सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सतत जीवन शैली कार्यशाला आयोजित, आयुर्वेद-योग और पर्यावरण संरक्षण का मिला संदेश....
Updated : April 06, 2026 06:45 AM
बबलु माली
आयोजन
सरवानिया महाराज :- शहर के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम (EEP) के अंतर्गत श्री धन्वंतरी पीठम, श्री अंबा माता आरोग्य आश्रम, निपानिया आबाद में सतत जीवन शैली विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को आयुर्वेद, योग, औषधीय पौधों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में आरोग्य आश्रम के वैद्य श्री नवनीत मगरदे ने विद्यार्थियों को विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों और उनके रोगों में उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। वैद्य सुश्री वैभवी गिराने एवं श्री विपीन सोनी ने अश्वगंधा, गिलोय, पीपल सहित कई औषधीय पौधों के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं श्रीमती कृतिका उपाध्याय ने योग, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
द्वितीय सत्र का शुभारंभ पीठाधीश्वर श्री सुरेशानंद गुरुजी एवं मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य आर. के. मीणा ने पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्मिता शर्मा ने सतत जीवन शैली का अर्थ स्पष्ट करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति मालवा प्रांत कार्यवाहिका सुश्री भारती कुशवाहा ने योग और आयुर्वेद को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों को इसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं पीठाधीश्वर श्री सुरेशानंद जी ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही जीवन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अर्जित ज्ञान को व्यवहार में उतारकर समाज और राष्ट्रहित में उपयोग करना चाहिए, ताकि व्यक्ति स्वार्थी नहीं बल्कि परमार्थी बने। कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के संरक्षण हेतु वृक्षों पर सकोरे भी लगाए गए, जिससे विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश मिला। अंत में उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती ललिता सांवरिया ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन इको क्लब प्रभारी श्रीमती सुधा महावर ने किया।
और खबरे
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM