कलेक्टर ने किया नीमच में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ, नागरिकों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की मिलेगी सुविधा...
Updated : February 23, 2026 08:29 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 23 एवं 24 फरवरी 2026 को दो दिवस आयोजित हो रहा है। इस मौके पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचाययत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगरपालिका एवं नगरपरिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा जनगणना लिपिकों ने सहभागिता की। जनगणना के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री संदीप सिह ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया, कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 की अवधि में संपन्न किया जाएगा। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक भवन का सर्वेक्षण किया जाएगा। सुपरवाइजर के निर्देशन में प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचीकरण कार्य सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस बार जनगणना कार्य में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा हैं। आंकड़ों का संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गणना ब्लॉक की सीमा को जीपीएस तकनीक से कैप्चर किया जाएगा। समस्त कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला स्तर पर चार्ज स्तरीय एडमिन आईडी तैयार कर फिल्ड ट्रेनर्स एवं मास्टर ट्रेनर्स की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न चरणों की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
निवासियों को स्व-गणना की सुविधा - जनगणना 2027 में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया गया है। Self Enumeration Web Portal के माध्यम से निवासी स्वयं ऑनलाइन अपना जनगणना डेटा भर सकेंगे। इससे आंकड़ों की सटीकता में सुधार होगा, प्रगणकों का कार्यभार कम होगा तथा डिजिटल डेटा संग्रह प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया हैं। प्रारंभ में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दीप प्रज्जवलन कर चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने जनगणना प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा, कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना जनकल्याण का आधार है। प्रारंभ में डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन एसडीएम श्री संजीव साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने प्रकाश डाला।
और खबरे
इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
February 23, 2026 09:54 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद....
February 23, 2026 09:47 AM
वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 09:15 AM
आगामी त्यौहारों को लेकर रामपुरा थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 23, 2026 08:58 AM
स्वच्छ नीमच के साथ स्वस्थ नीमच का संकल्प, श्रीमती चोपड़ा के नेतृत्व में हो रहा है बगीचों का कायाकल्प, नपा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के साथ किया बगीचों का निरीक्षण...
February 23, 2026 08:46 AM
कृति संस्था के तत्वावधान में व्यंजन प्रतियोगिता 24 फरवरी को...
February 23, 2026 08:40 AM
कलेक्टर ने किया नीमच में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ, नागरिकों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की मिलेगी सुविधा...
February 23, 2026 08:29 AM
तत्परता और मानवीय डायल-112 की त्वरित तत्परता से सड़क हादसे में घायल दो मासूमों की बची जान, मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण
February 23, 2026 04:05 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लुप्तप्राय प्रजातियों के 5 गिद्धों को हलाली डेम क्षेत्र में करेंगे मुक्त, मध्यप्रदेश में उपग्रह टेलीमेट्री जैसे नवाचारों से बढ़ रही है गिद्धों की संख्या....
February 23, 2026 04:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 23, 2026 03:40 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 23, 2026 03:39 AM
निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का कारण, निमंत्रण देकर लौट रहे युवक की मौके पर मौत, एक घायल...
February 22, 2026 04:51 PM
जल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षा, ब्रांच बड़ी सादड़ी में निरंकारी सेवा दल का स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश, भक्ति शब्दों से नहीं, कर्मों से प्रकट हो...
February 22, 2026 03:29 PM
गांव की बेटी के विवाह हेतु विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 30 हजार रूपए की राशि स्वीकृत...
February 22, 2026 01:47 PM
वैदिक जीवन पद्धति से है भारतीय संस्कृति का उत्थान - दिलीप सिंह परिहार...
February 22, 2026 01:46 PM
बिजलवास बामनिया में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बौद्धिक सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को मिला प्राथमिक उपचार व सीपीआर प्रशिक्षण...
February 22, 2026 01:41 PM
कांग्रेस नेता आर सागर के पिता उदयराम कछावा का निधन, परिवार में शौक की लहर....
February 22, 2026 01:37 PM
मध्यान भोजन पकाने की लागत राशि 3 माह से नहीं मिलने पर कर्ज के बोझ में डूबते जा रहे हैं MDM समूह संचालक, जिम्मेदार मोन, आर्थिक मंदी से त्योहार फीका...
February 22, 2026 01:33 PM
यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ नारायणी सेना का आक्रोश, निष्पक्ष जांच और तत्काल रोक की मांग..
February 22, 2026 01:30 PM