सरवानिया महाराज में माघ बीज पर बाबा रामदेव के भजनों से गूंज उठा मंदिर परिसर, देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहा नगर, आज हवन-पूजन व चादर-भाला स्थापना कार्यक्रम....
Updated : January 20, 2026 03:09 AM
बबलु माली
धार्मिक
सरवानिया महाराज :- नगर के जावी चौराहा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में माघ बीज के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन अत्यंत भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे संपूर्ण क्षेत्र देर रात तक भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा भजन संध्या में राजस्थान के भीलवाड़ा से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक दिनेश राठौर तथा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के चोकड़ी गांव से पधारे पंकज मेघवंशी ने अपनी सुमधुर एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की शुरुआत होते ही पूरा मंदिर परिसर बाबा रामदेव जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान “मेरी बदल गई तस्वीर, जब से आया रामदेव का नाम”, “घणी-घणी खम्मा बाबा, थाने मनावे रामापीर” सहित अनेक प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन सभी एक समान भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।
देर रात्रि तक चले इस आयोजन में अनुशासन, व्यवस्था एवं आपसी समन्वय का सराहनीय दृश्य देखने को मिला। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना, राजुलाल भट्ट एवं श्यामसुंदर पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा रामदेव समिति एवं बीआरडी ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं भजन कलाकारों का केसरिया दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
आज होंगे हवन-पूजन, भाला-ध्वजा व चादर की भव्य शोभायात्रा - आज प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे खाकर देव महाराज मंदिर से पूजा-अर्चना के उपरांत बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भाला, ध्वजा एवं बाबा रामदेव जी की पावन चादर शामिल रहेगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी, जहां विधिवत रूप से ध्वजा, भाला एवं चादर अर्पित की जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
और खबरे
पोषण आहार में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 9 पर्यवेक्षकों का एक दिन का वेतन राजसात, 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी….
March 07, 2026 04:35 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ ने श्री गोवर्धन नाथ मंदिर पर मनाया भव्य फाग महोत्सव, मनमोहक भजनों पर नृत्य कर ठाकुर जी के साथ खेली अबीर, गुलाल और फूलो से होली...
March 07, 2026 03:57 AM
अन्नदाताओं को प्रदेश सरकार की दोहरी सौगात, 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ी, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...
March 07, 2026 03:46 AM
नीमच में 14 से 16 मार्च तक त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व सहायक उपकरण वितरण शिविर जयपुर फुट सहित कई उपकरण दिव्यांगजनों को मिलेंगे निःशुल्क, 10 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन....
March 07, 2026 03:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 07, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 07, 2026 03:18 AM
तस्करों के ठिकाने तोड़ने पहुंची पुलिस का विरोध, पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की धमकी से लौटी टीम...
March 06, 2026 05:06 PM
120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...
March 06, 2026 05:05 PM
खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....
March 06, 2026 04:32 PM
खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...
March 06, 2026 04:19 PM
किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....
March 06, 2026 04:04 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....
March 06, 2026 03:22 PM
अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...
March 06, 2026 03:16 PM
141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….
March 06, 2026 03:12 PM
मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....
March 06, 2026 03:07 PM
रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....
March 06, 2026 01:45 PM
महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...
March 06, 2026 01:44 PM
मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
March 06, 2026 01:41 PM
महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हित केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...
March 06, 2026 01:13 PM