कान्हा में सजेगा तैराकी संघ का महाकुंभ, नीमच संघ अध्यक्ष अशोक मोदी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व, 27 अप्रैल को मोचा मंडला में होगी मप्र तैराकी संघ की अहम बैठक, खिलाड़ियों के हितों पर होंगे बड़े फैसले....
Updated : April 20, 2026 12:45 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
खेल
नीमच। प्रदेश में तैराकी खेल को नई दिशा देने के उद्देश्य से मप्र तैराकी संघ की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 27 अप्रैल 2026 को कान्हा नेशनल पार्क के पास स्थित रोजवुड रिज़ॉर्ट, मोचा जिला मंडला में आयोजित की जाएगी। मप्र तैराकी संघ की इस अहम बैठक में नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष व उज्जैन जोन सेक्रेटरी अशोक मोदी नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों के मुद्दों को मजबूती से रखेंगे। बैठक का आयोजन बालाघाट जिला तैराकी संघ द्वारा किया जा रहा है। बैठक प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा तथा सचिव जय वर्मा की मुख्य उपस्थिति में आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर के सभी जिलों के तैराकी संघों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे।
तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 26 अप्रैल को पदाधिकारियों के आगमन के साथ होगी। 27 अप्रैल की सुबह कान्हा की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच वन भ्रमण से दिन की शुरुआत होगी, जो पदाधिकारियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। इसके बाद दोपहर में कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें तैराकी खेल के विकास को लेकर व्यापक चर्चा होगी। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, नई प्रतियोगिताओं की योजना बनाने, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को मजबूत करने और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में तैराकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक स्थल तक पहुंचने के लिए जबलपुर, मंडला और बमनी बंजार होते हुए मोचा कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया द्वार का मार्ग निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों से अपनी यात्रा संबंधी जानकारी पूर्व में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें।
नीमच के लिए सुनहरा मौका-
यह बैठक नीमच जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संघ अध्यक्ष अशोक मोदी से उम्मीद है कि वे जिले के तैराकों की समस्याओं, जरूरतों और संभावनाओं को प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे। यदि प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है, तो आने वाले समय में नीमच के खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अधिक अवसर मिल सकते हैं। अब खेल प्रेमियों की नजर इस बैठक पर टिकी है, जहां लिए जाने वाले फैसले नीमच की तैराकी प्रतिभाओं को नई दिशा दे सकते हैं। उक्त जानकारी नीमच जिला तैराकी संघ सचिव तरूण ओझा ने दी।
और खबरे
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार....
April 20, 2026 12:44 PM
घर में घुसकर मारपीट करने के प्रकरण में वांछित आरोपी हर्षित उर्फ हरीश नाथ गिरफ्तार...
April 20, 2026 12:42 PM
खेत में उगाए गए गांजे के 129 पौधे जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की कार्रवाई...
April 20, 2026 12:41 PM
अक्षय तृतीया पर दो नाबालिग बालिकाओं का बाल विवाह रुकवाया, गाडोलिया बस्ती में संयुक्त दल की कार्यवाही....
April 20, 2026 12:10 PM
गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे सकोरे, रिटायर्ड मास्टर ने भेंट की 500 लीटर की टंकी, श्री रामचरितमानस सेवा समिति की पहल, तीन गांवों में चला अभियान...
April 20, 2026 11:56 AM
जिले में बैंक सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसपी अंकित जायसवाल ने बैंक प्रबंधकों की ली बैठक, RBI गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश....
April 20, 2026 11:22 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, XUV 300 से 156.5 किलो डोडाचूरा जब्त....
April 20, 2026 11:17 AM
जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री...
April 20, 2026 10:45 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो डोडाचूरा, 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व पल्सर बाइक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार....
April 20, 2026 10:25 AM
बरडिया के पंचमुखी बालाजी धाम में भव्य हवन का आयोजन, सुख-समृद्धि, शांति और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना के साथ गूंजे जयकारे....
April 20, 2026 08:39 AM
डॉ गौरांग को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्ण पदक...
April 20, 2026 05:24 AM
कुकड़ेश्वर नगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चला...
April 20, 2026 03:33 AM
राहगीर दंपत्ति पर मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से बची जान....
April 20, 2026 03:25 AM
प्रदेश में सभी आबकारी दुकानें बिकी, 18676 करोड़ रूपये का मिलेगा राजस्व....
April 20, 2026 03:18 AM
रीवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग चंद घंटों में बरामद कर फरियादी को सुरक्षित सुपुर्द किया....
April 20, 2026 03:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 20, 2026 03:02 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 20, 2026 02:59 AM
क्षेत्र में ओवरलोड भूसा वाहनों का कहर, हादसों का बढ़ता खतरा...
April 20, 2026 01:54 AM
सत्ता पक्ष ने भी माना की नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों के साथ धोखा - तरुण बाहेती, STD श्रेणी की अफीम को भी हल्का बताने पर घमासान, कांग्रेस ने नारकोटिक्स कांग्रेस विभाग पर लगाए दोहरी नीति के आरोप, कांग्रेस के आरोपो को बल मिला, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के पत्र का हवाला दिया..?
April 19, 2026 04:34 PM