lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जयकारों के बीच ग्राम मोड़ी में निकली भगवान महावीर स्वामी जी की भव्य पालकी, भक्तिमय हुआ पूरा गाँव...

  Updated : March 31, 2026 04:20 PM

अंकित जैन मोड़ी

  धार्मिक

मोड़ी :- ग्राम मोड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार प्रातःकाल से ही सकल जैन समाज के महिला-पुरुष जैन मंदिर पर एकत्रित हुए, जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पूजन-अर्चन के पश्चात बैंड-बाजों और ढोल-ढमाकों के साथ नाचते-गाते हुए जयकारों के बीच भगवान महावीर स्वामी जी की आकर्षक पालकी निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। गाँव के विभिन्न मोहल्लों में पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के बाहर भगवान महावीर स्वामी जी की आराधना करते हुए चावल, श्रीफल, अगरबत्ती और पुष्प अर्पित कर वंदन किया।
पालकी में विराजित भगवान महावीर स्वामी जी की मनोहारी झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा बस स्टैंड, पंवार मोहल्ला, भेसासरी माता मंदिर, राजपूत मोहल्ला सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे गाँव में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और “महावीर स्वामी जी के जयकारे” से पूरा गाँव गूंज उठा। शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए नाकोड़ा पार्श्व भैरव भवन पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात पुनः शोभायात्रा जैन मंदिर पहुँची, जहाँ भगवान महावीर स्वामी जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया और इसी के साथ कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये

June 13, 2026 02:29 PM

भादवामाता में चार करोड़ से अधिक लागत के विभिन्‍न पांच निर्माण कार्य प्रस्‍तावित, कलेक्‍टर ने किया भादवामाता में कार्यो का निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा, नियमित पर्याप्‍त साफ-सफाई के दिए निर्देश...

June 13, 2026 02:23 PM

जल जीवन मिशन, शासन शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश जल निगम नीमच द्वारा संचालित गांधी सागर द्वितीय ग्रामीण जलप्रदाय समूह योजना के अंतर्गत ग्राम मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे पेयजल आपूर्ति वाला ग्राम में हर घर पहुंचा पानी, भोपाल से आए जल निगम के प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण...

June 13, 2026 02:19 PM

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें...

June 13, 2026 02:15 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कल....

June 13, 2026 02:13 PM

7 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार....

June 13, 2026 02:02 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एमडीएमए पाउडर, गांजा व कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार.….

June 13, 2026 02:00 PM

दिनदहाड़े घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद….

June 13, 2026 01:56 PM

​भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष समरथ बागवान का भव्य स्वागत, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का किया दौरा...

June 13, 2026 01:52 PM

रक्तदान से होगा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन का आगाज, 15 दिवसीय श्रृंखला आज से शुरू, IMA नीमच का डी-लाइफ ब्लड बैंक में शिविर, कई चिकित्सकों ने कराया पंजीयन...

June 13, 2026 01:26 PM

चीताखेड़ा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह शुरू, माता-पिता का दर्जा ब्रह्म , विष्णु और महेश से भी ऊपर है - पंडित कुलदीप शर्मा….

June 13, 2026 12:34 PM

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर किया जागरूकता शिविर का आयोजन...

June 13, 2026 11:19 AM

TET प्रकरण : लाखों शिक्षकों के भविष्य पर संकट, 18 जून को देशभर में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन....

June 13, 2026 10:06 AM

जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार...

June 13, 2026 09:38 AM

किराएदार, घरेलू नौकर एवं बाहरी श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, 20 जून तक चलेगा विशेष अभियान, जानकारी छुपाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, पुलिस ने की सहयोग की अपील..…

June 13, 2026 08:53 AM

श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये...

June 13, 2026 08:27 AM

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण बस्ती द्वारा 500 लीटर छाछ का वितरण...

June 13, 2026 08:08 AM

क्रेडिट कार्ड आवेदन संग्रहण में मध्यप्रदेश देश में द्वितीय स्थान पर, नगरीय निकायों में अभियान जारी...

June 13, 2026 02:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 13, 2026 02:49 AM