चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
Updated : June 16, 2026 11:36 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- स्थानीय माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में समस्त माली समाज व ग्राम वासियों के तत्वावधान में हो रही श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया।कथा में जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग आया पूरा पंडाल हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल के जयकारों से गूंज उठा।श्रध्दालुओं ने बाल स्वरूप श्रीकृष्ण के दर्शन किए और व्यासपीठ पर विराजित कथा मर्मज्ञ पंडित कुलदीप शर्मा बांगरेड ने नन्हें बाल स्वरूप कान्हा को दुलारा। कृष्ण जन्मोत्सव पर कथा पंडाल में श्री कृष्ण के बाल स्वरुप के दर्शन करने आ गया गोरिल्ला । छोट-छोटे बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा बच्चों के साथ गोरिल्ला ने भी जमकर नृत्य किया।कथा मे पंडित कुलदीप शर्मा ने श्रीकृष्ण प्रसंग सुनाते हुए कृष्ण की बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के अत्याचारों के कारण ही उसने अभिमान और अनितिपूर्वक राज करने के लिए अपने पिता उग्रसेन को बंदी बना लिया था।आकाशवाणी से अपनी भावी मृत्यु का संकेत पाकर उसने अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया।वहां एक एक कर उनके 6पुत्रों की हत्या कर दी।सातवें गर्भ में खुद शेषनाग के आने पर योग माया ने उनके देवकी के गर्भ से निकाल कर वासुदेव की पहली पत्नी रोहणी के गर्भ में स्थापित कर दिया।भगवान ने 8 वी संतान के रूप में जन्म लिया।इस दौरान बालकृष्ण को कंस के कारागार से नंद बाबा के घर ले जाने की झांकी भी प्रस्तुत की गई।कथा मे पं.कुलदिप शर्मा ने रसास्वादन करवाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को रात्री 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ।भगवान कृष्ण ने संसार को अंधेरे से प्रकाश में लाने के लिए जन्म लिया और अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञान रुपी प्रकाश से दूर किया। पंडित कुलदीप शर्मा ने कहा कि जब जब धर्म की हानि इस एकता के भंग होने पर हूई है,भगवान ने अवतार लेकर इसे पुनः स्थापित किया हैं।सभी मानव के मानवीयता से अभिसिचि हो सकते हैं,अमानवीयता से नहीं।हम एक थे हम एक है।और एक रहेंगे यह युगों का सत्य है।शरीर के अंग पृथक होकर भी एक है। सृष्टि के जीव भिन्न होकर भी अभिन्न हैं,क्योंकि उसका सृष्टि एक हैं।,जन्मदाता एक है,।पालनकर्ता एक हैं और संहारक भी एक ही हैं। शक्तियां अनेक हैं फिरभी परमशक्ति एक हैं।कथा में उन्होंने राधाकृष्ण के प्रेम का वर्णन करते हुए कहा कि श्याम से मिलना हैं तो राधाजी को याद करो।कथा मे श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग पर कथा पंडाल में उपस्थित श्रध्दालु भाव विहल हो गए।श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर वासुदेव के रूप में चिराग माली एवं कृष्ण के रूप में कृष्णा माली ने सुन्दर पात्र के रूप में कृष्ण जन्मोत्सव को साकार कर दिया।इस दौरान ....खुल गए सारे ताले करामात हो गई............,गोविंद गोकुल आयो.........,नंद के घर आनंद भयो.........., बाजे- बाजेरे शहनाई बधाई हो मैया तोरे अंगना.......…..आदि कृष्ण भजनों से पंडाल गूंज उठा।यह दृश्य देख भक्त भाव विभोर हो गये।महिलाओं ने पूरे मनोभाव से भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर नृत्य किया ।श्रोताओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अपनी पूरी भक्ति भावना उडेल दिया।कथा के प्रारंभ मे मुख्य यजमान घीसालाल माली ने परिवारजनो के साथ व्यास पीठ पर पौथी पूजन कर आरती की। कथा पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा प्रसंग में वामन अवतार विस्तृत रूप से समझाया गया जिसमें कुलदीप माली (वामनदेव) का स्वांग रचा।इसी तरह श्रीराम अवतार प्रसंग में भी हनुमान जी की झांकी दर्शाई गई जिसमें कुलदीप माली (हनुमान जी) का स्वांग रचा जो आकर्षण का केंद्र रहा।
कन्हैया को लगाया भोग - श्रीमद भागवत कथा प्रवचन के दौरान योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में पं. कुलदीप शर्मा ने खिलोने गेन्द,चौकलेट के रूप में व्यास पीठ से खुब लुटाई दी बधाई।माखन-मिश्री,चरणामृतऔर पंजेरी प्रसाद का भोग लगाकर कथा आरती के पश्चात वितरण की । श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान मत्स्य अवतार,सुखदेव,राजा परिक्षित,सूरसेन, उग्रसेन,भगवान शंकर,जरासंध, रामचरित मानस प्रसंग को संक्षिप्त रूप से वर्णन सुनाया। प्रतिदिन श्रीमद भागवत कथा में बडी संख्या में श्रौताओ की भीड ज्ञान गंगा में गोते लगा रही हैं।प्रतिदिन श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन दोपहर 11:30बजे से शाम 3 :30 बजे तक प्रवाहित किए जा रहे हैं।
और खबरे
सरकार ने पिछले 12 साल जनकल्याण को ही समर्पित किए है - श्री सखलेचा विधायक श्री सखलेचा के आतिथ्य में धामनिया में जनकल्याण शिविर आयोजित धामनिया जन कल्याण शिविर में 63 आवेदन प्राप्त....
June 16, 2026 01:23 PM
फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्वीकृत..
June 16, 2026 11:48 AM
सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
June 16, 2026 11:44 AM
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...
June 16, 2026 11:42 AM
चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
June 16, 2026 11:36 AM
जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
June 16, 2026 11:33 AM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...
June 16, 2026 11:31 AM
बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..
June 16, 2026 11:24 AM
350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 16, 2026 11:22 AM
बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....
June 16, 2026 11:19 AM
सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....
June 16, 2026 11:17 AM
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन का उदयपुर में सम्मान,भीलवाड़ा के सचिव गोपाल विजयवर्गीय को सम्मानित किया...
June 16, 2026 11:15 AM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा - नरेंद्र देव नागदा महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
June 16, 2026 11:13 AM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ , पिपलोन से आयेगा मायरा कल...
June 16, 2026 11:11 AM
महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव पर वाहन रैली एवं ऐतिहासिक चल समारोह होंगे आयोजित....
June 16, 2026 10:49 AM
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव कल, नीमच में होंगे विविध आयोजन…..
June 16, 2026 10:45 AM
ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री को मिला खोया हुआ मोबाइल फोन...
June 16, 2026 10:39 AM
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, दोस्तों से मिलेंगे विद्यार्थी, जुटेंगे पढ़ाई में, प्रदेश की समस्त स्कूलों में आज से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण में शाला प्रारंभ उत्सव का होगा आयोजन....
June 16, 2026 02:58 AM
बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवॉट पर संपर्क करें...
June 16, 2026 02:56 AM