FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्याज की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश, 3 किलो अफीम व 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

  Updated : April 19, 2026 12:22 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 03 किलो अवैध अफीम एवं 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर उक्त मादक पदार्थों को प्याज के कट्टों की आड़ में परिवहन कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान 'ओपरेशन त्रिनेत्र' के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी संजय शर्मा के सुपरविजन मे गठित टीम एसआई सुरेश पालिवाल मय जाप्ता के थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक अशोक लिलेंड ट्रक आया जिसको रूकवाने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर ट्रक की तलाशी के दोरान प्याज के कट्टो की आड में 05 थेलियो में 3 किलो अवैध अफिम व 01 थेली में 100 ग्राम हेरोईन ड्रग्स मिली। पुलिस अब तस्करी के रेकेट कि बाल कि खाल निकालकर इस घटना से जुडे सिडीकेट का पता लगाने को जुटी है।
पकडे जाने की पठ कथा - थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा निरन्तर अंतर राज्य बोर्डर होने की वजह से हाईवे रोड पर नाकबन्दी जारी है। नाकबन्दी के दोरान नशा तस्कर ट्रक चालक व उसका साथी नाकाबन्दी को देख पहले रूके फिर चले ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। पुछताछ के दोरान अभियुक्तो पर शंका गहराई नशा तस्कर काफी घबराये हुए थे, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दोनो को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण - लखबिर सिंह पिता दिलबाग सिंह मजवी सिख उम्र 45 साल निवासी मरहाना बाना चोला साहित्र जिला तरणतारण पंजाब
गुरविन्दर सिंह पिता कुलवन्त सिंह मजवी सिख उम्र 26 साल निवासी बख्खी कला थाना बख्खी पिण्ड जिला तरणतारण पंजाब दोनो अभियुक्त काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी के आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पुर्व से भी मादक पदार्थों की बड़ी खेप मध्य प्रदेश से पंजाब पंहुचा चुके है।
जप्त माल का विवरण - निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान अफीम के साथ हेरोईन जप्ती की कार्यवाही की गयी है जो सभंवतया चितोडगढ जिले की प्रथम कार्यवाही है। सदर पुलिस द्वारा 03 किलो अवैध अफिम व 100 ग्राम हेरोइन ड्रग्स जप्त की है जिसका अनुमानित मुल्य 50 लाख रूपये है। सदर निम्बाहेडा पुलिस द्वारा निरन्तर नशा तस्करो पर कार्यवाहीया जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम का विवरण - एसआई सुरेश पालिवाल , एएसआई सुन्दरपाल, हैडकानि महावीर सिंह कानि.जीवनलाल, शयामलाल, ओपीलाराम, शिवकुमार, धर्मचन्द
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विधायक परिहार ने ग्वालटोली में किया श्री चंद्रवंशी ग्वाला (गवली) समाज के नवनिर्मित हॉल और पेयजल टंकी का लोकार्पण...

April 19, 2026 12:53 PM

देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...

April 19, 2026 12:51 PM

देव प्रतिमा दर्शन के साथ आचार्य श्री के वर घोड़े के मंगल प्रवेश में पलक पांवड़े बिछाकर की अगवानी, धर्म कर्म के कार्य में बाधा नहीं बने तभी आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिन मणि प्रभ सुरीश्वरजी श्री जी मसा...

April 19, 2026 12:50 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने लिया जैन संत मणिप्रभ सूरीश्वर जी का आशीर्वाद, आध्यात्मिक ऊर्जा से मिली जनसेवा की नई दिशा..

April 19, 2026 12:40 PM

प्याज की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश, 3 किलो अफीम व 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

April 19, 2026 12:22 PM

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई...

April 19, 2026 12:17 PM

विद्युत लाइन निर्माण के कार्य में कोई बाधा न पहुंचाएं टावर निर्माण के उपयोग के लिए भूमि लेने पर बाजार मूल्य का 200 प्रतिशत क्षतिपूर्ति दी जाएगी - कलेक्टर....

April 19, 2026 12:05 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक डिटेन...

April 19, 2026 11:28 AM

विश्व विरासत दिवस पर झालावाड़ की अतुल्य विरासत कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, झालावाड़ जिला इतिहास, संस्कृति, कला और प्रकृति का अद्भुत संगम, विरासत व धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व - जिला कलक्टर....

April 19, 2026 09:55 AM

बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बेटी के विवाह की थी तैयारी, टीम ने बाल विवाह रुकवाया, ग्राम पीठ में संयुक्त दल की कार्यवाही...

April 19, 2026 08:58 AM

सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…

April 19, 2026 08:48 AM

गेहूं खरीदी में तेजी, 4.61 लाख किसानों ने 1.96 करोड़ क्विंटल विक्रय के लिए कराया स्लॉट बुक, 136237 किसानों से 59.48 लाख क्विंटल उपार्जन...

April 19, 2026 03:38 AM

नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह...

April 19, 2026 02:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 19, 2026 02:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 19, 2026 02:56 AM

भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...

April 18, 2026 04:17 PM

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 18, 2026 03:29 PM

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 18, 2026 03:21 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 18, 2026 03:07 PM