एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार, स्कू्ल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल...
Updated : February 20, 2026 02:46 AM
DESK NEWS
शिक्षा
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग ने एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची तैयार की जाएगी। विभाग द्वारा यह व्यवस्था शिक्षण सत्र 2025-26 से ही शुरू की जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। नई व्यवस्था के शुरू होने से वार्षिक परीक्षाओं की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध हो सकेगी। साथ ही परीक्षा संबंधी कार्यों में समय की बचत के साथ प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित EMS पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिक रोल नंबर जनरेट किए जाएंगे, जिसके आधार पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। वार्षिक परीक्षा परिणाम भी पोर्टल पर ही तैयार किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों की अंकसूचियां सीधे प्रिंट की जा सकेंगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य, संभाग एवं जिला स्तर पर परीक्षा परिणामों का त्वरित विश्लेषण किया जा सकेगा। साथ ही पोर्टल के माध्यम से द्वितीय परीक्षा की कार्यवाही भी की जा सकेगी। स्कूल शिक्षा विभाग की यह पहल परीक्षा प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे विद्यार्थियों एवं विद्यालयों दोनों को सुविधा मिलेगी।
और खबरे
मेढ़की घाट पर बड़ा हादसा टला, स्टीयरिंग फेल होने से लोडिंग टेम्पो खाई में गिरा, चालक सुरक्षित, खराब सड़क को लेकर फिर उठे सवाल...
February 20, 2026 03:24 AM
पिता का सपना हुआ साकार, परिश्रम की मिसाल बन बेटी ने पाई आरपीएफ की वर्दी....
February 20, 2026 03:06 AM
प्रदेश में कक्षा 10वीं का संस्कृत एवं कक्षा 12वीं में मनोविज्ञान विषय का हुआ पेपर, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाएं...
February 20, 2026 02:53 AM
एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार, स्कू्ल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल...
February 20, 2026 02:46 AM
पुलिस कर्मियों के लिए कल्याण की नई मिसाल, पुलिस मुख्यालय और भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल, स्व. आरक्षक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि....
February 20, 2026 02:45 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 20, 2026 02:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 20, 2026 02:42 AM
जितेंद्र जी वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग के उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष...
February 19, 2026 04:55 PM
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना आई ए जावरा अंतर्गत सरसी चौकी एवं कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मावता चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 19, 2026 04:39 PM
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी का 22 को नीमच दौरा, संगठन सृजन से नए जिलाध्यक्ष के चयन पर होगी चर्चा...
February 19, 2026 03:30 PM
नीमच में होटल संचालकों की बैठक, सुरक्षा व नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश....
February 19, 2026 03:26 PM
आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, थाना क्षेत्रों में शांति समिति बैठकों व जनसंवाद का आयोजन, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च...
February 19, 2026 02:40 PM
योजनाओं के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रवेश में टाप प्रयास करें कि सभी शालाओं में ड्राफ्ट आउट बच्चों का प्रतिशत जीरों रहे है, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस सम्पन्न....
February 19, 2026 02:22 PM
ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमन्त्रित....
February 19, 2026 02:16 PM
आगामी त्यौहारों को लेकर सरवानिया पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 19, 2026 02:04 PM
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय संचालन की समीक्षा, कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....
February 19, 2026 11:08 AM
कक्षा में पहुंचे जिला कलक्टर, विद्यार्थियों को दी विज्ञान की जानकारी....
February 19, 2026 10:57 AM
बाईक से 24 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
February 19, 2026 10:41 AM
नीमच में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, शिविर में 110 रोगियों ने लिया लाभ, आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने दी उपयोगी स्वास्थ्य सलाह....
February 19, 2026 10:36 AM