दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला सोनी गिरफतार व एक नाबालिग डिटेन, पुलिस ने 150 फिट गहरे कुएं से माल किया बरामद...
Updated : February 21, 2026 10:11 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार व एक बाल अपचारी डिटेन को डिटेन किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला सोनी भी शामिल हैं। पुलिस ने 150 फिट गहरे कुएं से चोरी का माल आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 13 फरवरी को प्रार्थी मनोहर सिंह पुत्र गंगासिंह मीणा उसकी पत्नि के साथ अपने कौशल्या नगर स्थित मकान से सुबह ऑफिस चले गये थे, घर पर कोई नहीं था। फरियादी का पुत्र भी ऑफिस आ गया था शाम को 5.00 बजे प्रार्थी का पुत्र रिधान सिंह ऑफिस से मकान पर गया तो मकान का ताला टूटा हुआ पाया जिस पर रिधान सिंह ने उसके पिता को बताया कि घर पर चोरी हो गई। इस पर प्रार्थी व उसकी पत्नी घर पर पहुंचे अन्दर देखा तो अलमारी में रखी सोने की चुड़ी वजनी 04 तोला, कान की बाली 02 तोला तथा बाहर रखा सामान स्पीकर, घड़ी तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अज्ञात लोग चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान कोतवाली निम्बाहेडा के एएसआई सूरज कुमार स.उ.नि. के जिम्मे किया गया। घटना को शीघ्र ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये गए। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी सूरज कुमार स.उ.नि. के नेतृत्व में हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह व कानिस्टेबल राकेश, रणजीत, विजय, सुमित कुमार द्वारा घटना स्थल के आसपास स्थित कालोनी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज देखे गये। सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु अनुसंधान अधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नीमकाथाना जिला सीकर भेजी गई। उक्त टीम द्वारा खटीक मोहल्ला नीमकाथाना, जिला सीकर से वारदात के संदिग्ध 20 वर्षीय राजु उर्फ कालू पुत्र नन्दलाल बागरी (बड गुर्जर) निवासी लोहागल घाटी के पास थाना किशनगंज जिला अजमेर हाल खटीक मोहल्ला नीमकाथाना, जिला सीकर (राज.), 19 वर्षीय राहुल पुत्र रामभरोसा बावरी निवासी जोधड़ास बस्ती (भीलवाडा सरस डेयरी के पास) थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा हाल खटीक मोहल्ला नीमकाथाना, थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर (राज.) व एक नाबालिग को डिटेन कर मामले की घटना के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपीगण ने वारदात करना स्वीकार किया । आरोपी राजु उर्फ कालु बागरी, राहुल बावरी तथा विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने से दोनों आरोपियों को गिरफतार किया गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया। मामले में गिरफतार शुदा आरोपी राजू उर्फ कालु बागरी, राहुल बावरी तथा विधि से संघर्षरत बालक ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी नकली होने से कुएं में फैकना बताया जिस पर आरोपियों की निशादेही से करीब 150 फिट गहरे कुएं के अन्दर से उक्त आर्टिफिशियल ज्वैलरी को बरामद कर जब्त की गई है। मामले में जांच के बाद डिटेनशुदा विधि से संघर्षरत बालक को प्रिसिपल किशोर न्याय बोर्ड चित्तौडगढ़ के समक्ष पेश कर सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया गया तथा आरोपी राजु उर्फ कालु बागरी व राहुल बावरी का माननीय न्यायालय निम्बाहेडा से पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान जारी है मामले में गिरफतार शुदा आरोपी राजु उर्फ कालु बागरी, राहुल बावरी ने चोरी किये गये कुछ जैवरात सूयज सुनार, नीमकाथाना छावनी जिला सीकर को देना बताया जिस पर 35 वर्षीय सूयज पुत्र सुभाष राजपूत निवासी नीमकाथाना छावनी (संतोषी माता मंदिर के पीछे), थाना कोतवाली नीमकाथाना जिला सीकर से पुछताछ कर आवश्यक अनुसंधान कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूयज राजपूत को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है। प्रकरण के शेष मशरूका माल बरामदगी के प्रयास जारी है।
