FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...

  Updated : April 18, 2026 04:17 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच :- जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने महिला आरक्षण पर केंद्र की भाजपा सरकार की नीयतों और उनकी सोची-समझी साजिशों पर कड़ा प्रहार करते कहा की देश में महिलाओ को चुनावों में आरक्षण देने का काम कांग्रेस 34 वर्ष पूर्व कर चुकी हैं । श्री बाहेती ने कहा कि देश की मातृशक्ति को यह समझना होगा कि भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को केवल एक 'राजनीतिक मुखौटे' की तरह इस्तेमाल किया है, जबकि इसके पीछे परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाने और चुनावी लाभ लेने की एक गहरी साजिश छिपी है। ​श्री बाहेती ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को अच्छी तरह पता था कि विपक्ष परिसीमन यानी सीटों के फेरबदल की उन शर्तों पर कभी सहमत नहीं होगा जो देश के कई राज्यों के साथ अन्याय करती हैं। इसके बावजूद, उन्होंने जानबूझकर महिला आरक्षण जैसे पवित्र और संवेदनशील मुद्दे को जनगणना और परिसीमन के पेचीदा जाल में उलझा दिया। भाजपा का असली मकसद महिलाओं को हक देना नहीं, बल्कि इस मुद्दे की आड़ में पश्चिम बंगाल सहित आगामी तमाम विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेना और जनता को गुमराह करना है। यह महिलाओं की भावनाओं के साथ किया गया एक भद्दा मजाक है, जहाँ वोट बटोरने के लिए आरक्षण को ऐसी शर्तों से बांध दिया गया है, जिनके कारण यह अधिकार आने वाले कई दशकों तक धरातल पर नहीं उतर सकेगा। बाहेती ने कहा की जब 2023 में ही संसद में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है उस समय भी कांग्रेस ने सबसे पहले इसका समर्थन किया था भाजपा की अगर नियत सही है तो वह वर्तमान में 543 सीटों में से ही 33 फीसदी दिया आरक्षण महिलाओं के लिए करें। ​कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए तरुण बाहेती ने तथ्यों के साथ जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है। भारत में महिलाओं को वास्तव में सम्मान देने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने का काम केवल कांग्रेस ने ही किया है। यह कांग्रेस की ही दूरदर्शी सोच का परिणाम था कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती सुचेता कृपलानी और पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज फातिमा बीवी मिलीं। इसके विपरीत, भाजपा और आरएसएस का ढांचा ऐसा है जहाँ शीर्ष नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी हमेशा शून्य के बराबर रही है, जो इनकी असली पितृसत्तात्मक मानसिकता को दर्शाता है।
​महिला आरक्षण के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए श्री बाहेती ने कहा कि इसकी असली नींव 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने रखी थी, जब उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने का क्रांतिकारी बिल पेश किया था। उस समय विपक्ष में बैठी भाजपा ने राज्यसभा में इस बिल को गिराकर अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया था। तमाम अवरोधों के बावजूद 1993 में नरसिम्हा राव जी की कांग्रेस सरकार ने इसे कानून बनाया, जिसमें महिलाओं को 33% प्रतिशत आरक्षण मिला जिससे आज लाखों महिलाएं स्थानीय निकायों में नेतृत्व कर रही हैं। साथ ही, 2010 में सोनिया गांधी जी के कड़े प्रयासों से यह बिल राज्यसभा में पास हुआ था, जिसे भाजपा ने उस समय भी लोकसभा में अटकवाया था। महिलाओं को मिले 33% प्रतिशत आरक्षण को बाद में बढ़ा कर कई राज्यों ने 50% किया। श्री बाहेती ने तीखा सवाल करते हुए कहा कि यदि भाजपा की नीयत में रत्ती भर भी खोट नहीं होता, तो वे साल 2023 में बिल पास होने के तुरंत बाद इसे वर्तमान सीटों पर ही लागू करते। आज देश के 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सत्ता है, लेकिन वे किसी भी राज्य में इसे लागू करके अपनी सच्चाई साबित नहीं कर पा रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा केवल 'इवेंट मैनेजमेंट' और 'झूठे प्रचार' के जरिए महिलाओं को गुमराह कर रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस राजनीतिक साजिश का पुरजोर विरोध करती है और मांग करती है कि महिलाओं को जनगणना और परिसीमन के नाम पर दशकों तक इंतजार करवाने के बजाय, उनका वास्तविक अधिकार बिना किसी देरी के तत्काल दिया जाए।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 18, 2026 03:29 PM

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 18, 2026 03:21 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 18, 2026 03:07 PM

लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....

April 18, 2026 03:03 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...

April 18, 2026 01:56 PM

श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...

April 18, 2026 11:57 AM

ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 18, 2026 11:39 AM

मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...

April 18, 2026 11:31 AM

मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...

April 18, 2026 11:31 AM

हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

April 18, 2026 11:30 AM

विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्‍य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान...

April 18, 2026 11:29 AM

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

April 18, 2026 11:28 AM

रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...

April 18, 2026 09:58 AM

ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….

April 18, 2026 09:49 AM

आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....

April 18, 2026 09:14 AM

नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...

April 18, 2026 08:08 AM

उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....

April 18, 2026 07:21 AM

151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...

April 18, 2026 07:18 AM

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....

April 18, 2026 06:22 AM