lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित...

  Updated : June 15, 2026 03:55 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री एवं ब्लॉक समन्वयकों को योजनाओं में समयबद्ध प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में आगामी एक माह में जनपद पंचायत जावद में 700, मनासा में 350 एवं नीमच में 200 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025-26 की शेष सभी स्वीकृतियां आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु जनपद सीईओ एवं ब्लॉक समन्वयकों को निर्देशित किया गया। जनपद पंचायत जावद की सभी अवयवों में कम प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त कर कार्य में सुधार हेतु चेतावनी दी गई एनआरएलएम एवं मुद्रा योजना: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों का बैंक लिंकेज आगामी 10 दिवस में बैंकों में प्रकरण प्रस्तुत कर 15 जुलाई तक 50% लोन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम मुद्रा योजना में 15 जुलाई तक 300 हितग्राहियों का लक्ष्य एवं लखपति दीदी के तहत संपूर्ण प्रविष्टि पोर्टल पर 7 दिवस में पूर्ण करने को कहा गया। मनरेगा एवं जल संरक्षण: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर, खेत तालाब निर्माण, डगवेल रिचार्ज एवं जन भागीदारी से गाद निकासी की सफलता की कहानी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 1 जुलाई से विकसित भारत अभियान अंतर्गत कार्यों के चयन हेतु युक्त धारा एवं प्लानर सॉफ्टवेयर का प्रस्तुतीकरण किया गया। एक बगिया मां के नाम के हितग्राहियों को सामग्री देयक भुगतान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया। सभी पूर्ण कार्यों की जियो टैगिंग 30 जून तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सभी ब्लॉक समन्वयकों को हाईवे वाली पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर रोड साइड डंपिंग रोकने, ढाबों-दुकानों पर डस्टबिन लगवाने एवं जन जागरूकता चलाने के निर्देश दिए। पीएम आवास के चिन्हित हितग्राहियों को शौचालय लाभ हेतु प्रविष्टि 7 दिवस में पूर्ण करने को कहा गया।
जल ग्रहण एवं पंचायत प्रकोष्ठ: जल ग्रहण परियोजना के सभी प्रगतिरत कार्य एवं तालाबों के पीचिंग कार्य 30 जून तक पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर कर संग्रहण की ऑनलाइन व्यवस्था का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा गया। कर संग्रहण में महिला स्व सहायता समूहों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच, जावद, मनासा, सभी सहायक यंत्री, ब्लॉक समन्वयक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

2046 किलो डोडा चूरा जब्त, कंटेनर ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार...

June 15, 2026 04:21 PM

राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली..

June 15, 2026 04:03 PM

नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य...

June 15, 2026 03:58 PM

जलकर संग्रहण में तेजी लाने व समूह जलप्रदाय योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, एकल ग्राम योजनाओं में पंप ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश...

June 15, 2026 03:57 PM

योग को अपनी जीवन शैली का हिस्‍सा बनाए- प्रधान जिला न्‍यायाधीश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय विशेष योग अभियान का शुभारंभ

June 15, 2026 03:56 PM

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित...

June 15, 2026 03:55 PM

नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के निर्देश, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य...

June 15, 2026 03:54 PM

16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पूर्णतः प्रतिबंधित, मत्स्य प्रजनन काल में मछली पकड़ना, बेचना व परिवहन करना दंडनीय अपराध

June 15, 2026 03:53 PM

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न...

June 15, 2026 03:50 PM

सोमवती अमावस्या पर श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...

June 15, 2026 03:48 PM

शारीरिक शिक्षक पद बढ़ाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन...

June 15, 2026 03:27 PM

भाजपा जिला नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन संपन्न...

June 15, 2026 03:23 PM

पर्यावरण मित्रों ने सुभाष वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान...

June 15, 2026 03:20 PM

कुत्तों को दुलार और गोमाता को दुत्कार, कुत्ते को पलंग पर और गोमाता को सड़क पर - पं.कुलदिप शर्मा...

June 15, 2026 03:18 PM

क्षत्रिय नायक समाज का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं और कर्मवीरों का हुआ सम्मान…

June 15, 2026 03:14 PM

सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने नागदा स्टेशन से कोटा–उज्जैन मेमू को दिखाई हरी झंडी...

June 15, 2026 03:13 PM

खरीफ मौसम पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी....

June 15, 2026 03:08 PM

योग आत्मिक उन्नति और स्वास्थ्य का आधार है - योगाचार्य मेनारिया, बोहेड़ा समर कैंप में कठिन योगासनों के प्रदर्शन ने प्रतिभागियों को किया प्रभावित

June 15, 2026 03:06 PM

कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त के विरोध में कांग्रेसियों ने मोन रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन....

June 15, 2026 03:04 PM