विद्युत लाइन निर्माण के कार्य में कोई बाधा न पहुंचाएं टावर निर्माण के उपयोग के लिए भूमि लेने पर बाजार मूल्य का 200 प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी - कलेक्टर....
Updated : April 19, 2026 12:05 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, रतलाम द्वारा मे.गोल्डक्रेस्ट सीमेंट प्रा.लि.सगराना हेतु 132 के.वी. लाइन CCI फीडर, जो 220 के.वी. उपकेन्द्र नीमच से प्रारंभ होकर ग्राम नीमच, भोलियावास, कनावटी, डुंगलावदा, चंगेरा, सगराना होते हुए CCI तक जा रही है, का नवीनीकरण कर ग्राम सगराना में टेपिंग होकर "गोल्डक्रेस्ट सीमेंट प्रा.लि.सगराना, तहसील-नीमच, जिला-नीमच" तक जाना प्रस्तावित है। ज्ञातव्य हो, कि भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय द्वारा MPPTCL को विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 68 एवं 164 तथा भारतीय तार अधिनियम, 1885 भाग-तीन के तहत विद्युत लाइन बिछाने, उनका अनुरक्षण इत्यादि हेतु अधिकृत किया गया है। उक्त लाइन निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय तार अधिनियम, 1885 की धारा 16 एवं अन्य उपयुक्त विधिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्पष्ट किया है, कि विद्युत पारेषण लाइन के टावर निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किए जाने का प्रावधान नहीं है। मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग, वल्लभ भवन, मंत्रालय के निर्देशानुसार विद्युत टावर स्थापना तथा विद्युत पारेषण हेतु टावर लाइन बिछाने के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि की प्रतिपूर्ति के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में अवगत कराया, कि टावर की स्थापना हेतु उपयोग में लाई गई भूमि के क्षेत्रफल के प्रचलित बाजार मूल्य का 200 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। विद्युत लाइन के नीचे टावर लाइन के दोनों ओर के बाहरी तारों के बीच की चौड़ाई में स्थित भूमि क्षेत्रफल (कॉरिडोर) के बाजार मूल्य (जिला कलेक्टर गाइडलाइन) का 30 प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस हेतु दोनों बाहरी तारों के बीच की चौड़ाई 132 के.वी. सिंगल सर्किट हेतु 25 मीटर मानी जाएगी। उपरोक्त दी जाने वाली राशि मात्र प्रतिपूर्ति होगी। भूमि पूर्ववत भूमि स्वामी के नाम पर एवं हक में दर्ज रहेगी। किसी भी नियम में अन्यथा उपबंधित होने पर भी कृषि भूमि के लिए प्रतिपूर्ति कृषि भूमि के प्रचलित बाजार मूल्य (जिला कलेक्टर गाइड लाइन) के आधार पर तथा गैर-कृषि भूमि की प्रतिपूर्ति उसके लिए प्रचलित बाजार मूल्य (जिला कलेक्टर गाइड लाइन) के आधार पर देय होगी। लाइन के आर.ओ.डब्ल्यू. के भीतर किसी भी तरह की निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। विशेष मामलों में, निर्माण कार्य से पूर्व निर्माणकर्ता/भूमि मालिक को मुख्य विद्युत निरीक्षक एवं विद्युत निरीक्षकालय के सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त भूमि क्षतिपूर्ति के अतिरिक्त विद्युत लाइन निर्माण कार्य के दौरान स्थापित करने में एवं लाइन खींचने में वास्तविक रूप से क्षतिग्रस्त होने वाली फसलों, मकानों एवं वृक्षों आदि का प्रतिकर संबंधित राजस्व अधिकारी द्वारा किए गए सत्यापन एवं मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कृषकों/प्रभावित स्वामियों को MPPTCL के अनुमोदन उपरांत मे. गोल्डक्रेस्ट सीमेंट प्रा.लि.सगराना, नीमच द्वारा भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय महत्व एवं लोकहित के उद्देश्य से उपरोक्त कार्य के निर्बाध रूप से कार्यान्वयन हेतु जन सामान्य का सहयोग अपेक्षित है।
और खबरे
विधायक परिहार ने ग्वालटोली में किया श्री चंद्रवंशी ग्वाला (गवली) समाज के नवनिर्मित हॉल और पेयजल टंकी का लोकार्पण...
April 19, 2026 12:53 PM
देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...
April 19, 2026 12:51 PM
देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...
April 19, 2026 12:50 PM
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने लिया जैन संत मणिप्रभ सूरीश्वर जी का आशीर्वाद, आध्यात्मिक ऊर्जा से मिली जनसेवा की नई दिशा..
April 19, 2026 12:40 PM
प्याज की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश, 3 किलो अफीम व 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
April 19, 2026 12:22 PM
मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई...
April 19, 2026 12:17 PM
विद्युत लाइन निर्माण के कार्य में कोई बाधा न पहुंचाएं टावर निर्माण के उपयोग के लिए भूमि लेने पर बाजार मूल्य का 200 प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी - कलेक्टर....
April 19, 2026 12:05 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक डिटेन...
April 19, 2026 11:28 AM
विश्व विरासत दिवस पर झालावाड़ की अतुल्य विरासत कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, झालावाड़ जिला इतिहास, संस्कृति, कला और प्रकृति का अद्भुत संगम, विरासत व धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व - जिला कलक्टर....
April 19, 2026 09:55 AM
बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बेटी के विवाह की थी तैयारी, टीम ने बाल विवाह रुकवाया, ग्राम पीठ में संयुक्त दल की कार्यवाही...
April 19, 2026 08:58 AM
सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…
April 19, 2026 08:48 AM
गेहूं खरीदी में तेजी, 4.61 लाख किसानों ने 1.96 करोड़ क्विंटल विक्रय के लिए कराया स्लॉट बुक, 136237 किसानों से 59.48 लाख क्विंटल उपार्जन...
April 19, 2026 03:38 AM
नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह...
April 19, 2026 02:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 19, 2026 02:57 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 19, 2026 02:56 AM
भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...
April 18, 2026 04:17 PM
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 18, 2026 03:07 PM