महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....
Updated : April 09, 2026 01:46 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भोपाल स्थित निवास पर महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रही प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटी क्रांति गौड़ ने आज सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान खेलों के विकास, विशेष रूप से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति गौड़ ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन और सुविधाएं समय पर मिलें, तो हमारे प्रदेश और देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आने वाली चुनौतियों, प्रशिक्षण सुविधाओं की आवश्यकता तथा खेलों में कैरियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना, कोचिंग और आर्थिक सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री सुश्री भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति ने बताया कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुंचे, इसके लिए जन-जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। साथ ही, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नियमित और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर भी बल दिया जाना चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं और उनकी सफलता से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. मंत्री सुश्री भूरिया ने क्रांति गौड़ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहाँ कि वे आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेंगी तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।
और खबरे
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....
May 30, 2026 12:28 PM
सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...
May 30, 2026 12:25 PM
कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...
May 30, 2026 12:22 PM
माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
May 30, 2026 11:50 AM
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...
May 30, 2026 11:47 AM
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...
May 30, 2026 11:44 AM