रतनगढ़ से गुंजालिया जाने वाली पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गुणवत्ता विहीन पतले सरिये का किया जा रहा है उपयोग...
Updated : February 20, 2026 03:39 PM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
सामाजिक
रतनगढ़ :- गुंजालिया जाने वाले मार्ग पर पुलिया रिपेयरिंग कहे या निर्माण का कार्य जो पिछले 15 दिनों से चल रहा है।बताया जा रहा है।कि इस पुलिया में पानी निकासी के लिए दो पाईप और बढ़ाए गए हैं।जिससे यह कार्य निर्माण की श्रेणी में आ रहा है।लगभग 20 से 25 फीट से अधिक का कार्य भी हो चुका है। लेकिन वर्तमान में जो निर्माण कार्य चल रहा है।उसमें इंजीनियर की लापरवाही के चलते पूरी तरह से घटिया सामग्री से अव्यवस्थित निर्माण कार्य चल रहा है।क्षेत्र वासियों का आरोप है। कि उक्त कार्य भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।कार्य की गुणवत्ता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं।कि लोहे के सरियो का जाल बिछाकर सीसी किया गया है।और अब जेसीबी से खड्डा खोदकर पाईप लाईन डाली जा रही है।जिसके कारण बनाई गई पूरी पुलिया में भारी दरारें आ गई है।और सरिये भी बाहर निकल गए है। पिछले चार-पांच महीने से नगर परिषद की बैठक नहीं हो पाने के कारण जनता के पैसों का विकास के नाम पर भारी दुरुपयोग किया जा रहा है।यह पाइप लाइन 10 दिन पहले भी डाली जा सकती थी। अब निश्चित रूप से रिपेयरिंग के नाम पर केवल लीपापोती कर छोड़ दिया जाएगा।लोगो का कहना है।कि यह घटिया निर्माण कार्य एक बारिश की मार भी जेल पाएगा।इसमें भी असमंजस व संदेह की स्थिति है।क्योंकि उक्त कार्य में जो सलिया लगाया गया है।बहुत ही निम्न व घटिया क्वालिटी का लगाया गया है।पुलिया की मजबूती व सुदृढता के लिए जाल केवल 15 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर की दूरी पर ही होना चाहिए।लेकिन निर्माण कर्ताओ के द्वारा लगभग 40 से 45 सेंटीमीटर की दूरी पर गुणवत्ता विहीन सरिये से जमीन की सतह से चिपका कर जाल बिछा दिया गया है।जबकि उसे एंकरिंग बार का उपयोग करते हुए ऊंचाई पर बिछाया जाना आवश्यक है। निश्चित रूप से जाल में लगने वाला सरिया बचाने के लिए यह पूरा खेल खेला जा रहा है। पुलिया के ऊपर जो सीमेंट कंक्रीट किया जा रहा है। वह 30 से 45 सेंटीमीटर ऊंचा है। जिसमे सीमेंट कंक्रीट एवं रेती की मात्रा भी सही नहीं डाली जा रही है।निश्चित रूप से घटिया किस्म से निर्मित यह पूलिया एक बरसात की मार भी नहीं झेल पाएगा। प्रशासन को चाहिए कि शीघ्र ही निर्माणाधीन पुलिया की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें
और खबरे
मंदसौर में हुआ देश का पहला भारत सरसों संगम, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल....
February 20, 2026 04:20 PM
मनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30 परिवारों के घर टूटे, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल, शमशान मार्ग की करीब 2 हेक्टेयर सरकारी जमीन खाली कराई, प्रभावितों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था.....
February 20, 2026 04:16 PM
सत्ता के अहंकार और भाजपा के मंत्रियों के विवादित बयानों के खिलाफ नीमच शहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन...
February 20, 2026 03:49 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न, जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 116 मरीजो का हुआ पंजीयन,38 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन...
February 20, 2026 03:44 PM
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में संगम, विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित, वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्ता युक्त शिक्षा की अहम भूमिका - राज्यपाल श्री बागडे, 31 पी एच डी, 30 स्वर्ण पदक सहित कुल 685 छात्र छात्राओं को डिग्री उपाधि प्रदान की गई....
February 20, 2026 03:42 PM
रतनगढ़ से गुंजालिया जाने वाली पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गुणवत्ता विहीन पतले सरिये का किया जा रहा है उपयोग...
February 20, 2026 03:39 PM
कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, गुटबाजी से अभी भी मुक्त नहीं हो पा रही कांग्रेस...
February 20, 2026 03:36 PM
मनासा के एक पीडित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता....
February 20, 2026 11:34 AM
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण....
February 20, 2026 11:33 AM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तहत अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के निर्देश....
February 20, 2026 11:31 AM
नीमच में आयुष चिकित्सा शिविर, 132 रोगियों ने लिया लाभ....
February 20, 2026 11:18 AM
रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब नष्ट कर दिखाई प्रभावी कार्रवाई...
February 20, 2026 10:55 AM
जिला पुलिस लाईन नीमच स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने किया जनरल परेड का निरीक्षण....
February 20, 2026 10:39 AM
जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो- श्री कलेश, सभी हार्वेस्टर संचालक एवं निकाय नरवाई का समुचित प्रबंधन करें, एडीएम की अध्यक्षता में जिले के हार्वेस्टर संचालकों और कृषि अधिकारियों की बैठक सम्पन्न....
February 20, 2026 10:17 AM
रतनगढ की पशु चिकित्सक डॉ.आरती रावत निलंबित, संभागायुक्त द्वारा निलंबन आदेश जारी...
February 20, 2026 10:15 AM
जनसुनवाई में ममता को मिली एक लाख रूपये की उपचार सहायता, कलेक्टर ने रेडक्रास से की ममता को एक लाख रूपए की मदद....
February 20, 2026 10:12 AM
नीमच में कल से कम्प्युटर टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ...
February 20, 2026 10:09 AM
चीताखेड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन...
February 20, 2026 08:23 AM
मध्य प्रदेश में जैन पत्रकार परिषद का गठन, जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल, इंदौर चातुर्मास 2025 में रखी गई थी नींव, उज्जैन में 29 मार्च 2026 को होगा विशाल अवार्ड समारोह...
February 20, 2026 04:19 AM