सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा - नरेंद्र देव नागदा महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
Updated : June 16, 2026 11:13 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- कृष्ण सुदामा के मित्रता का संसार में कोई सानी नहीं है। सुदामा ने जीवन पर्यंत दरिद्रता और गरीबी को अपना लिया था लेकिन कृष्ण से कभी नहीं कहा कि वह उनकी सहायता करें, सुदामा स्वाभिमानी थे, उन्होंने जीवन पर्यंत कष्ट सहन कर कृष्ण के दुखों को अपना दुःख बना लिया था फिर कृष्ण ने भी समय आने पर अपना ऋण उतार दिया और सुदामा को दो लोक की खुशियों का राज दे दिया था। यह बात नरेंद्र देव नागदा महाराज ने कही। वे नागदा ब्राह्मण समाज धर्मशाला काना खेड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता में अमीरी गरीबी की दीवार नहीं थी।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतिम दिन पूर्णाहुति हुई। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा के भवसागर में श्रद्धालुओं ने डुबकियां लगाई। व्यास पीठ पर विराजित गौ भक्त कथा मर्मज्ञ नरेंद्र देव नागदा महाराज ने कहा कि कृष्ण सुदामा की मित्रता आधुनिक युग में आज भी आदर्श प्रेरणादायक है। इस अवसर पर द्वारकाधीश की जय जय कार लगाई गई।कथा आयोजक समिति की ओर से कथा मर्मज्ञ नरेन्द्र देव नागदा , यज्ञाचार्य पंडित श्री व्यास पीठ पर विराजित अत्याधुनिक वाद्य यंत्र के कलाकारों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। । श्री कृष्ण लीला की कथा के अंतिम दिन चल रही श्रीमद् भागवत कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। कथा मर्मज्ञ पंडित नरेन्द्र देव नागदा महाराज ने भक्ति रस का प्रवाह करते हुए कहा कि सुदामा ब्रह्मज्ञानी थे, सुदामा जानते थे कि गुरु माता द्वारा दिए गए चने श्रापित हैं फिर भी उन्होंने अपने मित्र श्री कृष्ण के ऊपर दरिद्रता ना आए स्वयं ने श्रापित चने खा लिए और स्वयं ने दरिद्रता अपने ऊपर लेली।हम चाहे कितनी अच्छे क्यो नही हो, संसार के लोगों का कोई भरोसा नहीं होता है उन्होंने तो सीता माता को भी अग्नि परीक्षा के लिए मजबूर कर दिया था। श्री कृष्ण और जामवंत का 27 दिन युद्ध चला था। पति की सेवा करना पत्नी का कर्तव्य होता है। यदि पत्नी बीमार हो तो पति भी सेवा कर सकता है इसमें कोई अपराध नहीं होता है। जिसका कोई नहीं होता उसके दीनानाथ कृष्ण होते। भक्तों की रक्षा के लिए कृष्ण किस किस रूप में प्रकट हो जाते है। श्री कृष्ण शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर गए थे। सिर्फ पांच गांव मांगे थे। पांडवों के लिए वह भी दुर्योधन ने स्वीकार नहीं किये थे। निर्दोष होने के बाद भी कृष्ण को यदुवंश नष्ट होने का श्राप गांधारी ने दे दिया था। महर्षि दधिचि जी ने संसार के कल्याण के लिए अपनी हड्डियों का दान दे दिया था। संसार को शिक्षा प्रदान कि प्राणी मात्र के कल्याण के लिए अपने प्राणों का भी त्याग करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए ।प्रत्येक ब्राह्मण का कर्तव्य होता है । श्री कृष्ण ने सांदीपनी गुरु के यहां प्राचिन अवंतिका नगरी उज्जैन में 16 कलाओं का64 विधा का ज्ञान प्राप्त किया था। गुरु के लिए सभी शिष्य समान होते थे। भारत देश में ऐसे कानून भी चल रहे हैं निर्दोषी होने पर भी सजा मिल जाती है। जब महाराज श्री ने श्री कृष्ण सुदामा मिलन का प्रसंग बताया जिसमें श्री कृष्ण ने भाव विह्वल होकर सुदामा के चरण आंसुओं से धुलाएं। श्री कृष्ण ने सुदामा की पत्नी सुशीला द्वारा भेजे गए दो मुट्ठी चावल में को ग्रहण कर लिया था। तीसरी मुट्ठी चावल भी हाथ में लेने लगे तो रुक्मणी ने हाथ पकड़ कर रोक दिया और कहा कि दो लोक की खुशियों का दान तो दे दिया अब एक लोक अपने लिए भी रख लो, यह नयना विराम दृश्य सुनकर कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। श्री कृष्ण ने सुदामा