FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इंदौर जल त्रासदी और मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ आंदोलन, 04 जनवरी को नीमच जिले की तीनों विधानसभाओं में विधायकों के निवास पर होगा प्रदर्शन....

  Updated : January 03, 2026 04:14 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। इंदौर नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए दूषित एवं मल-मूत्र युक्त पानी के सेवन से 15 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों लोगों के बीमार होने की दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के सवालों के जवाब में “घंटा” जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना न केवल अमानवीय है, बल्कि सत्ता के अहंकार और संवेदनहीनता को भी उजागर करता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार, भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता और मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों एवं सांसदों के निवास के सामने घंटा बजाओ आंदोलन विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। पूरे प्रदेश में हो रहे आंदोलन के तहत नीमच में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है । नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तरुण बाहेती ने बताया कि रविवार, 04 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे जिले की तीनों विधानसभाओं में गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से भाजपा विधायकों के निवास के बाहर जाकर घंटा बजाएंगे और सोए हुए जनप्रतिनिधियों को जगाने का काम करेंगे। नीमच विधानसभा के कार्यकर्ता गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर नीमच विधायक निवास पर पहुंच प्रदर्शन करेंगे। वहीं मनासा विधानसभा के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी गेट पर तथा जावद विधानसभा के कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित इंदिरा गांधी जी प्रतिमा पर एकत्रित होकर स्थानीय भाजपा विधायकों के निवास के सामने पहुंच वहां शांति पूर्ण तरीके से ‘घंटा बजाओ’ आंदोलन के माध्यम से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा की यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि उन 15 परिवारों के न्याय की आवाज है जिन्होंने अपनों को खोया है। हम भाजपा विधायकों के घर के बाहर घंटा बजाकर उन्हें यह याद दिलाएंगे कि जनता ने उन्हें अपमान सहने के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए चुना है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गण मोनू लोक्स , ओम दीवान, श्याम सोनी, शंभु चारण, महेंद्र सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह राणावत,ईश्वर मुजावदिया, बलवंत पाटीदार, जसवंत सिंह चन्द्रावत, विनोदसिंह चौहान, सत्तू धाकड़ ने सभी कांग्रेस साथियों से आग्रह किया है कि जनता के हक की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विरोध की आवाज़ को बुलंद करे । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने दी ।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सितम..कोहरे का कहर, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, रफ्तार पर लगा ब्रेक.

January 04, 2026 03:57 PM

नीमच में पहली बार एशियन वाटर बर्डसेंसस, प्रवासी पक्षी भी मिले, ग्रेट व्हाइट पेलिकन, कॉमन टील, रूडीशेल डक मिले...

January 04, 2026 02:44 PM

सीटू का प्रदर्शन ट्रंप के पोस्टर जलाए..

January 04, 2026 02:37 PM

सभी नल संयोजनधारी नलों में टोटिया अवश्य लगावे - श्रीमती बामनिया….

January 04, 2026 02:28 PM

मनुष्य जीवन में की गई ईश्वर भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती है - विनोद भैया, कराडिया महाराज में नानी बाई का मायरा कथा का विश्राम...

January 04, 2026 02:24 PM

शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की जन आस्था ..., टैगोर बस्ती का हिंदू सम्मेलन संपन्न...

January 04, 2026 02:20 PM

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 4.28करोड़ लागत की सड़कें स्वीकृत...

January 04, 2026 02:14 PM

जणवा समाज खेल कुद प्रतियोगिता अरनेड़़ मैं सहकारिता मंत्री गोतम दक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ...

January 04, 2026 02:11 PM

विधायक निवास पर गूंजा विरोध का घंटा, यह राजनीति नहीं, पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई है, संवेदनहीन सरकार को जवाब देना होगा - तरुण बाहेती, इंदौर जल त्रासदी व मंत्री के अमर्यादित बयान के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

January 04, 2026 02:09 PM

शीत लहर के चलते कलेक्टर ने घोषित किया जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश...

January 04, 2026 02:01 PM

कड़ाके की ठंड के बीच रविवार की सुबह नीमच शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया,सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय...

January 04, 2026 01:26 PM

मां 5-5 बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करती है और 5-5 बेटे मिलकर एक मां की सेवा नहीं कर सकते, धिक्कार है ऐसे बेटों को - बार विदुषी सुश्री हिमांशी जी, नानी बाई का मायरा में सैकड़ों श्रद्धालु सुबी से चीताखेड़ा कथा पंडाल में पहुंचे, मायरा की सभी पीरावणी की रस्मों पूरी की,महाप्रसाद भंडारे के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

January 04, 2026 01:17 PM

रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर धामनोद में भयंकर सड़क हादसा कार-ट्रेलर की जोरदार टक्कर नवजात बची..

January 04, 2026 12:35 PM

राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हेतु नीमच जिले की कु.वंशिका नागलोथ एंव कु.अल्फिया मंसुरी का म.प्र. वूशू मार्शल आर्ट टीम में चयन...

January 04, 2026 06:27 AM

केंद्रीय मादक द्रव्य ब्यूरो नीमच की टीम ने 337.880 किलोग्राम अफीम भूसा के साथ एक टाटा ट्रक किया जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार....

January 04, 2026 06:06 AM

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान प्रशिक्षण एवं फिल्ड विजिट का आयोजन...

January 04, 2026 05:56 AM

सांवलिया धाम के लिए पैदल यात्रा संघ 10 जनवरी को चीताखेड़ा से डीजे के साथ करेगा प्रस्थान...

January 04, 2026 05:38 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 55 लाख 68 हजार से अधिक की संपत्ति जब्‍त...

January 04, 2026 02:29 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 04, 2026 02:18 AM