सत्ता पक्ष ने भी माना की नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों के साथ धोखा - तरुण बाहेती, STD श्रेणी की अफीम को भी हल्का बताने पर घमासान, कांग्रेस ने नारकोटिक्स कांग्रेस विभाग पर लगाए दोहरी नीति के आरोप, कांग्रेस के आरोपो को बल मिला, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के पत्र का हवाला दिया..?
Updated : April 19, 2026 04:34 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने अफीम तौल और जांच प्रणाली को लेकर नारकोटिक्स विभाग की जड़ों पर प्रहार करते हुए इसे भ्रष्टाचार का एक बड़ा नेटवर्क करार दिया है। बाहेती ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी जो आरोप महीनों से लगा रही थी, आज उन आरोपों को सत्ता पक्ष के अपने ही राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के पत्र ने पूरी तरह सच साबित कर दिया है। सांसद गुर्जर द्वारा नारकोटिक्स कमिश्नर को लिखा गया पत्र इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि विभाग की जांच प्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है और मशीनों की खराबी व पुराने पड़ चुके परीक्षण के तरीकों ने किसानों के पसीने की कमाई को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा के राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर पत्र के हवाला देते हुए कहा की 12 अप्रैल 2026 को जारी परिणामों में भारी विसंगतियां थीं और विभाग खुद स्वीकार कर रहा है कि कई सैंपल की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई है। यह बेहद गंभीर मामला है कि जिस अफीम को तौल केंद्रों पर मशीनों द्वारा तकनीकी रूप से स्टैंडर्ड (STD) श्रेणी में सही पाया गया था, उसी अफीम को बाद में विभाग ने किसानों के मोबाइल पर संदेश भेजकर 'हल्का' और 'मॉर्फीन की कमी' वाला बता दिया। यह सीधे तौर पर किसानों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है क्योंकि जब एक ही अफीम के दो अलग-अलग जांच परिणाम सामने आ रहे हैं, तो यह साफ है कि कहीं न कहीं पर्दे के पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा है जिससे किसानों के पट्टे और उनकी आर्थिक स्थिति खतरे में पड़ गई है।
बाहेती ने विभाग की दोहरी नीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार भुगतान तो गाढ़ता के आधार पर दे रही है लेकिन पट्टे की पात्रता के लिए मॉर्फीन को आधार बना रही है, जो कि सरासर अन्याय और किसानों का शोषण है। जिले का अन्नदाता आज मानसिक दबाव और भारी असंतोष के दौर से गुजर रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाहेती ने मांग की है कि किसानों की आपत्तियों के आधार पर कम मॉर्फीन वाले गांवों के अफीम सैंपलों की दोबारा उच्च तकनीक वाली मशीनों से पारदर्शी तरीके से जांच कराई जाए। इसके साथ ही जिन किसानों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें अपनी बात रखने और अपील करने का उचित अवसर दिया जाना चाहिए ताकि कोई भी किसान व्यवस्था की भेंट न चढ़े।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पूर्व में ही किसानों की आवाज को नारकोटिक्स डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात के दौरान उठा चुकी है। लेकिन नई पुरानी अभी तक किसानों को कोई ठोस जवाब नारकोटिक्स विभाग से नहीं मिला है जो उचित नहीं है। बाहेती ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में नारकोटिक्स विभाग को स्पष्टीकरण जारी कर इस मामले में किसानों को संतुष्ट करना चाहिए अन्यथा यही माना जाएगा की नारकोटिक्स में किसानों को परेशान करना सबब बन चूका हैं।
किसान बेहाल,आखिर कहाँ 'भूमिगत' हैं सांसद सुधीर गुप्ता? - अफीम किसानों पर बढ़ते अत्याचार और नारकोटिक्स विभाग की मनमानी को लेकर जिला कांग्रेस ने क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि जब आज क्षेत्र का किसान नारकोटिक्स विभाग की तानाशाही से पीड़ित है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, तब सांसद सुधीर गुप्ता आखिर कहाँ छिपे हुए हैं? किसान हित के इतने संवेदनशील और बड़े मुद्दे पर सांसद का 'भूमिगत' हो जाना उनकी संदिग्ध कार्यप्रणाली को उजागर करता है। जब नीति निर्धारण की बैठकों में किसानों का पक्ष रखने की जरूरत होती है, तब सांसद का मौन रहना क्षेत्र के अन्नदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। जिला अध्यक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आखिर सांसद इस मुद्दे पर बोलने से क्यों बच रहे हैं? उनकी यह रहस्यमयी चुप्पी इशारा करती है कि वे किसानों के बजाय व्यवस्था की खामियों के साथ खड़े हैं। जनप्रतिनिधि का काम जनता की आवाज बनना होता है, लेकिन सुधीर गुप्ता ने चुप्पी साधकर किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, जो कि सरासर विश्वासघात है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाहेती ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि नारकोटिक्स विभाग की प्रताड़ना नहीं रुकी और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर किसानों को न्याय नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। अब यह लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी और कांग्रेस एक ऐसा व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी जो इस सोई हुई सरकार और 'भूमिगत' सांसद को जगाने का काम करेगा।
और खबरे
रामपुरा में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, भव्य चल समारोह निकला....
April 19, 2026 02:08 PM
विधायक परिहार ने ग्वालटोली में किया श्री चंद्रवंशी ग्वाला (गवली) समाज के नवनिर्मित हॉल और पेयजल टंकी का लोकार्पण...
April 19, 2026 12:53 PM
देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...
April 19, 2026 12:51 PM
देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...
April 19, 2026 12:50 PM
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने लिया जैन संत मणिप्रभ सूरीश्वर जी का आशीर्वाद, आध्यात्मिक ऊर्जा से मिली जनसेवा की नई दिशा..
April 19, 2026 12:40 PM
प्याज की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश, 3 किलो अफीम व 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
April 19, 2026 12:22 PM
मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई...
April 19, 2026 12:17 PM
विद्युत लाइन निर्माण के कार्य में कोई बाधा न पहुंचाएं टावर निर्माण के उपयोग के लिए भूमि लेने पर बाजार मूल्य का 200 प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी - कलेक्टर....
April 19, 2026 12:05 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक डिटेन...
April 19, 2026 11:28 AM
विश्व विरासत दिवस पर झालावाड़ की अतुल्य विरासत कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, झालावाड़ जिला इतिहास, संस्कृति, कला और प्रकृति का अद्भुत संगम, विरासत व धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व - जिला कलक्टर....
April 19, 2026 09:55 AM
बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बेटी के विवाह की थी तैयारी, टीम ने बाल विवाह रुकवाया, ग्राम पीठ में संयुक्त दल की कार्यवाही...
April 19, 2026 08:58 AM
सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…
April 19, 2026 08:48 AM
गेहूं खरीदी में तेजी, 4.61 लाख किसानों ने 1.96 करोड़ क्विंटल विक्रय के लिए कराया स्लॉट बुक, 136237 किसानों से 59.48 लाख क्विंटल उपार्जन...
April 19, 2026 03:38 AM
नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह...
April 19, 2026 02:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 19, 2026 02:57 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 19, 2026 02:56 AM
भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...
April 18, 2026 04:17 PM
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM