FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

  Updated : February 18, 2026 12:55 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- आगामी होली, रंग पंचमी एवं रंग तेरस पर सूखे अच्छे किस्म के रंगो से होली खेले, जबरन किसी पर रंग ना डाले। होलिका दहन के लिए हरे पेड़ नहीं काटे। बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें। पानी के अपव्यय को रोके। ऑखों एवं शारीरिक क्षति पहुंचाने वाले रंगों का उपयोग ना करें। यह अपील बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने जिलेवासियों से की है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सदस्यों को आगामी त्‍यौहारों पर चाक-चौबंद व्यवस्था का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, एसडीएम संजीव साहू, सभी एसडीओपी, सहित अन्‍य जिला अधिकारी एवं शांति समिति सदस्यगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि त्यौहारों पर जिले में शांति व सौहार्द्र की परम्परा कायम रही हैऔर इसे हमेशा कायम रखना हम सभी का दायित्व भी है। शांति समिति सदस्य, शांति व्यवस्था बनाये रखने में बडा योगदान देते हैं। कलेक्‍टर ने त्‍यौहारों पर आयोजकों से स्‍वयं सेवक तैनात कर, उनकी सूची एसडीएम एवं पुलिस थानों को देने की बात कही, जिससे कि व्‍यवस्‍था बनाये रखने में मदद मिल सके। नगरपालिका अधिकारी को निर्देशदिए, कि होलिका दहन एवं धुलेंडी के दिन गैर निकलने के उपरांत शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर तत्‍काल सफाई व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें. कलेक्‍टर ने कहा, कि परीक्षाओं को दृष्टिगत रख ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों का सीमित उपयोग किया जाए। उन्‍होने कहा, कि अस्‍पतालों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का आयोजन करने की अनुमति नहीं रहेगी। बैठक में कलेक्टर ने नगरपालिका एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को होलीका दहन वाले स्थानो का संयुक्त भ्रमण कर, आवश्यकतानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। नगरपालिका को सडकों के गढ्ढों की भराई करवाने, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को विद्युत तार को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को त्यौहार के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेन्सी चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिये गये पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने कहा, कि उक्त त्यौहारों पर पुलिस की माकुल व्यवस्था रहेगी। आयोजक जुलूस, गैर रैली, जलसों आदि की पूर्व सूचना प्रशासन को देकर, अनुमति अवश्‍य प्राप्‍त करें। बडे जुलूस, जलसों के लिए आयोजक अपने स्‍तर से वालेंटियर की व्‍यवस्‍था कर, उनकी सूची भी पुलिस को उपलब्‍ध करवाएं और सुनिश्चित करें, कि वालिंटियरआयोजन स्‍थल पर उपस्थित रहकर व्‍यवस्‍था में सहयोग करें। बैठक में समिति सदस्‍य सर्वश्री हेमंत हरित, राजकुमार अहीर, संजय पंवार, बाबूलाल नागदा, इकबाल कुरैशी, दर्शनसिह गांधी, हारून रशीद, जम्‍बु कुमार जैन, हरगोविंद दीवान, रंजन स्‍वामी, मुकेश पोरवाल, श्रीमती आशा सांभर, साबीर मसूदी, बृजेश सक्‍सेना आदि उपस्थित समिति सदस्‍यों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव देते हुए, सामाजिक समरसता के साथ सभी त्‍यौहार मनाने में अपना योगदान देने व प्रशासन को हर-संभव सहयोग करने का विश्‍वास दिलाया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....

February 18, 2026 02:30 PM

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM

आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...

February 18, 2026 09:39 AM

नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...

February 18, 2026 09:36 AM

सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...

February 18, 2026 08:24 AM