अवध में आनंद भयो जय रघुवर लाल की, जय-जय सियाराम जयघोष से गूंज उठा राबडिया, राबडिया नगर बना अयोध्या धाम....
Updated : January 05, 2026 01:44 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- माता-पिता और गुरु व अपनों से बड़ों से सेवा करवाता है वही निशाचर है। सत्संग अगर नहीं मिल पा रहा है तो कोई बात नहीं लेकिन कुसंगत से डरना चाहिए, यह भी सत्संग है। क्षमता हो तो भगवान को अपना लो, अगर क्षमता नहीं है तो, उनके बन जाओ उसी में सब भलाई है। कथा पंडाल में अयोध्या के नाथ कौशल्या नंदन भगवान श्री राम जी का बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जन्मोत्सव। बंटी पंजेरी और चरनामृत,लूटाए चोक लेट- पिपरमेंट और खिलोने। उक्त वाणी राबडिया में श्री धाम वृंदावन से आई कथा मर्मज्ञ व बाल व्यास अंशिका देवी ने रविवार को श्री राम कथा समिति राबडिया द्वारा नई आबादी में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में कथा के तीसरे दिन अपने मुखारविंद से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री राम ज्ञान गंगा रस पान करवाते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना है तो उसे व्यक्ति को कभी दूसरों पर आश्रित नहीं रहना चाहिए। पता नहीं प्रभु का बुलावा कब आ जाए, छोड़कर सब कुछ जाना पड़ेगा, समय रहते पहले प्रभु का स्मरण कर लेना चाहिए। भगवान तत्व है ,निराकार हैं, भक्त की भक्ति के अनुरूप किसी भी रूप में आकर लेकर पहुंच जाते हैं। कथा में प्रसंग आया अयोध्या के नाथ कौशल्या नंदन भगवान श्री राम जी का प्राकट्य उत्सव पर बजी थाली कटोरी और चम्मच तथा ढोल ढोलक, आर्गनाइज, आक्टोपेड आदि और जय-जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा कथा पंडाल और फिर... अवध में आनंद भयो - जय रघुवर लाल की.........., आज डगर -डगर अयोध्या में बंट रही हे बधाइयां......, मेरा तो खुशीयों का रहा न ठिकाना........आदि अत्याधुनिक वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के साथ बाल व्यास अंशिका देवी के द्वारा सुमधुर भजनों की धुन पर पंडाल में उपस्थित युवा ,बुजुर्ग महिला -पुरुष सभी श्रद्धालु अपने आपको रोक नहीं पाए और पूरे मनोभाव के साथ नृत्य करने पर मजबूर हो गए। श्री राम प्राकट्य उत्सव पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। चोक लेट , पिपरमेंट और खिलोने लूटाए गए। और पंचामृत,पंजेरी की प्रसाद वितरण की गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो राबडिया नगर में अयोध्या धाम ही साक्षात उतर आया हो। कथा प्रसंग में जालंधर, वृदामैया, नारद मुनि,भगवान विष्णु- लक्ष्मी जी का विवाह ,कौशल्या, सतरूपा, मनु महाराज ,रावण ,श्रृंगी ऋषि, केकैई और सुमित्रा ,राजा दशरथ का प्रसंग बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया गया । प्रतिदिन कथा महोत्सव में प्रवचन ज्ञान गंगा प्रवचन प्रातः 11:00 बजे से शाम 3 तक कथा मर्मज्ञ पूज्या साध्वी बाल व्यास अंशिका देवी के मुखारविंद से प्रवाहित किया जा रहे हैं। श्री राम कथा समिति राबडिया के समस्त पदाधिकारी ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर श्री राम कथा ज्ञान गंगा में डूबकियां लगाए।
और खबरे
सैलाना में नाले पर अवैध अतिक्रमण पट्टे की मांग से जल संकट और बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने शुरू की जांच...
January 05, 2026 03:28 PM
गृह भेदन कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में जावद पुलिस को मिली सफलता...
January 05, 2026 02:21 PM
करणी सेना कार्यालय पर किया बार एसोसिएशन अध्यक्ष का स्वागत....
January 05, 2026 02:20 PM
टाउन हॉल का होगा जीर्णोद्धार, टैगोर मार्ग पर पार्किंग की समस्या होगी दूर, नीमच नपा की बैठक में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों सहित सभी 25 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित - नामांतरण, लीजनवीनीकरण व बंगला बगीचा व्यवस्थापन के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी...
January 05, 2026 01:45 PM
वेयर हाउस से चोरी हुए 300 क्विटल गेहूँ के साथ 03 पिकअप वाहन जप्त, मास्टर माइंड आरोपी ने वेयरहाउस के मेनेजर सहित गेहूँ मालिक के मुनीम को अपनी टीम मे किया शामिल, डुप्लीकेट चाबी तैयार कर घटना योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया अंजाम, 05 आरोपियो को किया गिरफ्तार....
January 05, 2026 01:42 PM
गंगेश्वर महादेव में राम कथा का तीसरा दिन श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न...
January 05, 2026 01:31 PM
प्रस्तावित सांध्यकालीन न्यायालय संचालन का विरोध किया...
January 05, 2026 01:28 PM
जियाखेड़ी में बाल हवन, संस्कारों की अग्नि में तपता उज्ज्वल भविष्य...
January 05, 2026 01:26 PM
रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ परवलिया के युवक गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश तेज...
January 05, 2026 12:30 PM
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, परिश्रम पुरुषार्थ के कर्म बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता-गुरुदेव सरकार....
January 05, 2026 12:28 PM
चीताखेड़ा नगर में एक साथ 24 साधु साध्वी भगवंतों का भव्य मंगल प्रवेश....
January 05, 2026 12:12 PM
जाजू कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान....
January 05, 2026 12:06 PM
पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, साढ़े तीन किलो अवैध अफीम तस्करी में चार साल से था फरार...
January 05, 2026 11:59 AM
बोराव (भैसरोड़गढ़) में किसान गोष्ठी में जी राम जी विधेयक के बताए लाभ....
January 05, 2026 11:57 AM
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भीलवाड़ा महानगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न...
January 05, 2026 08:37 AM
दवाई , पढ़ाई ,कमाई और बचत का मॉडल सिर्फ आप के पास - इंद्र विक्रम सिंह, जावद विधानसभा के साथ ही पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में - इंजी नवीन कुमार अग्र...
January 05, 2026 04:06 AM
त्वरित सहायता, संवेदनशील पुलिसिंग और सुरक्षित जीवन का प्रतीक विगत 3 दिनों में डायल - 112 की प्रभावी कार्यवाही..
January 05, 2026 03:58 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 05, 2026 03:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 05, 2026 03:54 AM