FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंदसौर में हुआ देश का पहला भारत सरसों संगम, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल....

  Updated : February 20, 2026 04:20 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मन्दसौर :- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम कनघट्टी में देश के पहले “भारत सरसों संगम” का आयोजन किया गया। सरसों की समृद्धि और किसानों की उन्नति को समर्पित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वहीं देश की कृषि क्षेत्र अग्रणी कंपनियों एवं संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक व पुनर्योजी कृषि पद्धतियों तथा बाजार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने किसानों और आयोजन से जुड़ी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को पुनर्योजी (Regenerative) कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरसों जैसी तिलहनी फसलों का विस्तार न केवल किसानों की आय बढ़ाएगा, बल्कि देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर The Solvent Extractors' Association of India के चेयरमैन डॉ. बी. वी. मेहता ने संबोधित करते हुए Solidaridad द्वारा संचालित पुनर्योजी सरसों कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य तेल की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सरसों उत्पादन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया। सॉलिडरिडाड संस्था के महाप्रबंधक सुरेश मोटवानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संगम प्रधानमंत्री के उस विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधारशिला है, जिसमें भारत को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पुनर्योजी कृषि मॉडल से मिट्टी की सेहत सुधरती है, उत्पादन लागत घटती है और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि होती है। कार्यक्रम में विभिन्न अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें Adani Wilmar Limited से श्री राहुल, Louis Dreyfus Company से श्री गंगाधर, तथा VVF Limited से श्री महेश शामिल रहे। इन कंपनियों ने किसानों को गुणवत्ता आधारित खरीद, बाजार की मांग, मूल्य संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी जानकारियां कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चुंडावत ने सरसों में पुनर्योजी कृषि पद्धति पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि फसल चक्र अपनाना, जैविक खादों का उपयोग, रसायनों का संतुलित प्रयोग, मृदा परीक्षण आधारित पोषण प्रबंधन तथा अवशेष प्रबंधन जैसी तकनीकें अपनाकर किसान लागत कम कर सकते हैं और उत्पादन में स्थायी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक विकल्पों को प्राथमिकता देने की सलाह दी। वहीं जिला उप संचालक कृषि (DDA) श्री रवींद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कृषि यंत्रीकरण अनुदान, सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं तिलहन प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। संगम में लगाए गए स्टॉल किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यहां उन्नत सरसों बीज, जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, ड्रिप सिंचाई तकनीक, मृदा परीक्षण, कीट प्रबंधन, फसल बीमा और बाजार लिंकज जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। किसानों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए और आधुनिक खेती की नई तकनीकों को समझा। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें केवल मंदसौर ही नहीं, बल्कि रतलाम और नीमच जिलों के साथ-साथ हरियाणा एवं राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पुनर्योजी सरसों मॉडल से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पुनर्योजी सरसों मॉडल से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। “भारत सरसों संगम” ने न केवल किसानों को नई तकनीकों और बाजार से जोड़ा, बल्कि यह मंच किसानों, कंपनियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का भी माध्यम बना। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में सरसों उत्पादन को नई दिशा देंगे और भारत को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल, जनपद सदस्य तथा सरपंच, बड़ी संख्या में किसान, पत्रकार उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मंदसौर में हुआ देश का पहला भारत सरसों संगम, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल....

February 20, 2026 04:20 PM

मनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30 परिवारों के घर टूटे, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल, शमशान मार्ग की करीब 2 हेक्टेयर सरकारी जमीन खाली कराई, प्रभावितों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था.....

February 20, 2026 04:16 PM

सत्ता के अहंकार और भाजपा के मंत्रियों के विवादित बयानों के खिलाफ नीमच शहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन...

February 20, 2026 03:49 PM

संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न, जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 116 मरीजो का हुआ पंजीयन,38 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन...

February 20, 2026 03:44 PM

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में संगम, विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित, वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्ता युक्त शिक्षा की अहम भूमिका - राज्यपाल श्री बागडे, 31 पी एच डी, 30 स्वर्ण पदक सहित कुल 685 छात्र छात्राओं को डिग्री उपाधि प्रदान की गई....

February 20, 2026 03:42 PM

रतनगढ़ से गुंजालिया जाने वाली पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गुणवत्ता विहीन पतले सरिये का किया जा रहा है उपयोग...

February 20, 2026 03:39 PM

कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, गुटबाजी से अभी भी मुक्त नहीं हो पा रही कांग्रेस...

February 20, 2026 03:36 PM

मनासा के एक पीडित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता....

February 20, 2026 11:34 AM

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत मिलेगा नि:शुल्‍क प्रशिक्षण....

February 20, 2026 11:33 AM

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तहत अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के निर्देश....

February 20, 2026 11:31 AM

नीमच में आयुष चिकित्‍सा शिविर, 132 रोगियों ने लिया लाभ....

February 20, 2026 11:18 AM

रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब नष्ट कर दिखाई प्रभावी कार्रवाई...

February 20, 2026 10:55 AM

जिला पुलिस लाईन नीमच स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने किया जनरल परेड का निरीक्षण....

February 20, 2026 10:39 AM

जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो- श्री कलेश, सभी हार्वेस्‍टर संचालक एवं निकाय नरवाई का समुचित प्रबंधन करें, एडीएम की अध्‍यक्षता में जिले के हार्वेस्‍टर संचालकों और कृषि अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 20, 2026 10:17 AM

रतनगढ की पशु चिकित्‍सक डॉ.आरती रावत निलंबित, संभागायुक्‍त द्वारा निलंबन आदेश जारी...

February 20, 2026 10:15 AM

जनसुनवाई में ममता को मिली एक लाख रूपये की उपचार सहायता, कलेक्‍टर ने रेडक्रास से की ममता को एक लाख रूपए की मदद....

February 20, 2026 10:12 AM

नीमच में कल से कम्प्युटर टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ...

February 20, 2026 10:09 AM

चीताखेड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन...

February 20, 2026 08:23 AM

मध्य प्रदेश में जैन पत्रकार परिषद का गठन, जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल, इंदौर चातुर्मास 2025 में रखी गई थी नींव, उज्जैन में 29 मार्च 2026 को होगा विशाल अवार्ड समारोह...

February 20, 2026 04:19 AM