शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
Updated : April 18, 2026 03:21 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पीड़ित से 2 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरिसिंह राजपुत निवासी पलासिया थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट पेश की कि मेरा छोटा भाई सुरपालसिंह जो अविवाहित होने से अलग-अगल वाट्सअप ग्रुपो पर मेरे भाई का बायोडेटा व मोबाईल नम्बर डाले। करीब 04 माह पहले रामलाल जाट निवासी चित्तौडगढ़ ने उसके जान पहचान की एक लड़की होना बताकर उक्त लडकी का रिश्ता करने के बदले 2 लाख 40 हजार रूपये लेने की बात की। जिसको हमने स्वीकार किया। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पूर्व में तय अनुसार हम लोग चित्तौडगढ आये। जहां रामलाल जाट, महेन्द्रसिह निवासी गंगरार, सुरेश निवासी भीलवाडा व लडकी के पिता भैरूसिंह पंवार निवासी पटेलनगर भीलवाडा तथा लडकी शिल्पी कंवर मिली। चित्तौडगढ़ कलेक्ट्री परिसर में ही शादी की लिखापढी की गई। तथा लडकी के पिता भैरूसिंह व सुरेश ने हमारे 2 लाख 40 हजार रूपये लिये। शादी करने बाद मेरा छोटा भाई व उसका दोस्त उक्त लडकी को लेकर जोगणिया माता मन्दिर बेगूं दर्शन करने गये। जहां मौका देखकर वह लडकी अपने एक परिचित लडके के साथ भागने लगी तो मेरे भाई व उसके दोस्त ने पकड लिया। जिस पर वह लडकी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जहां मौके पर काफी भीडभाड हो उक्त मुल्जिमान द्वारा शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 02 लाख 40 हजार रूपये प्राप्त कर लिये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बृजेशसिंह के निकटतम सुपरविजन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल फर्जी दुल्हन बनी शिल्पी कुमारी जाटव व उसके पति विशाल पिता रतनलाल सुवालका को डिटेन कर पुछताछ की जाकर दोनो को बाद अनुसंधान के उक्त प्रकरण में गिरफतार किया गया। घटना में शामिल एक और अभियुक्त सुरेश पिता उदयलाल सुवालका को भी गिरफतार किया गया है। प्रकरण में गिरफतार अभियुक्त सुरेश सुवालका व विशाल सुवालका के कब्जे से ठगी के कुल 43 हजार रूपये बरामद किये जा चुके है। गिरफतार अभियुक्तगणों से घटना में शामिल अन्य लोगो के सम्बन्ध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी - 1.विशाल पिता रतनलाल सुवालका जाति कलाल उम्र 29 साल निवासी आरके कोलोनी हाउस नम्बर एचआर 35 दारू गोदाम के पिछे भीलवाडा हाल किराये नेहरू विहार बालाजी मार्ग बन्धन बैंक के पास भीलवाडा थाना भीमगन्ज जिला भीलवाडा 2.सुरेश पिता उदयलाल सुवालका जाति कलाल उम्र 31 साल निवासी चान्दगढ़ थाना बडलियास हाल मुकाम गठिलाखेडा, मण्डपिया थाना मंगरोप जिला भीलवाडा 3.शिल्पी कुमारी जाटव पत्नि विशाल सुवालका उम्र 19 साल निवासी सादिकपुरा थाना सहावर जिला कासगन्ज उत्तरप्रदेश हाल किराय नेहरू विहार बालाजी मार्ग बन्धन बैंक के पास भीलवाडा थाना भीमगन्ज जिला भीलवाडा
कार्यवाही करने वाली टीम - थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई हरवीरसिंह,कानि.भूपेन्द्रसिंह , सुनील, प्रहलाद,व म कानि.आशु
और खबरे
नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...
May 18, 2026 02:44 PM
एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...
May 18, 2026 02:22 PM
जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....
May 18, 2026 01:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..
May 18, 2026 01:10 PM
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
May 18, 2026 12:27 PM
जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
May 18, 2026 12:24 PM
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
May 18, 2026 12:21 PM
राजस्व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा..
May 18, 2026 11:45 AM
पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...
May 18, 2026 11:35 AM
जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...
May 18, 2026 11:02 AM
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM
पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....
May 18, 2026 08:37 AM