FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक डिटेन...

  Updated : April 19, 2026 11:28 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  अपराध

प्रतापगढ़ :- जिला पुलिस अधीक्षक श्री वी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर पालीवाल एवं पुलिस उप अधीक्षक श्री गजेंद्रसिंह चौहान के सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना कोटड़ी एवं देवगढ़ की टीमों द्वारा 18 अप्रैल 2026 को तीन अलग-अलग मामलों में संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना कोटड़ी द्वारा 821 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस थाना देवगढ़ द्वारा दो अलग-अलग मामलों में 1 किलो 100 ग्राम एवं 1 किलो 546 ग्राम अवैध अफीम जब्त करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया। कुल जब्त अफीम का वजन 3 किलो 467 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
01 घटना का विवरण - दिनांक 18.04.2026 को थानाधिकारी कोटड़ी रोहित कुमार मय जाप्ता गश्त के दौरान दीवला जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह के आधार पर पीछा कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बालूराम पिता भंवरजी डांगी, उम्र 58 वर्ष, निवासी मोहेड़ा थाना कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 821 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गिरफ्तार आरोपी - बालूराम पिता भंवरजी डांगी, उम्र 58 वर्ष, निवासी मोहेड़ा, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़।
02 घटना का विवरण - उसी दिन थाना देवगढ़ के थानाधिकारी नजीर खान मय जाप्ता नाकाबंदी के दौरान पंगतलाब चौकी क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के एयर फिल्टर बॉक्स में छुपाई गई 1 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मैदानलाल पिता रूपलाल जाति धोबी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नवरती, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ बताया। उसके साथ बैठे विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - मैदानलाल पिता रूपलाल (धोबी), उम्र 26 वर्ष, निवासी नवरती, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़।
03 घटना का विवरण - थाना देवगढ़ के प्रभारी अधिकारी लक्ष्मणलाल मय जाप्ता राणापुर फंटा क्षेत्र में नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाया गया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे इंजन के पास बने बॉक्स में प्लास्टिक की थैलियों में छुपाई गई 1 किलो 546 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप धोबी पिता बाबूलाल धोबी, उम्र 30 वर्ष, निवासी भाटोडा फंटा, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी - दिलीप धोबी पिता बाबूलाल धोबी, उम्र 30 वर्ष, निवासी भाटोडा फंटा, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़। तीनों मामलों में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...

April 19, 2026 12:51 PM

देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...

April 19, 2026 12:50 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने लिया जैन संत मणिप्रभ सूरीश्वर जी का आशीर्वाद, आध्यात्मिक ऊर्जा से मिली जनसेवा की नई दिशा..

April 19, 2026 12:40 PM

प्याज की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश, 3 किलो अफीम व 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

April 19, 2026 12:22 PM

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई...

April 19, 2026 12:17 PM

विद्युत लाइन निर्माण के कार्य में कोई बाधा न पहुंचाएं टावर निर्माण के उपयोग के लिए भूमि लेने पर बाजार मूल्य का 200 प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी - कलेक्टर....

April 19, 2026 12:05 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक डिटेन...

April 19, 2026 11:28 AM

विश्व विरासत दिवस पर झालावाड़ की अतुल्य विरासत कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, झालावाड़ जिला इतिहास, संस्कृति, कला और प्रकृति का अद्भुत संगम, विरासत व धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व - जिला कलक्टर....

April 19, 2026 09:55 AM

बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बेटी के विवाह की थी तैयारी, टीम ने बाल विवाह रुकवाया, ग्राम पीठ में संयुक्त दल की कार्यवाही...

April 19, 2026 08:58 AM

सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…

April 19, 2026 08:48 AM

गेहूं खरीदी में तेजी, 4.61 लाख किसानों ने 1.96 करोड़ क्विंटल विक्रय के लिए कराया स्लॉट बुक, 136237 किसानों से 59.48 लाख क्विंटल उपार्जन...

April 19, 2026 03:38 AM

नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह...

April 19, 2026 02:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 19, 2026 02:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 19, 2026 02:56 AM

भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...

April 18, 2026 04:17 PM

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 18, 2026 03:29 PM

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 18, 2026 03:21 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 18, 2026 03:07 PM

लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....

April 18, 2026 03:03 PM