सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
Updated : June 16, 2026 01:25 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाईन जनसुनवाई, रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं, अन्य विभागीय पैरामीटर्स एवं विभागीय लक्ष्यपूर्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें और प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रयास करें। सभी जिला अधिकारी सभी विभागीय पैरामीटर्स पर 5 जुलाई तक मिशन मोड में कार्य करें और विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी विभागीय स्वरोजगार हितग्राहीमूलक योजनाओं में गत वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों के अनुरूप इस वर्ष त्रै-मासिक अनुपात में लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों के प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत कर स्वीकृति एवं वितरण 30 जून तक सुनिश्चित करवाए। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम डी.डी.ए., ए.आर.सी.एस.को निर्देश दिए, कि वे जिलो में खाद, बीज, दुकानों विक्रेताओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर, स्टाक की जांच करें और काला बाजारी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा, जिले में कही भी निर्धारित दरों से अधिक पर खाद, बीज, कीटनाशक का विक्रय ना हो यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी समितियों को खाद का पर्याप्त स्टाक रखने और किसानों को प्रेरित कर अग्रिम उर्वरक उठाव करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रिसोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन का जनसुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, खाद सुरक्षा अग्नी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर, आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी सभी एसडीएम को दिए है। कलेक्टर ने गत दिनो अस्पतालों के निरीक्षण में पाई गई कमियों को दुरस्त करवाकर पालन प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए है।
और खबरे
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 16, 2026 02:24 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
June 16, 2026 02:09 PM
जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....
June 16, 2026 01:41 PM
सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 16, 2026 01:25 PM
सरकार ने पिछले 12 साल जनकल्याण को ही समर्पित किए है - श्री सखलेचा विधायक श्री सखलेचा के आतिथ्य में धामनिया में जनकल्याण शिविर आयोजित धामनिया जन कल्याण शिविर में 63 आवेदन प्राप्त....
June 16, 2026 01:23 PM
फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्वीकृत..
June 16, 2026 11:48 AM
सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
June 16, 2026 11:44 AM
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...
June 16, 2026 11:42 AM
चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
June 16, 2026 11:36 AM
जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
June 16, 2026 11:33 AM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...
June 16, 2026 11:31 AM
बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..
June 16, 2026 11:24 AM
350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 16, 2026 11:22 AM
बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....
June 16, 2026 11:19 AM
सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....
June 16, 2026 11:17 AM
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन का उदयपुर में सम्मान,भीलवाड़ा के सचिव गोपाल विजयवर्गीय को सम्मानित किया...
June 16, 2026 11:15 AM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा - नरेंद्र देव नागदा महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
June 16, 2026 11:13 AM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ , पिपलोन से आयेगा मायरा कल...
June 16, 2026 11:11 AM
महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव पर वाहन रैली एवं ऐतिहासिक चल समारोह होंगे आयोजित....
June 16, 2026 10:49 AM