ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, दोस्तों से मिलेंगे विद्यार्थी, जुटेंगे पढ़ाई में, प्रदेश की समस्त स्कूलों में आज से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत द्वितीय चरण में शाला प्रारंभ उत्सव का होगा आयोजन....
Updated : June 16, 2026 02:58 AM
DESK NEWS
शिक्षा
प्रदेश भर के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज यानी 16 जून से विद्यालयों में फिर से रौनक लौटेगी। विद्यार्थी अपने मित्रों और शिक्षकों से मिलेंगे तथा नए उत्साह के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर समस्त शासकीय विद्यालयों एवं सांदीपनि विद्यालयों में 16 से 30 जून 2026 तक स्कूल चलें हम अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्री प्राइमरी से 8वीं तक की समस्त स्कूलों में बाल सभा के आयोजन के साथ ही पहले दिन विशेष भोज का आयोजन होगा। इसके साथ ही शाला में शत-प्रतिशत नामांकन, पुस्तक वितरण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, क्रियाशील बालिका शौचालयों की उपलब्धता, पेयजल की उपलब्धता, अभिभावकों का शाला से जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 जून से शुरू हो रहे नवीन शिक्षण सत्र को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली है।
हर बच्चे को स्कूल भेजने का लक्ष्य - शाला में शत-प्रतिशत नामांकन के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कर प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़े जाने का लक्ष्य है। इसके लिए ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की सूची तैयार कर मैदानी अधिकारियों एवं शिक्षकों को उपलब्ध कराई गई है। जारी निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य तथा संकुल प्राचार्य जिला स्तर पर नियमित समीक्षा करेंगे और विद्यालयवार प्रगति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश का कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे तथा सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित हो। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा "हमारे शिक्षक ऐप" में चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के अंतर्गत "प्रमोशन पेंडिंग स्टूडेंट (2025-26 से 2026-27)" मॉड्यूल विकसित किया गया है। इस मॉड्यूल में एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर कक्षोन्नति के लिए शेष विद्यार्थियों की सूची संबंधित विद्यालय के शिक्षकों के लॉगिन में प्रदर्शित की गई है। इन सभी छात्रों की कक्षोन्नति की जवाबदारी संबंधित शिक्षकों को सौंपी गई है नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण के लिए विभाग ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संबंधित पोर्टल पर पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से बीआरसीसी, बीआरसीसी से शाला एवं शाला से छात्र स्तर तक पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जाकर इंट्री सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक विद्यार्थी को पाठ्यपुस्तक वितरित कर एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर समय-बद्ध ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए प्राथमिक स्तर पर सीखने के स्तर में सुधार के लिए राज्य के निर्देशानुसार मैदानी स्तर मिशन अंकुर अंतर्गत विशेष कार्ययोजना तैयार कर एवं एफएलएन सर्वे 2025 के आधार पर बच्चों के कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा विद्यार्थियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शिक्षा केन्द्र ने मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, शाला प्रारंभ होने पर सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, क्रियाशील बालिका शौचालय, रनिंग वॉटर की उपलब्धता, पानी की टंकी की साफ सफाई, आवश्यक मरम्मत एवं जन उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
स्कूलों में अभिभावकों का होगा स्वागत - स्कूल चलें हम'' अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत समस्त शासकीय विद्यालयों में चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन करा कर उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जाएगा। विद्यार्थियों को शाला प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान शाला प्रबंधन समिति की बैठकों में नवीन अकादमिक सत्र में नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों के साथ चर्चा होगी। कलेक्टर द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला का आवंटन किया जाएगा, जहां वे विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे एवं अपने अनुभवों से उन्हें प्रेरित भी करेंगे।
और खबरे
बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवॉट पर संपर्क करें...
June 16, 2026 02:56 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 16, 2026 02:49 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 16, 2026 02:40 AM
अफीम नीति 2026-27 पर नीमच में मंथन, किसानों के सुझाव सीधे केंद्र तक पहुंचेंगे, नामांतरण में राहत, टेस्टिंग में पारदर्शिता और डोडाचूरा मुद्दे पर हुई चर्चा..
June 16, 2026 02:08 AM
03 किलो 365 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त ऑयल टैंकर भी किया गया जब्त....
June 15, 2026 04:26 PM
2046 किलो डोडा चूरा जब्त, कंटेनर ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 15, 2026 04:21 PM
राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली..
June 15, 2026 04:03 PM
नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य...
June 15, 2026 03:58 PM
जलकर संग्रहण में तेजी लाने व समूह जलप्रदाय योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, एकल ग्राम योजनाओं में पंप ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश...
June 15, 2026 03:57 PM
योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाए- प्रधान जिला न्यायाधीश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय विशेष योग अभियान का शुभारंभ
June 15, 2026 03:56 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित...
June 15, 2026 03:55 PM
नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य...
June 15, 2026 03:54 PM
16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पूर्णतः प्रतिबंधित, मत्स्य प्रजनन काल में मछली पकड़ना, बेचना व परिवहन करना दंडनीय अपराध
June 15, 2026 03:53 PM
मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न...
June 15, 2026 03:50 PM
सोमवती अमावस्या पर श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...
June 15, 2026 03:48 PM
शारीरिक शिक्षक पद बढ़ाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन...
June 15, 2026 03:27 PM
भाजपा जिला नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न...
June 15, 2026 03:23 PM
पर्यावरण मित्रों ने सुभाष वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान...
June 15, 2026 03:20 PM
कुत्तों को दुलार और गोमाता को दुत्कार, कुत्ते को पलंग पर और गोमाता को सड़क पर - पं.कुलदिप शर्मा...
June 15, 2026 03:18 PM