FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पिता का सपना हुआ साकार, परिश्रम की मिसाल बन बेटी ने पाई आरपीएफ की वर्दी....

  Updated : February 20, 2026 03:06 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

पिता के सपनों को हकीकत में बदलते हुए बेटी ने परिश्रम और लगन से आरपीएफ की वर्दी हासिल कर रच दी सफलता की नई कहानी

नीमच :- जिले के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद जीरन के पाटीदार समाज की बेटी वंदना (पिता प्रेम सुख सगवारिया ) ने अपनी मेहनत और लगन से आरपीएफ (रेल्वे पुलिस ) पद पर चयनित होकर गांव जीरन क्षेत्र एवं संपूर्ण नीमच जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों व समाज के लोगों ने वंदना के घर पहुंचकर बधाइयाँ दीं, वहीं सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। पिता का सपना था पुलिस सेवा में जाने का लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वह इसे पूरा नहीं कर पाये। इस सपने को उन्होंने मेरे अंदर देखा और मुझे प्रोत्साहित किया। अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और आरपीएफ परीक्षा में उत्तीर्ण कर आरपीएफ रेलवे पुलिस आरक्षक बनी। परिणाम आया तो सबसे पहले सूचना भी पिता को दी। यह कहना है कि जिले के छोटे से नगर परिषद जीरन की रहने वाली वंदना सगवारिया का। जिन्होंने आरपीएफ रेलवे परीक्षा में सफलता हासिल की। वंदना का अगला लक्ष्य एएसआई की परीक्षा उत्तीर्ण कर एएसआई बनना है।वंदना परिवार से आरक्षक बनने वाली पहली बेटी होगी।
यहां तक पहुंचने का सफर कैसा रहा ? - वंदना ने बताया कि गांव के जीरन क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल से शिक्षा की शुरुआत की और स्नातक की पढ़ाई भी नीमच में शासकीय सीताराम जाजू कॉलेज से की। इसके बाद तैयारी शुरू की। पिछले दो प्रयासों से वह तैयारी कर रही है और अब 3 रें प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की। सपने को पूरा करने के लिए परिवार और सबसे अधिक बहन मनीषा कनक सीमा एवं दादी गीता बाई का सहयोग भी इसमें मिला।
तैयारी के दौरान मार्गदर्शन किससे लिया और कैसे तैयारी की ? - वंदना ने बताया कि पिता प्रेम सुख सगवारिया किसान है और पिता भी खेती किसानी मजदूरी ही करते हैं। माता यशोदा बाई गृहिणी है। चार बहनों में एक भी भाई नहीं है भाई की कमी को पूरा करने के लिए बेटी ने परिश्रम किया और सफलता को प्राप्त किया। वह परिवार की पहली बेटी है जिसने आरपीएफ आरक्षक परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनका कहना है कि परिवार व रिश्तेदारी में कोई अधिकारी नहीं था।लेकिन तैयारी के दौरान जिनका चयन होता गया वह उसके मार्गदर्शक थे। सभी से बात करती थी और अपनी तैयारी को उसी हिसाब से आगे बढ़ाती थी। सफलता में चयनित दोस्तो निकिता शर्मा एवं राहुल राठौर का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। हर दिन वह 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी।
अब ड्यूटी के दौरान किन प्राथमिकता पर काम करेगी ? - वंदना ने बताया कि वह शुरू से ही संवेदनशील है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान भी संवेदनशीलता के साथ ही वह काम करेगी। धरातल (ग्रॉस रूट) पर काम हो और लोगों की मदद हो यह उनकी प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था बेहतर हो लोगों को सुविधा व लाभ मिले। इसके लिए वह काम करेगी। साथ ही गांव में अन्य बेटियां जो इसकी तैयारी करना चाहती है उन्हें भी वह मार्गदर्शन देगी।
यहां तक पहुंचने का संघर्ष कैसा रहा ? - यहां तक पहुंचने का संघर्ष आसान नहीं रहा। सरकारी स्कूल व कॉलेज में पढकर तैयारी शुरू की लेकिन तैयारी के तरीकों और पढ़ाई में हर दिन मेहनत की। योजनाबद्ध तरीके से इस पर काम किया और कई वर्षों के परिश्रम के बाद सफलता मिली। इस बार विश्वास था कि जरूर सफलता मिलेगी।
आरपीएफ परीक्षा का ख्याल कब आया और कैसे आगे बढ़ी ? - कक्षा 9वीं में पढ़ाई के दौरान मन में देश सेवा के लिए पुलिस में सेवा अधिकारी बनने का आया था तभी से लक्ष्य था। इसके बाद कॉलेज में जुडकर इसकी तैयारी और इसकी पूरी प्रक्रिया को समझा और फिर संपर्क कर आगे बढ़ी और तैयारी की शुरुआत की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मेढ़की घाट पर बड़ा हादसा टला, स्टीयरिंग फेल होने से लोडिंग टेम्पो खाई में गिरा, चालक सुरक्षित, खराब सड़क को लेकर फिर उठे सवाल...

February 20, 2026 03:24 AM

पिता का सपना हुआ साकार, परिश्रम की मिसाल बन बेटी ने पाई आरपीएफ की वर्दी....

February 20, 2026 03:06 AM

प्रदेश में कक्षा 10वीं का संस्कृत एवं कक्षा 12वीं में मनोविज्ञान विषय का हुआ पेपर, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाएं...

February 20, 2026 02:53 AM

एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार, स्कू्ल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल...

February 20, 2026 02:46 AM

पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल, पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल, स्व. आरक्षक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि....

February 20, 2026 02:45 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 20, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 20, 2026 02:42 AM

जितेंद्र जी वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग के उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष...

February 19, 2026 04:55 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना आई ए जावरा अंतर्गत सरसी चौकी एवं कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मावता चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...

February 19, 2026 04:39 PM

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी का 22 को नीमच दौरा, संगठन सृजन से नए जिलाध्यक्ष के चयन पर होगी चर्चा...

February 19, 2026 03:30 PM

नीमच में होटल संचालकों की बैठक, सुरक्षा व नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश....

February 19, 2026 03:26 PM

आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, थाना क्षेत्रों में शांति समिति बैठकों व जनसंवाद का आयोजन, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च...

February 19, 2026 02:40 PM

योजनाओं के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्‍चों का प्रतिशत जीरों रहे है, मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस सम्‍पन्‍न....

February 19, 2026 02:22 PM

ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमन्त्रित....

February 19, 2026 02:16 PM

आगामी त्यौहारों को लेकर सरवानिया पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...

February 19, 2026 02:04 PM

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय संचालन की समीक्षा, कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....

February 19, 2026 11:08 AM

कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....

February 19, 2026 10:57 AM

बाईक से 24 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

February 19, 2026 10:41 AM

नीमच में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर आयोजित, शिविर में 110 रोगियों ने लिया लाभ, आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने दी उपयोगी स्वास्थ्य सलाह....

February 19, 2026 10:36 AM