मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
Updated : June 16, 2026 02:09 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। जिला कांग्रेस कार्यालय नीमच पर मंगलवार कों आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी एवं निर्वाचन आयोग की दमनकारी नीतियों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सांसद व राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को पूरी तरह से अवैध, अनैतिक और अलोकतांत्रिक करार दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने पत्रकार साथियों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन के लिए स्पष्ट बहुमत था। इसके बावजूद भाजपा ने द्वेषपूर्ण भावना से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया। जब भाजपा कांग्रेस विधायकों की अडिग निष्ठा को विचलित करने में पूरी तरह नाकाम रही, तो उन्होंने झूठे और मनगढ़ंत आधार पर आपत्ति प्रस्तुत कर नामांकन निरस्त करवा दिया। बाहेती ने आगे कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है। चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष बाहेती ने चुनाव नामांकन के फॉर्म 26 का हवाला देते हुए कहा कि इसके कॉलम में निजी परिवाद के नोटिस को लेकर कोई जानकारी नहीं मांगी गई थी, फिर भी चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को ताक पर रख दिया। बाहेती ने स्थिति स्पष्ट करते हुए यह भी जोड़ा कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन के विरुद्ध ऐसा कोई भी आपराधिक प्रकरण विचाराधीन नहीं है जिसका तथ्य छिपाने का आरोप लगाया गया हो। संबंधित न्यायालय ने इस मामले में न तो संज्ञान लिया है और न ही कोई अपराध दर्ज किया है, बल्कि न्यायालय ने प्रकरण वापस कर दिया है। यहाँ तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी नामांकन निरस्त करने की पुष्टि नहीं की है। भाजपा सिर्फ तकनीकी प्रक्रियाओं का बहाना बनाकर इस निर्वाचन में बाधक बनने में सफल हुई है, जिसके खिलाफ कांग्रेस वैज्ञानिक और लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिकार करेगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला संगठन महासचिव बृजेश मित्तल ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादा का हनन कर पूरी व्यवस्था को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। बिना किसी ठोस वैधानिक आधार के, स्पष्ट बहुमत प्राप्त उम्मीदवार को चुनाव से बाहर का रास्ता दिखाना बेहद गंभीर कदाचरण है। कांग्रेस नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक उज्ज्वल छवि, गांधीवादी आचरण और जनता की सेवा के प्रति समर्पित नेता हैं। यदि वे निर्वाचित होतीं, तो यह मंदसौर संसदीय क्षेत्र के विकास और गौरव के लिए बेहद हितकारी साबित होता। भाजपा ने इस क्षेत्र की जनता के हक पर भी डाका डाला है। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती और महासचिव बृजेश मित्तल के साथ जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष बृजेश सक्सेना, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना और हिदायतुल्लाह ख़ान सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
और खबरे
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 16, 2026 02:24 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
June 16, 2026 02:09 PM
जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....
June 16, 2026 01:41 PM
सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 16, 2026 01:25 PM
सरकार ने पिछले 12 साल जनकल्याण को ही समर्पित किए है - श्री सखलेचा विधायक श्री सखलेचा के आतिथ्य में धामनिया में जनकल्याण शिविर आयोजित धामनिया जन कल्याण शिविर में 63 आवेदन प्राप्त....
June 16, 2026 01:23 PM
फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्वीकृत..
June 16, 2026 11:48 AM
सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
June 16, 2026 11:44 AM
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...
June 16, 2026 11:42 AM
चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
June 16, 2026 11:36 AM
जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
June 16, 2026 11:33 AM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...
June 16, 2026 11:31 AM
बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..
June 16, 2026 11:24 AM
350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 16, 2026 11:22 AM
बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....
June 16, 2026 11:19 AM
सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....
June 16, 2026 11:17 AM
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन का उदयपुर में सम्मान,भीलवाड़ा के सचिव गोपाल विजयवर्गीय को सम्मानित किया...
June 16, 2026 11:15 AM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा - नरेंद्र देव नागदा महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
June 16, 2026 11:13 AM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ , पिपलोन से आयेगा मायरा कल...
June 16, 2026 11:11 AM
महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव पर वाहन रैली एवं ऐतिहासिक चल समारोह होंगे आयोजित....
June 16, 2026 10:49 AM