तरीका वारदात - आरोपीगण दिन के समय में भंगार इकट्ठा करने के दौरान कालोनीयों के अन्दर सुने मकानों की रैकी करते हैं और जिन मकानों के बाहर ताले लगे होते हैं उन मकानों के ताले तोड़कर मकान के अन्दर घुसकर चोरी करते हैं। वारदात के दौरान इनके एक-दो साथी मकान के बाहर खड़े होकर निगरानी करते है किसी के आने की सूरत में आवाज देकर अपने साथी को संकेत भेजकर मौके से रवाना हो जाते है। आरोपियों ने पुलिस पुछताछ पर जिला भीलवाड़ा के सुभाष नगर, गुलाबपुरा, प्रतापगनर, जिला अजमेर के किशनगंज, विजयनगर तथा जिला चित्तौडगढ़ व दिल्ली, गुड़गावं, मध्यप्रदेश के उज्जैन, रतलाम, इन्दौर में 15 से अधिक वारदात करना स्वीकार किया हैं। वहीं विगत तीन माह के अंदर पुलिस थाना कोतवाली निंबाहेड़ा क्षेत्र में हुई चार चोरीयों की वारदात करना कबूल किया हैं।
और खबरे
24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाता पकड़ाया...
February 21, 2026 11:02 AM
शहर में निखार ज्वेलर्स में हुई चोरी खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...
February 21, 2026 11:00 AM
कोटा सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 106 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई....
February 21, 2026 10:37 AM
दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला सोनी गिरफतार व एक नाबालिग डिटेन, पुलिस ने 150 फिट गहरे कुएं से माल किया बरामद...
February 21, 2026 10:11 AM
कहार भोई समाज के युवक का सीआरपीएफ में चयन, रामपुरा में जश्न का माहौल, तिलक और फूलमालाओं के साथ परिजनों ने दी भव्य विदाई...
February 21, 2026 10:06 AM
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार, बाजना पुलिस की सख्त कार्रवाई....
February 21, 2026 09:20 AM
डीजे की धुन पड़ी भारी, रात 10 बजे बाद गूंजा शोर, नीमच कैंट पुलिस का एक्शन, उपकरण जब्त, दो पर केस दर्ज...
February 21, 2026 09:13 AM
लहसुन के कम भाव पर भड़के किसान, दो घंटे बंद रही मंडी नीलामी, एसडीएम की समझाइश के बाद फिर शुरू हुआ कार्य...
February 21, 2026 08:02 AM
सिंगोली पुलिस द्वारा 05 साल से गुमशदा व्यक्ति की तलाश कर परिवार को सकुशल सुपुर्द किया..
February 21, 2026 07:18 AM
एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न...
February 21, 2026 06:41 AM
प्रदेश में गिद्धों की महागणना, 20 से 22 फरवरी तक शीतकालीन सर्वे, पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगा आंकलन...
February 21, 2026 03:49 AM
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग तिथि बढ़ाने के निर्देश....
February 21, 2026 03:42 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 21, 2026 03:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 21, 2026 03:37 AM
पालसोड़ा में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, भंवरासा चौराहे पर पुतला दहन कर तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग...
February 20, 2026 04:29 PM
मंदसौर में हुआ देश का पहला भारत सरसों संगम, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल....
February 20, 2026 04:20 PM
मनासा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30 परिवारों के घर टूटे, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल, शमशान मार्ग की करीब 2 हेक्टेयर सरकारी जमीन खाली कराई, प्रभावितों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था.....
February 20, 2026 04:16 PM
सत्ता के अहंकार और भाजपा के मंत्रियों के विवादित बयानों के खिलाफ नीमच शहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन...
February 20, 2026 03:49 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न, जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 116 मरीजो का हुआ पंजीयन,38 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन...
February 20, 2026 03:44 PM