कनावटी में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ति मनाई गई.....
सामाजिक

DESK NEWS
Updated : April 14, 2025 07:21 PM

नीमच - भाजपा उत्तर मंडल के ग्राम कनावटी में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के उत्सव पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और संविधान निर्माण में उनकी उपयोगिता से सभी को अवगत कराते हुए संबोधित किया। जन्मजयंती कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के गांव चलो घर घर चलो अभियान अंतर्गत श्री देवनारायण मन्दिर परिसर कनावटी में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान भी किया। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना जायसवाल, उत्तर मंडल अध्यक्ष विशवास पाटीदार, महामंत्री द्वय सतीश यादव, ममता नागदा, मंत्री घीसालाल बैरवा, कार्यालय मंत्री गोपाल नायक, सोशल मीडिया प्रभारी गणपतसिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी दीपक गोयल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश पाटीदार, राधेश्याम पंवार, झमकलाल पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सतीश यादव ने किया और आभार राधेश्याम पंवार ने माना। उक्त जानकारी दिलीप पाटीदार जावी ने दी।