जिले में बैंक सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसपी अंकित जायसवाल ने बैंक प्रबंधकों की ली बैठक, RBI गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश....
Updated : April 20, 2026 11:22 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- सोमवार दिनांक 20.04.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु सभी बैंक प्रबंधकों एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक ली गयी। बैठक में विभिन्न बैंकों के 50 से अधिक बैंक प्रबंधक एवं बैंक अधिकारी उपस्थित हुये। बैठक में एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा उपस्थित बैंक प्रबंधकों एवं बैंक अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुये उनकी बेंको में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध मे जानकारी ली गयी तथा बताया कि बैको की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस के साथ साथ आपकी भी है, यदि आप जागरूक रहेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंण्ड़िया द्वारा जारी बैंक सुरक्षा सम्बंधी गाईड लाईन का शत प्रतिशत पालन किया जाये। बैकों मे आवश्यक रूप से चैनल गेट लगे होकर सायरन तथा पैनिक अलार्म भी लगवाना सुनिश्ति करें। सभी बैंको मे आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हो और अगर बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे है एवं बैंक में कोई ऐसा स्थान छूटा हुआ है जहॉ कवरेज नही हो वहॉ तत्काल सीसीटीवी कैमरें लगवाये जाये जिससे कि बैंक के अंदर वह बाहर हर स्थान सीसीटीवी कैमरें के माध्यम से निगरानी में रहे। बैंक प्रबंधकों एवं बैंक अधिकारियों व सम्बंधित पुलिस थानों में समनवय बनाये रखने के लिये थाने व बैंक का वाट्सएप ग्रुप बनाते हुये सुरक्षा सम्बंधी सूचनाओं का आदन प्रदान करे। कई बार आपराधिक तत्व बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में कमी के मौके का फायदा उठाने से नहंी चूकते जिसे दृष्टिगत रखते हुये प्रतिदिन समय समय पर बैंकों के आसपास, लगने वाले थैलों सायकिल स्टैण्ड एवं अन्य स्थानों की आकस्मिक रूप से संबंधित थाना प्रभारी द्वारा चैकिंग करायी जा रही हैं। बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु अधिकांश बैंकों में स्वयं की बैकं के एवं कई जगह प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाये गये है। बैंक सुरक्षा व्यवस्था में लगे बैंक गार्डो को बैंक में अनावश्यक घुम रहे व्यक्तियों पर जिनका बैंक मे कोई काम नहीं है, निगाह रखें, एवं उससे पूछताछ करें यदि आवश्यक हो तो तत्काल सम्बंधित थाने को एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करें ताकि उससे पूछताछ की जा सके। बैंक प्रबंधकों एवं अधिकारियों द्वारा बैंक के आसपास पुलिस गश्त के सम्बंध में बताया जाने पर एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में बैंकों के आसपास भी प्रतिदिन रात्रि में 02 बार पुलिस गश्त करने हेतु निर्देश दिये गये। एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों एवं बैंक अधिकारियों को मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और अवैध धन हस्तांतरण सहित वित्तीय अपराधों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले बैंक खातों म्यूल अकाउंट सम्बंधी जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित पुलिस थानंे एवं सायबर सेल में सूचना देने हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा उपरोक्त निर्देशों के अतिरिक्त बैंक प्रबंधकों एवं बैंक अधिकारियों को रिजर्व बैंक ऑफ इंण्ड़िया द्वारा बैंक सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, सायरन व अलार्म उपयुक्त व सुविधाजनक स्थानों पर लगाते हुये सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियो को इसका प्रशिक्षण दिया जाने, समय-समय पर सायरन एवं अलार्म को चैक करते रहने, सीसीटीवी कैमरों की बेंक सुरक्षा को दृष्टिगत् रखते हुए बैंकों के अन्दर एवं बाहर सभी जगहों पर करने, एटीएम एवं बैंकों में लगाये जाने वाले सुरक्षा गार्डो को अधिकृत सुरक्षा एजेन्सी से लगवाने के साथ ही प्रशिक्षित एवं शस्त्रधारी हो यह सुनिश्चित करने तथा प्राईवेट सुरक्षा गार्डो एवं रिकवरी एजेंटों का पुलिस सत्यापन आवश्सयक रूप से करवाने संबंधी निर्देश दिये गये। उक्त बैंठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अुनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, रीडर टू एसपी उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौर सहित 50 से अधिक बैंक प्रबंधक एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहें।
और खबरे
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार....
April 20, 2026 12:44 PM
घर में घुसकर मारपीट करने के प्रकरण में वांछित आरोपी हर्षित उर्फ हरीश नाथ गिरफ्तार...
April 20, 2026 12:42 PM
खेत में उगाए गए गांजे के 129 पौधे जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की कार्रवाई...
April 20, 2026 12:41 PM
अक्षय तृतीया पर दो नाबालिग बालिकाओं का बाल विवाह रुकवाया, गाडोलिया बस्ती में संयुक्त दल की कार्यवाही....
April 20, 2026 12:10 PM
गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे सकोरे, रिटायर्ड मास्टर ने भेंट की 500 लीटर की टंकी, श्री रामचरितमानस सेवा समिति की पहल, तीन गांवों में चला अभियान...
April 20, 2026 11:56 AM
जिले में बैंक सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसपी अंकित जायसवाल ने बैंक प्रबंधकों की ली बैठक, RBI गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश....
April 20, 2026 11:22 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, XUV 300 से 156.5 किलो डोडाचूरा जब्त....
April 20, 2026 11:17 AM
जैन श्रमण संस्कृति का पर्व है अक्षय तृतीया मुनिश्री...
April 20, 2026 10:45 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो डोडाचूरा, 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व पल्सर बाइक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार....
April 20, 2026 10:25 AM
बरडिया के पंचमुखी बालाजी धाम में भव्य हवन का आयोजन, सुख-समृद्धि, शांति और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की कामना के साथ गूंजे जयकारे....
April 20, 2026 08:39 AM
डॉ गौरांग को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्ण पदक...
April 20, 2026 05:24 AM
कुकड़ेश्वर नगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चला...
April 20, 2026 03:33 AM
राहगीर दंपत्ति पर मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से बची जान....
April 20, 2026 03:25 AM
प्रदेश में सभी आबकारी दुकानें बिकी, 18676 करोड़ रूपये का मिलेगा राजस्व....
April 20, 2026 03:18 AM
रीवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग चंद घंटों में बरामद कर फरियादी को सुरक्षित सुपुर्द किया....
April 20, 2026 03:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 20, 2026 03:02 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 20, 2026 02:59 AM
क्षेत्र में ओवरलोड भूसा वाहनों का कहर, हादसों का बढ़ता खतरा...
April 20, 2026 01:54 AM
सत्ता पक्ष ने भी माना की नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों के साथ धोखा - तरुण बाहेती, STD श्रेणी की अफीम को भी हल्का बताने पर घमासान, कांग्रेस ने नारकोटिक्स कांग्रेस विभाग पर लगाए दोहरी नीति के आरोप, कांग्रेस के आरोपो को बल मिला, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के पत्र का हवाला दिया..?
April 19, 2026 04:34 PM