जहां भाई के प्रति प्रेम त्याग समर्पण का भाव हो वहा रामायण होती है, श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा पंकज कृष्ण महाराज ने कहा..
Updated : January 19, 2026 01:26 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- समस्त भागवत महिला मंडल एवं भागवत प्रेमी गणपति नगर नीमच के तत्वाधान में पंकज कृष्ण महाराज के श्री मुख से 108वीं श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा जय जिनेंद्र रिसोर्ट के पास श्री सिद्धी विनायक मंदिर गणपति नगर 17 से 23 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक प्रवाहित हो रही है।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शुभारंम्भ 19 जनवरी को दोपहर 1बजे हुआ। श्री मद्भागवत का शुभारंभ नर्मदेशवर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया गया । पंकज कृष्ण महाराज ने कहा कि क्रोध नहीं करना चाहिए उपदेश देना सरल है लेकिन स्वयं क्रोध पर नियंत्रण करना बहुत कठिन होता है। विपरीत और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने धैर्य को नहीं खोना चाहिएं। माया झूठ को प्रदर्शित करती है सच को छुपा देती है। भगवान के गुणों को सुनकर ही हमें उनसे प्रेम हो जाता है। यदि साक्षात्कार दर्शन हो जाए तो हमारा क्या होगा। सुंदर तो कोई भी हो सकता है लेकिन गुणवान बहुत कम होते हैं। भगवान श्री कृष्णा को मारने की नियत आई राक्षसी पूतना की भी सद्गति प्रदान करती थी। जिसका रखवाला श्री कृष्ण हो उसको कोई मार नहीं सकता। जहां एक भाई दूसरे भाई का सम्मान करता हो एक भाई दूसरे भाई के लिए त्याग करता हो वहां रामायण होती है। जहां भाई भाई का अधिकार छिनता हो वहां महाभारत होती है। हर व्यक्ति को जीवन में संस्कार और मर्यादा का पालन करें। तो वह सुपुत्र बना होता है। सुपुत्र पुत्र ही प्राप्त होता है। मनुष्य संसार में रहते हुए हैं तो उसके जीवन में कोई अच्छे फल लगाता है तभी उसके जीवन में भी अच्छे पुण्य फल मिलते अश्वत्थामा द्वारा पांच पांडव पुत्रों को मार दिया गया था द्रोपती ने कहा कि अश्वत्थामा गुरु पुत्र और ब्राह्मण पुत्र है इसलिए इसको क्षमा कर दो । तब श्री कृष्ण ने कहा कि ब्राह्मण को मणि निकाल कर केश शिखा काट कर छोड़ दिया वह उसके लिए मृत्यु के समान सजा होती है। जो व्यवहार हमें हमारे साथ पसंद नहीं वह व्यवहार हमें दूसरों के साथ नहीं करना चाहिए पीठ के शंकराचार्य पर लाठियां से हमला हो रहा है चिंतन का विषय है किस राज्य में गौ हत्या होती है वह राज्य समाप्त हो जाता है रावण कंस के राज भी नहीं रहे है। कलयुग में सिर्फ नाम लेने मात्र से परमात्मा हमारी रक्षा करते हैं। नालंदा विश्वविद्यालय में 6 महीने तक आग जलती रही होती तो भारत विश्व गुरु होता है। श्रीमद् भागवत कथा के मध्य पंकज कृष्ण महाराज ने राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि द्वारा श्राप, तक्षक नाग, सुकदेवमुनि दुर्योधन, अश्वत्थामा, पांडव , हिरना कश्यप भक्त प्रहलाद, नरसिंह अवतार,आदि विषयों पर वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया भागवत पर आधारित माया तेरी बहुत कठिन है राम... भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी वामन अवतार की झांकी बनी श्रद्धा का केन्द्र... कथा के मध्य जब पंकज कृष्ण महाराज ने वामन अवतार का प्रसंग बताया तो श्रद्धालुओं ने जय जय श्री कृष्ण की जय घोष लगाई। इस अवसर पर नन्हे 8 वर्ष के बालक अखिलेश पुत्र ममता कमलेश मालवीय ने अभिनय प्रस्तुत किया।
और खबरे
अन्नदाताओं को प्रदेश सरकार की दोहरी सौगात, 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ी, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...
March 07, 2026 03:46 AM
नीमच में 14 से 16 मार्च तक त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व सहायक उपकरण वितरण शिविर जयपुर फुट सहित कई उपकरण दिव्यांगजनों को मिलेंगे निःशुल्क, 10 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन....
March 07, 2026 03:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 07, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 07, 2026 03:18 AM
तस्करों के ठिकाने तोड़ने पहुंची पुलिस का विरोध, पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की धमकी से लौटी टीम...
March 06, 2026 05:06 PM
120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...
March 06, 2026 05:05 PM
खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....
March 06, 2026 04:32 PM
खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...
March 06, 2026 04:19 PM
किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....
March 06, 2026 04:04 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....
March 06, 2026 03:22 PM
अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...
March 06, 2026 03:16 PM
141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….
March 06, 2026 03:12 PM
मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....
March 06, 2026 03:07 PM
रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....
March 06, 2026 01:45 PM
महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...
March 06, 2026 01:44 PM
मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
March 06, 2026 01:41 PM
महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हित केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...
March 06, 2026 01:13 PM
डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...
March 06, 2026 01:01 PM
87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित...
March 06, 2026 12:11 PM