन का हिस्सा न बनने दें। पौराणिक काल मे नदियों, पेड़ पृकृति की पूजा की परंपरा रही, लेकिन अधिनिकता के दौर में हम इन्हें छोड़ते गए। दहेज प्रथा को आज भी चला रहे हैं। लड़की हमारी है तो यह अन्याय है और लड़का हमारा है तो यह परंपरा में ली गई। ऐसे ही ऊंच नीच का भेदभाव है। जबकि आज क्या उच्च जाति के घरों में निम्न मानसिकता के बच्चे पैदा नहीं होते क्या? यही नहीं कई निम्न परिवारों में उच्च मूल्यों वाली संतान पैदा होती है। भेदभाव को समाप्त किये बिना हम आगे बढ़ ही नहीं सकते। यानि जो छोड़ना था उन्हें अपनाए हुए हैं और जो अपनाना था उन्हें हम छोड़ क्यों रहे? अच्छी बातें पुस्तकों से नहीं अपितु माता पिता से मिलती है। पीढ़ी यदि संवरती है या बिगड़ती है तो दोष माता पिता का भी है। बच्चों को जो आवश्यक है वह देने वाले बनें न कि जो चाहिए वह दें। देशभक्ति केवल 15 अगस्त या 26 जनवरी को नहीं दिखाई देनी चाहिए। देशभक्ति का संबंध तो नित्य जीवन से है। भैया जी ने कहा कि दुनिया मे भारत की दुर्लभ परम्पराओं, संस्कृति, समाज और परिवार व्यवस्था का कोई सानी नहीं है। लेकिन इसे न केवल समझना होगा बल्कि जीवन मे अनुसरण भी दृढ़ता से करना होगा। तब हम विश्व के मार्गदर्शक बनने की स्थिति में होंगे। हम किसी की पराजय में विश्वास नहीं करते बल्कि उनको जीतने में हमारा विश्वास है। सनातन हिन्दू धर्म के मूल्यों को समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। हम हिन्दू होकर भी हिंदू नहीं बन पा रहे। स्वयं की भूमिका का निर्धारण कीजिये तब भारतको विश्वगुरू बनाने का सपना साकार होगा। दोनों ही सत्रों में विभिन्न वर्गों के प्रमुखजन और प्रमुख मातृशक्ति से भैया जी जोशी ने विस्तृत संवाद किया। आरंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और प्रेरक गीत से हुआ। मातृशक्ति गोष्ठी का संचालन सुधा महावर ने किया तथा प्रमुखजन गोष्ठी का संचालन डॉ राजेंद्र ऐरन ने किया। मंच पर भैया जी जोशी के साथ विभाग कार्यवाह श्री सतीश खंडेलवाल, जिला कार्यवाह श्री अनिल जैन आसीन थे। कार्यक्रम में संघ के प्रांत, विभाग, जिला, नगर पदाधिकारी मौजूद रहे।
और खबरे
एक दिवसीय आपणो खेत आपणो खाद, का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न....
April 21, 2026 09:29 AM
गायत्री परिवार का 6 दिवसीय कन्या कौशल शिविर शुरू, 5 से 10 मई तक चलेगा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, विचार क्रांति अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन, संस्कार के साथ सिखाए जा रहे जीवनोपयोगी कौशल....
April 21, 2026 08:31 AM
कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....
April 21, 2026 08:29 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....
April 21, 2026 05:30 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....
April 21, 2026 05:30 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....
April 21, 2026 05:30 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 21, 2026 05:26 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 21, 2026 05:23 AM
आखातीज एवं परशुराम जयंती पर खंडेलवाल समाज ने किया गौ सेवा का पुण्य कार्य...
April 20, 2026 04:02 PM
रतलाम मंडल पर मनाया गया विश्व धरोहर दिवस...
April 20, 2026 03:20 PM
कान्हा में सजेगा तैराकी संघ का महाकुंभ, नीमच संघ अध्यक्ष अशोक मोदी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व, 27 अप्रैल को मोचा मंडला में होगी मप्र तैराकी संघ की अहम बैठक, खिलाड़ियों के हितों पर होंगे बड़े फैसले....
April 20, 2026 12:45 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार....
April 20, 2026 12:44 PM
घर में घुसकर मारपीट करने के प्रकरण में वांछित आरोपी हर्षित उर्फ हरीश नाथ गिरफ्तार...
April 20, 2026 12:42 PM
खेत में उगाए गए गांजे के 129 पौधे जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की कार्रवाई...
April 20, 2026 12:41 PM
अक्षय तृतीया पर दो नाबालिग बालिकाओं का बाल विवाह रुकवाया, गाडोलिया बस्ती में संयुक्त दल की कार्यवाही....
April 20, 2026 12:10 PM
गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे सकोरे, रिटायर्ड मास्टर ने भेंट की 500 लीटर की टंकी, श्री रामचरितमानस सेवा समिति की पहल, तीन गांवों में चला अभियान...
April 20, 2026 11:56 AM
जिले में बैंक सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसपी अंकित जायसवाल ने बैंक प्रबंधकों की ली बैठक, RBI गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश....
April 20, 2026 11:22 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, XUV 300 से 156.5 किलो डोडाचूरा जब्त....
April 20, 2026 11:17 AM
जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री...
April 20, 2026 10:45 AM