नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में हाई अलर्ट, डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा की; प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय....
Updated : June 17, 2026 04:44 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के सुरक्षित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा से संबंधित संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, अंतर-विभागीय समन्वय, साइबर निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रश्नपत्रों के प्राप्त होने से लेकर उनके सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्रों तक परिवहन, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं एवं सामग्री की सुरक्षित वापसी तक संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्णतः सुरक्षित एवं त्रुटिरहित बनाए रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), शिक्षा विभाग, बैंकिंग संस्थाओं तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधीक्षक 20 जून तक परीक्षा केंद्रों, प्रश्नपत्र भंडारण स्थलों एवं संबंधित बैंकों का स्वयं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण करें। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD), सुरक्षा बलों की तैनाती तथा अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से अपने जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करें तथा प्रश्न-पत्रों के परिवहन, स्ट्रांग रूम, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की समुचित समीक्षा कर सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि साइबर माध्यमों से होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रदेश के 38 साइबर कमांडो सक्रिय रहेंगे। उन्होंने पेपर लीक, अफवाहों एवं अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए साइबर निगरानी को और सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा पूर्व में परीक्षा संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे व्यक्तियों एवं संदिग्ध तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। डीजीपी ने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें डीजीपी श्री मकवाणा ने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, पेपर लीक संबंधी दुष्प्रचार अथवा अनुचित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने "पेपर लीक के प्रति शून्य सहिष्णुता" (Zero Tolerance) की नीति अपनाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान होटल, लॉज, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की आवश्यक जांच की जाए। जिला स्तरीय समन्वय समितियां लगातार सक्रिय रहें तथा अंतिम 72 घंटों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। परीक्षा समाप्ति के बाद प्रश्नपत्रों एवं अन्य गोपनीय सामग्री की सुरक्षित वापसी प्रक्रिया को भी उतनी ही गंभीरता से संचालित किया जाए जितनी गंभीरता से परीक्षा पूर्व सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाती है। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में 283 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में सर्वाधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री ए.साईं मनोहर, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री तरूण नायक, पीएसओ टू डीजीपी डॉ. विनीत कपूर, एसओ टू डीजीपी श्री मलय जैन, पुलिस अधीक्षक एटीएस श्री प्रणय नागवंशी, एवं एआईजी श्रीमती विनीता मालवीय उपस्थित रहे।
और खबरे
सरवानिया महाराज में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि को किया नमन....
June 17, 2026 10:10 AM
नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में हाई अलर्ट, डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा की; प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय....
June 17, 2026 04:44 AM
साइबर अपराधों के खिलाफ 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 अभियान 24 जून से, डिजिटल सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में होगा जनजागरण....
June 17, 2026 04:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 17, 2026 04:42 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 17, 2026 04:38 AM
मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस थानों में शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी की बैठकें आयोजित...
June 16, 2026 02:29 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 16, 2026 02:24 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
June 16, 2026 02:09 PM
जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....
June 16, 2026 01:41 PM
सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 16, 2026 01:25 PM
धामनिया में जनकल्याण शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने कहा- सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण को समर्पित, विभिन्न योजनाओं के लिए 63 आवेदन प्राप्त…
June 16, 2026 01:23 PM
फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्वीकृत..
June 16, 2026 11:48 AM
सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
June 16, 2026 11:44 AM
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...
June 16, 2026 11:42 AM
चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
June 16, 2026 11:36 AM
जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
June 16, 2026 11:33 AM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...
June 16, 2026 11:31 AM
बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..
June 16, 2026 11:24 AM
350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 16, 2026 11:22 AM