lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि को किया नमन....

  Updated : June 17, 2026 10:10 AM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज। आज देश भर में शोर्य और पराक्रम की अमर कहानी के महान नायक हिंदुआ शेर वीर शिरोमणि प्रातः स्मरणीय राष्ट्रभक्ति अदम्य साहस स्वाभिमानी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। हिंदुस्तान के राजस्थान की मीट्टी में जन्मे देश धर्म और संस्कृति मातृ भूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राजपूत कूल गौरव महाराणा प्रताप को आज देश उनके देश काल धर्म संस्कृति राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को लेकर नमन कर रहा है। इस अवसर पर सरवानिया महाराज में भी राणावत राजपूत समाज के नैतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर नीमच सिंगोली रोड़ के समीप श्री महाराणा प्रताप की आदम कद प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर जयंती की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर मेवाड़ शिरोमणि को याद किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने कहा कि राणा प्रताप केवल एक योद्धा ही नहीं थे बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान त्याग और अटुट वीरता के लिए जाने जाते हैं। राणा प्रताप के जीवन मुल्यों और आदर्शों को अपनाकर हम समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, कालूसिंह राणावत, राजेश प्रताप सिंह ( टुन्नी बना) राणावत, जितेन्द्रसिंह राणावत इंजीनियर, अजय प्रताप सिंह राणावत, शिवराजसिंह राणावत, उमेशसिंह राणावत, योगेन्द्रसिंह राणावत, लक्ष्मणसिंह राणावत, मंयक प्रतापसिंह राणावत, दिपेंद्रसिंह राणावत, करण प्रतापसिंह राणावत, हर्षवर्धनसिंह राणावत, हर्षदीपसिंह राणावत, विजयपाल सिंह राणावत, रघुवीर सिंह राणावत पूर्व पार्षद भूपेंद्रसिंह राणावत भेरुसिंह राणावत , कानसिंह राणावत सहित अन्य उपस्थित थे। आभार राजपुरोहित चंन्द्रनारायण पालीवाल ने माना।

महाराणा प्रताप और इतिहास - जन्म 9 मई 1540 (शुक्ल पक्ष तृतीया)को मेवाड़ की पावन धरा पर हुआ। वे भारतीय स्वाभिमान, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक है। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मातृभूमि, धर्म और मेवाड़ की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। अपार कठिनाइयों, जंगलों और अभावों के बीच भी उन्होंने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

हल्दी घाटी वीरता की गाथा - हल्दीघाटी का युद्ध उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अटूट संकल्प का अमर उदाहरण है। आक्रांता मुगल बादशाह अकबर को धुल चटा दी। अपने प्रिय अश्व चेतक के साथ उन्होंने वीरता की ऐसी गाथा लिखी, जो आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम का संचार करती है। जीवन के अंतिम क्षणों तक वे मेवाड़ की स्वतंत्रता और जनकल्याण के लिए संघर्षरत रहे। 19 जनवरी 1597 को उनका देहावसान हुआ, किंतु उनका यश, त्याग और पराक्रम अमर हो गया ।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि को किया नमन....

June 17, 2026 10:10 AM

नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में हाई अलर्ट, डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा की; प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय....

June 17, 2026 04:44 AM

साइबर अपराधों के खिलाफ 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 अभियान 24 जून से, डिजिटल सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में होगा जनजागरण....

June 17, 2026 04:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 17, 2026 04:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 17, 2026 04:38 AM

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस थानों में शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी की बैठकें आयोजित...

June 16, 2026 02:29 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 16, 2026 02:24 PM

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...

June 16, 2026 02:09 PM

जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....

June 16, 2026 01:41 PM

सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं एवं अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 16, 2026 01:25 PM

धामनिया में जनकल्याण शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने कहा- सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण को समर्पित, विभिन्न योजनाओं के लिए 63 आवेदन प्राप्त…

June 16, 2026 01:23 PM

फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्‍वीकृत..

June 16, 2026 11:48 AM

सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

June 16, 2026 11:44 AM

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...

June 16, 2026 11:42 AM

चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...

June 16, 2026 11:36 AM

जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्‍पति को कलेक्‍टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

June 16, 2026 11:33 AM

नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्‍मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

June 16, 2026 11:31 AM

बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..

June 16, 2026 11:24 AM

350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 16, 2026 11:22 AM