विकास प्रक्रिया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां - मंत्री डॉ.शाह तकनीकी आधारित जनजाति विकास की अवधारणा पर कार्यशाला का शुभारंभ...
Updated : May 19, 2026 03:29 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज की पीड़ा को समझा और विकास प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनायी हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष जैसी पहल से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए ठोस कार्य हो रहे हैं। वे मंगलवार को भोपाल के आदि भवन में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत तकनीकी आधारित सतत् जनजाति विकास अवधारणा पर आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा, आयुक्त डॉ. सतेंद्र सिंह सहित प्रदेश से आए विभाग के मैदानी अधिकारी उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि वे वर्ष 1990 से लगातार जनजातीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जनजातीय समाज के साथ लगातार कार्य किया है। विभागीय अधिकारी भी सतत् रूप से गांवों में और वनवासी अंचल के बीच जाएं और उनके जीवन को नजदीक से देखें। साथ ही प्रत्यक्ष अनुभव से जो परिस्थितियां सामने आती है उसे समझें और उसके अनुरूप कार्य करें। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जनजाति वर्ग के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को उनके द्वार तक पहुँचाने के लिए “जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में शिविरों के माध्यम से 18 विभागों की 25 योजनाओं का लाभ जनजाति वर्ग के ग्रामीणों को दिलाया जाएगाl मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि किस तरह से वनवासी अंचल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सन 1990 के दशक से लेकर अब तक स्थितियां बदल गयी है। आज जनजातीय समाज, विकास की मुख्यधारा में शामिल हैं। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों में 50 हजार पानी की बॉटल वितरित कर रहे हैं। साथ ही पहली से कक्षा बारहवीं कक्षा तक के 45 हज़ार बच्चों को पेयजल के लिए पानी की बॉटल प्रदान की हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र की 150 ग्राम पंचायतों में वॉटर कूलर और आरओ लगाया हैं। इससे हर गाँव, हर स्कूल में शुद्ध पेयजल सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि जनजाति अंचल की बच्चियां शहर के कॉलेज जाने में हिचकिचाती हैं और सुविधाओं के अभाव में उच्च शिक्षा छोड़ भी देती है।
ऐसी परिस्थितियों में उन्होंने प्रायोगिक तौर पर अपने क्षेत्र में 4 बसें संचालित की, जिससे कॉलेज जाने वाली बालिकाओं की संख्या 30 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार होना चाहिए। कार्यशाला में आयुक्त जनजातीय क्षेत्र विकास डॉ. सतेंद्र सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यशाला में आजीविका तथा रोज़गार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग पर मैनिट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. संयम शुक्ला ने अपना उद्बोधन दिया। सतत जनजातीय विकास में जीआईएस तथा उपग्रह सुदूर संवेदन विषय पर आईआईएसईआर के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ. कुमार गौरव ने भी संबोधित किया कार्यशाला के द्वितीय सत्र में जनजातीय आजीविका तथा उद्यमिता विकास विषय पर आईएएस आरएम ट्राइफेड श्रीमती प्रीति मैथिल ने संबोधित किया। 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय कृषि को बदल रहा है' विषय पर आईआईआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रज्योति देब ने संबोधित किया। साथ ही "स्वास्थ्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग" विषय पर आईआईआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निखिल कुमार सिंह ने जानकारी दी।
और खबरे
नीमच मंडी में आज 45,122 बोरी की आवक, लहसुन और कलौंजी के भाव में जोरदार तेजी...
May 19, 2026 04:25 PM
भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों का कल राष्ट्रवापी बंद का समर्थन, बंद से आमजन की परेशानी पर संगठन को रहेगा खेद..
May 19, 2026 03:55 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 21 मई को....
May 19, 2026 03:31 PM
केमिस्ट बंद, पर इलाज नही, 20 मई को बंद के दौरान भी मिलेंगी आवश्यक दवाइयां, जिले के जनऔषधि केंद्र खुले रहेंगे, 21 अस्पतालों व 15 मेडिकल स्टोर्स पर आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित....
May 19, 2026 03:30 PM
सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, सीवियर एनिमिक प्रत्येक गर्भवती महिला को, ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर 750 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश, उपार्जित उपज का तत्काल भण्डारण एवं ईंधन आपूर्ति पर भी दिया जोर....
May 19, 2026 03:29 PM
विकास प्रक्रिया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां - मंत्री डॉ.शाह तकनीकी आधारित जनजाति विकास की अवधारणा पर कार्यशाला का शुभारंभ...
May 19, 2026 03:29 PM
भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कल से...
May 19, 2026 03:28 PM
संवेदना से समाधान तक, जनसुनवाई में कलेक्टर श्री चंद्रा से मिली राहत, गंभीर बीमारी के इलाज से उजड़े आशियाना तक, रेडक्रास से मिली त्वरित आर्थिक मदद, 120 आवेदकों की सुनीं समस्याएं....
May 19, 2026 03:27 PM
मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना, नीमच जिले के 3 ग्रामों का चयन, 25 मई को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक...
May 19, 2026 03:26 PM
मनासा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न 47 हितग्राहियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ....
May 19, 2026 03:26 PM
नीमच में 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम...
May 19, 2026 03:25 PM
नीमच परिश्रम वहां चाबी है जो सफलता के सारे द्वार खोलती है, आभा विनायका, कांग्रेस सेवादल फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर....
May 19, 2026 03:17 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 15 शिकायतों का समाधान, एसपी राजेश व्यास ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश....
May 19, 2026 10:54 AM
बरेखन की श्रीमद् भागवत गौशाला में बह रही धर्म की ज्ञान गंगा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब...
May 19, 2026 10:51 AM
आलाखेड़ी में वीर बालाजी हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 9 जोड़ों ने यज्ञ हवन में दी आहुतियां, एक क्विंटल 67 किलो सिंदूर से निर्मित हुई वीर बालाजी हनुमान मूर्ति...
May 19, 2026 08:18 AM
सांसद सुधीर गुप्ता के जन्मदिवस पर सेवा दिवस मनाया, विभिन्न सेवा कार्यक्रम हुए आयोजित...
May 19, 2026 07:30 AM
कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल लगाई, ग्रामीणों के साथ जाजम पर बैठकर सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए निराकरण के निर्देश..
May 19, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 19, 2026 02:56 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 19, 2026 02:50 AM