जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन....
Updated : April 10, 2026 09:01 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच :- उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के द्वारा प्रेषित कार्यक्रमानुसार एवं राष्ट्रीय कार्यबल (NTF) के अंतर्गत अप्रैल 2026 माह में श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय में “हेल्दी हैबिट्स चैलेंज” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि हरित द्वारा छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में महाविद्यालय की लगभग 900 छात्राओं के ABHA कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया, जिससे छात्राओं को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
द्वितीय सप्ताह में “अनुभव साझा करें” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने हेल्दी हैबिट्स चैलेंज से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।
साथ ही महाविद्यालय में एक मनोवैज्ञानिक परामर्श (Psychological Counseling) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एम.एस.डब्ल्यू. की व्याख्याता श्रीमती सिमरन बी द्वारा टीम गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास तथा तनाव प्रबंधन के विविध आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
उक्त समस्त कार्यक्रमों में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन का होना भी अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाना चाहिए, जिससे वे अपने लक्ष्यों की सफलतापूर्वक प्राप्ति कर सकें। कार्यक्रम की संयोजक एवं NTF प्रभारी डॉ. हिना हरित ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय कार्यबल का उद्देश्य केवल जागरूकता का प्रसार करना नहीं, अपितु छात्राओं के जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना है। ‘हेल्दी हैबिट्स चैलेंज’ जैसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालयीन परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
और खबरे
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...
May 30, 2026 11:47 AM
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...
May 30, 2026 11:44 AM
भीलवाड़ा की पावनधरा पर पहली बार 8 जून से होगा सप्त दिवसीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ, हनुमान टेकरी स्थित काठियाबाबा आश्रम में होने वाले आयोजन की तैयारियां प्रारंभ...
May 30, 2026 11:43 AM
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा…..
May 30, 2026 11:38 AM
श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय नीमच में मद्यपान निषेध एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, छात्राओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया संदेश...
May 30, 2026 11:35 AM
शासन की नजर में शिक्षक या सस्ता श्रमिक? 3500 रुपये में गुजर-बसर को मजबूर राजेंद्र चौहान पूरा दायित्व शिक्षक का, वेतन बंधुआ मजदूर जैसा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….
May 30, 2026 11:31 AM
निवेश बढ़ाओ, रोजगार दो कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, एसीसी ब्लॉक इकाई में युवा उद्यमी के नवाचार को सराहा, फायर सेफ्टी व श्रमिक सुरक्षा पर दिया जोर, एमपीआईडीसी को निर्देश: निवेशकों के लिए भूमि, रास्ते व सभी सुविधाएं हों दुरुस्त....
May 30, 2026 09:16 AM
नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान..
May 30, 2026 08:43 AM
अरनिया मंडी की सुरक्षा होगी हाईटेक, व्यापारियों और पुलिस की बड़ी बैठक में लिए गए अहम फैसले, CCTV और स्ट्रीट लाइट पर जोर...
May 30, 2026 08:31 AM
18 घंटे से लापता शव का रेस्क्यू नहीं कर पाई NDRF, विधायक आए ओर फोटो खिंचवा कर चल दिए, आक्रोशित हुए ग्रामीण...
May 30, 2026 08:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 30, 2026 08:26 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 30, 2026 08:24 AM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान में रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 03 किलो अवैध अफीम सहित एक आरोपी गिरफ्तार...
May 29, 2026 05:19 PM
नहाने गए पिता पुत्र पानी में डूबे, रेस्क्यू टीम ने पिता का शव निकाला पुत्र का प्रयास जारी...
May 29, 2026 04:13 PM
डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी पुलिस की कार्रवाई...
May 29, 2026 03:12 PM
टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी प्रकरण का खुलासा...
May 29, 2026 03:10 PM
चार दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, आखिर जिंदगी हार गई, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद अस्पताल में टूटी सांसें...
May 29, 2026 03:07 PM
31 मई से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी भागवत कथा, भूमिया सरकार का दिव्य दरबार भी बनेगा आस्था का केंद्र...
May 29, 2026 03:03 PM
कड़ी मेहनत, जुनून और हुनर का नतीजा… नागपुर की सदिया ने देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो में हासिल किया दूसरा स्थान....
May 29, 2026 02:59 PM