lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

TET प्रकरण : लाखों शिक्षकों के भविष्य पर संकट, 18 जून को देशभर में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन....

  Updated : June 13, 2026 10:06 AM

DESK NEWS

  शिक्षा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक विधायी एवं नीतिगत हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि उस समय के वैध नियमों एवं पात्रताओं के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को किसी भी प्रकार की असुरक्षा या सेवा संबंधी नुकसान नहीं होना चाहिए।
महासंघ ने सरकार के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त करना, उनकी सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति एवं अन्य सभी सेवा लाभों का संरक्षण सुनिश्चित करना, आवश्यकता पड़ने पर संसद में विशेष विधायी संशोधन लाना तथा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर शिक्षकों में व्याप्त असमंजस को समाप्त करना शामिल है।
संगठन का दावा है कि देशभर में लाखों शिक्षक इस विषय से प्रभावित हो सकते हैं। यदि उनके परिवारों को भी शामिल किया जाए तो प्रभावित लोगों की संख्या करोड़ों तक पहुंच सकती है। महासंघ का मानना है कि शिक्षकों में मानसिक तनाव और असुरक्षा का सीधा प्रभाव शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों पर पड़ सकता है।
प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर 18 जून 2026 को देशभर में जिला कलेक्टर, डीएम एवं डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। मध्य प्रदेश में भी शिक्षक संगठन के कार्यकर्ता जिला स्तर पर ज्ञापन देकर शिक्षकों की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन न्यायालय के निर्णय का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि सरकार एवं संसद से संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर उन शिक्षकों को राहत देने का आग्रह कर रहा है जिनकी नियुक्तियां तत्कालीन नियमों के अनुरूप हुई थीं। महासंघ ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार शिक्षकों एवं उनके परिवारों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाएगी और इस विषय पर व्याप्त असमंजस एवं असुरक्षा का समाधान करेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

साइबर अपराधों के खिलाफ 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 अभियान 24 जून से, डिजिटल सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में होगा जनजागरण....

June 17, 2026 04:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 17, 2026 04:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 17, 2026 04:38 AM

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस थानों में शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी की बैठकें आयोजित...

June 16, 2026 02:29 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 16, 2026 02:24 PM

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...

June 16, 2026 02:09 PM

जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....

June 16, 2026 01:41 PM

सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं एवं अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 16, 2026 01:25 PM

धामनिया में जनकल्याण शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने कहा- सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण को समर्पित, विभिन्न योजनाओं के लिए 63 आवेदन प्राप्त…

June 16, 2026 01:23 PM

फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्‍वीकृत..

June 16, 2026 11:48 AM

सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

June 16, 2026 11:44 AM

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...

June 16, 2026 11:42 AM

चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...

June 16, 2026 11:36 AM

जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्‍पति को कलेक्‍टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

June 16, 2026 11:33 AM

नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्‍मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

June 16, 2026 11:31 AM

बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..

June 16, 2026 11:24 AM

350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 16, 2026 11:22 AM

बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....

June 16, 2026 11:19 AM

सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....

June 16, 2026 11:17 AM