भाजपा जिला नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न...
Updated : June 15, 2026 03:23 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
राजनीति
नीमच :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, विकास, समर्पण एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा जिला नीमच द्वारा प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वृहद प्रदर्शनी का उद्घाटन संभाग प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जिला प्रभारी श्री सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं विधायक श्री माधव मारू सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी। सांय 5 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संभाग प्रभारी श्री सुरेश आर्य, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी श्री सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्री माधव मारू, जिला महामंत्री श्री धनसिंह केथवास एवं श्री नरेंद्र मालवीय मंचासीन रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेता नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर सौंपी, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 12 वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव और सम्मान विश्व स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के वन रैंक-वन पेंशन, किसानों के कल्याण, उद्योग, सड़क, ऊर्जा तथा आधारभूत संरचना के विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में केंद्र सरकार ने प्रभावी कार्य करते हुए जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास किया है।श्री गुप्ता ने कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में देश में मात्र 6 एम्स स्थापित किए गए थे, वहीं भाजपा सरकार के कार्यकाल में 23 एम्स संचालित हो रहे हैं तथा दो अन्य निर्माणाधीन हैं। देशभर में लगभग 500 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आया है तथा चिकित्सकों की कमी दूर हो रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश की लगभग 70 प्रतिशत गरीब आबादी को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। सिंचाई, ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। भारत आज मोबाइल सहित अनेक उत्पादों का निर्यात कर रहा है। रेलवे के क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुए हैं तथा सेमीकंडक्टर उद्योग में तेजी से कार्य चल रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आगामी वर्षों में देखने को मिलेगा।सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए उनके सुझाव एवं प्रश्न सुने तथा विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। सम्मेलन में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजजन ,पत्रकारों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन को विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं विधायक श्री माधव मारू ने भी संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण, जिला पंचायत, जनपद ,नगर पालिका जनप्रतिनिधिगण, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री राकेश जैन "पप्पू" ने किया।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
और खबरे
2046 किलो डोडा चूरा जब्त, कंटेनर ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 15, 2026 04:21 PM
राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली..
June 15, 2026 04:03 PM
नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य...
June 15, 2026 03:58 PM
जलकर संग्रहण में तेजी लाने व समूह जलप्रदाय योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, एकल ग्राम योजनाओं में पंप ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश...
June 15, 2026 03:57 PM
योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाए- प्रधान जिला न्यायाधीश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय विशेष योग अभियान का शुभारंभ
June 15, 2026 03:56 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित...
June 15, 2026 03:55 PM
नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य...
June 15, 2026 03:54 PM
16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पूर्णतः प्रतिबंधित, मत्स्य प्रजनन काल में मछली पकड़ना, बेचना व परिवहन करना दंडनीय अपराध
June 15, 2026 03:53 PM
मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न...
June 15, 2026 03:50 PM
सोमवती अमावस्या पर श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...
June 15, 2026 03:48 PM
शारीरिक शिक्षक पद बढ़ाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन...
June 15, 2026 03:27 PM
भाजपा जिला नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न...
June 15, 2026 03:23 PM
पर्यावरण मित्रों ने सुभाष वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान...
June 15, 2026 03:20 PM
कुत्तों को दुलार और गोमाता को दुत्कार, कुत्ते को पलंग पर और गोमाता को सड़क पर - पं.कुलदिप शर्मा...
June 15, 2026 03:18 PM
क्षत्रिय नायक समाज का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं और कर्मवीरों का हुआ सम्मान…
June 15, 2026 03:14 PM
सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने नागदा स्टेशन से कोटा–उज्जैन मेमू को दिखाई हरी झंडी...
June 15, 2026 03:13 PM
खरीफ मौसम पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी....
June 15, 2026 03:08 PM
योग आत्मिक उन्नति और स्वास्थ्य का आधार है - योगाचार्य मेनारिया, बोहेड़ा समर कैंप में कठिन योगासनों के प्रदर्शन ने प्रतिभागियों को किया प्रभावित
June 15, 2026 03:06 PM
कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त के विरोध में कांग्रेसियों ने मोन रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन....
June 15, 2026 03:04 PM