अन्नदाताओं को प्रदेश सरकार की दोहरी सौगात, 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ी, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...
Updated : March 07, 2026 03:46 AM
DESK NEWS
कृषि
प्रदेश के किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को और अधिक किसान हितैषी बनाया है। किसानों को पंजीयन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए गेहूं उपार्जन के पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। साथ ही सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस प्रकार अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इससे अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री श्री राजपूत ने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागलवाड़ी में आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक के पश्चात यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिससे प्रदेश के अन्नदाता को सीधा लाभ मिल सके।
12 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन - मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक 12 लाख 4 हजार 708 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। जिला श्योपुर में 9428, खंडवा में 23017, दमोह में 21390, नरसिंहपुर में 24968, शहडोल में 4710, खरगोन में 11945, कटनी में 25497, रतलाम में 30466, सागर में 46731, राजगढ़ में 65029, शिवपुरी में 7633, डिण्डोरी में 2281, धार में 34283, बुरहानपुर में 206, विदिशा में 62996, मऊगंज में 2727, दतिया में 7420, गुना में 11984, मण्डला में 13391, रीवा में 23380, आगर मालवा में 31318, पन्ना में 11994, जबलपुर में 25698, नीमच में 8122, सीहोर में 80036, बालाघाट में 1766, सिंगरौली में 2811, अलीराजपुर में 248, मैहर में 8625, पांढुर्णा में 305, सिवनी में 35081, बैतूल में 9725, झाबुआ में 5256, शाजापुर में 58982, मंदसौर में 40204, ग्वालियर में 5984, निवाड़ी में 1802, उज्जैन में 95821, इंदौर में 32837, देवास में 57021, रायसेन में 51085, बड़वानी में 1911, अनूपपुर में 192, सतना में 31670, मुरैना में 4428, हरदा में 29805, छतरपुर में 15643, सीधी में 4357, टीकमगढ़ में 7141, अशोकनगर में 7339, नर्मदापुरम में 53086, छिंदवाड़ा में 14945, उमरिया में 5854, भोपाल में 27663 और भिण्ड में 6471 किसानों ने पंजीयन कराया है।
पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था - पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।
पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था - पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।
और खबरे
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ ने श्री गोवर्धन नाथ मंदिर पर मनाया भव्य फाग महोत्सव, मनमोहक भजनों पर नृत्य कर ठाकुर जी के साथ खेली अबीर, गुलाल और फूलो से होली...
March 07, 2026 03:57 AM
अन्नदाताओं को प्रदेश सरकार की दोहरी सौगात, 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ी, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...
March 07, 2026 03:46 AM
नीमच में 14 से 16 मार्च तक त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व सहायक उपकरण वितरण शिविर जयपुर फुट सहित कई उपकरण दिव्यांगजनों को मिलेंगे निःशुल्क, 10 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन....
March 07, 2026 03:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 07, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 07, 2026 03:18 AM
तस्करों के ठिकाने तोड़ने पहुंची पुलिस का विरोध, पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की धमकी से लौटी टीम...
March 06, 2026 05:06 PM
120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...
March 06, 2026 05:05 PM
खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....
March 06, 2026 04:32 PM
खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...
March 06, 2026 04:19 PM
किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....
March 06, 2026 04:04 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....
March 06, 2026 03:22 PM
अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...
March 06, 2026 03:16 PM
141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….
March 06, 2026 03:12 PM
मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....
March 06, 2026 03:07 PM
रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....
March 06, 2026 01:45 PM
महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...
March 06, 2026 01:44 PM
मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
March 06, 2026 01:41 PM
महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हित केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...
March 06, 2026 01:13 PM
डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...
March 06, 2026 01:01 PM