FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, ठेकेदारों-अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश...

  Updated : March 25, 2026 01:12 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह में दो बार औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत 23 मार्च को मुख्य अभियंताओं के 7 दलों द्वारा प्रदेश के सीहोर, पांढुर्णा, भिण्ड, बड़वानी, मऊगंज, उज्जैन एवं पन्ना जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 35 कार्यों का रेंडम आधार पर परीक्षण किया गया। इनमें से 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं पुल), 5 कार्य पीआईयू (भवन), 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 2 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम तथा 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित थे। निरीक्षण दलों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की समीक्षा बैठक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता (सड़क/पुल) श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) श्री एस.आर. बघेल, सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। शहडोल जिले में शहडोल–चुहरी–लफड़ा–मायका रोड के नवीनीकरण कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार मैसर्स शुभ कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने को कहा गया है। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार मैसर्स ओम एसोसिएट्स, रायपुर को नोटिस जारी कर 30 मई 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में अनुबंधानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में निर्देश दिए गए कि पुराने निरीक्षण प्रतिवेदनों के अनुपालन को आगामी बैठकों से पूर्व सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी समीक्षा अगली औचक निरीक्षण बैठक में की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण संतोषजनक रूप से करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराने तथा आगामी माह की ग्रेडिंग में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुल-पुलियों की मरम्मत को प्राथमिकता देने, रोड सेफ्टी एवं ब्रिज सेफ्टी ऑडिट शीघ्र पूर्ण करने तथा लोक पथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का निराकरण चार दिवस की समय-सीमा में करने के निर्देश भी दिए गए। निर्माण स्थलों पर लगाए जाने वाले कार्य प्रगति बोर्ड में संबंधित एजेंसी एवं अधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने को भी कहा गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 2.93 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

March 25, 2026 10:49 AM

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आरोपी को 6 माह तक थाना हाजिरी का निर्देश...

March 25, 2026 10:45 AM

कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में श्रृद्धालुओं के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण, महा अष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया..

March 25, 2026 10:40 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कनावटी में भूमि सुपोषण और कलश यात्रा आयोजित...

March 25, 2026 10:40 AM

संजीत प्रज्ञा पीठ में नवरात्रि पर भक्ति की गूंज, हवन-पूजन व संस्कार कार्यक्रमों का आयोजन...

March 25, 2026 08:54 AM

ड्रग्स बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन...

March 25, 2026 08:42 AM

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, ठेकेदारों-अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश...

March 25, 2026 01:12 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी 27 मार्च को....

March 25, 2026 01:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 25, 2026 01:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 25, 2026 01:01 AM

उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा, 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशंसा पत्र...

March 24, 2026 05:06 PM

कालुराम कुमावत बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति की नई जिम्मेदारी....

March 24, 2026 03:53 PM

जन्मदिन पर विशेष: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आर्थिक विजन ने प्रदेश को दी विकास की नई रफ्तार - जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री...

March 24, 2026 03:45 PM

शाला जाने योग्‍य सभी बच्‍चों को स्‍कूलों में प्रवेश दिलाए - श्री चंद्रा, एक अप्रेल को सभी शालाओं में पालक, शिक्षक बैठकों का आयोजन, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

March 24, 2026 03:21 PM

प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ि‍यों में बच्‍चों के पोषण एवं शिक्षा की बेहतर व्‍यवस्‍था की है- श्री परिहार, जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारम्‍भ उत्‍सव, नीमच जिला स्‍तरीय विद्यारम्‍भ उत्‍सव सम्‍पन्‍न....

March 24, 2026 03:20 PM

नीमच में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर जोर, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा, भीतरघातियों पर भी मंथन...

March 24, 2026 03:10 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ समारोह का आयोजन, बच्चों को मिला शिक्षा का पहला संस्कार 5-6 वर्ष के बच्चों को प्रदान किए गए विद्यारंभ प्रमाण-पत्र...

March 24, 2026 03:06 PM

प्रतापगढ़ में अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण और आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित..

March 24, 2026 02:53 PM

नीमच जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है - कलेक्टर श्री चंद्रा, तेल कंपनियों से निरंतर जिले में हो रही है पेट्रोल डीजल की आपूर्ति...

March 24, 2026 02:51 PM