की गरीबी दूर करने के लिए भगवान विश्वकर्मा से पुरे नगर में झोपड़ी के स्थान पर सोने के महल बनवा दिये थे। सुदामा ने कृष्ण से प्रार्थना की थी कि जो कृष्ण करते है वहअच्छा ही करते हैं। जहां धन सम्पत्ति ,सत्ता ,दौलत होती है। इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। मन पानी की तरह है। हमेशा नीचे की तरफ बहता है। गुरु के बिना जीवन अधूरा होता है। आशीर्वाद लेने से आयु बढ़ती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद चरण वंदन कर लेना चाहिए। सप्त ऋषि का आशीर्वाद का फल कभी निष्फल नहीं जाता है। सप्त ऋषि के आशीर्वाद से ब्रह्मा की वाणी भी पलट सकती है। तत्व ज्ञान गुरु ने समझाया। अधिक पद, रूप यौवन, पैसा मनुष्य को अहंकार बढ़ाकर जीवन बिगाड़ देता है। मन देवता मन ईश्वर मन से बड़ा कोई नहीं होता है।इस अवसर पर
माता-पिता और गुरु चरणों में दण्डवत बारम्बार, हम पर किया बड़ा उपकार ..भजन प्रस्तुत किया। कथा में रुक्मणी कृष्ण सुदामा नंद सूंनद, मारकंडे ऋषि ,द्वारपाल आदि धार्मिक विषयों का वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित किया गया। कथा प्रवचन में हवन पूजन एवं आरती के साथ प्रसाद के रूप में किया गया इसी के साथ साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन की पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम हुआ। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती में आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन शिक्षक दशरथ नागदा कमल नागदा ने किया।
और खबरे
सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
June 16, 2026 11:44 AM
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...
June 16, 2026 11:42 AM
चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
June 16, 2026 11:36 AM
जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
June 16, 2026 11:33 AM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...
June 16, 2026 11:31 AM
बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..
June 16, 2026 11:24 AM
350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 16, 2026 11:22 AM
बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....
June 16, 2026 11:19 AM
सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....
June 16, 2026 11:17 AM
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन का उदयपुर में सम्मान,भीलवाड़ा के सचिव गोपाल विजयवर्गीय को सम्मानित किया...
June 16, 2026 11:15 AM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा - नरेंद्र देव नागदा महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
June 16, 2026 11:13 AM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ , पिपलोन से आयेगा मायरा कल...
June 16, 2026 11:11 AM
महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव पर वाहन रैली एवं ऐतिहासिक चल समारोह होंगे आयोजित....
June 16, 2026 10:49 AM
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव कल, नीमच में होंगे विविध आयोजन…..
June 16, 2026 10:45 AM
ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री को मिला खोया हुआ मोबाइल फोन...
June 16, 2026 10:39 AM
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, दोस्तों से मिलेंगे विद्यार्थी, जुटेंगे पढ़ाई में, प्रदेश की समस्त स्कूलों में आज से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण में शाला प्रारंभ उत्सव का होगा आयोजन....
June 16, 2026 02:58 AM
बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवॉट पर संपर्क करें...
June 16, 2026 02:56 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 16, 2026 02:49 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 16, 2026 02:40 AM