एनएसएसजी रोपेगा एक हजार नीम के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस से चलेगा पौधारोपण व जागरूकता अभियान.....
आयोजन

DESK NEWS
Updated : May 31, 2025 10:56 PM

नीमच :- नगर समस्या सुझाव ग्रुप द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होटल मिडटाउन में किया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने बताया कि एनएसएसजी से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों की महत्वपूर्ण बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से सांकेतिक पौधा रोपण की शुरुआत कर आगामी मानसून सत्र में वृहद स्तर पर पौधे लगाना तथा नगर में वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया। साथ ही पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना व लोगों को पर्यावरण के बारे में जानकारी देना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना। एक पेड़ मां के नाम अभियान, अंकुर अभियान में भागीदारी व परिवार के सदस्यों के नाम से पौधे लगवाना। 5 जून को पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेना व दिलवाना। पर्यावरण से जुड़ी कविता व स्लोगन को जन जन तक पहुंचाकर प्रेरित करना। ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर अपने सुझाव दिए व तन मन धन से पौधारोपण के कार्य मे सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रुप के सक्रिय सदस्य मनोज तृप्ति दुआ ने अपने पिताजी सेठ जीवनदास जी दुआ की स्मृति में पांच से छह फीट ऊंचाई वाले एक हजार नीम व अन्य प्रजातियों के पौधे ग्रुप के माध्यम से रोपित करने की घोषणा की। जिसकी शुरुआत 5 जून से होगी। ग्रुप सदस्य रचना निमिष गर्ग ने ऑपरेशन सिंदूर से प्रभावित होकर सिंदूर पौधे के बीज ग्रुप को उपलब्ध करवाकर 5 जून को रोपित करने की बात कही।
बैठक में उपस्थित ग्रुप सदस्य डॉ दीपक सिंहल, प्रोफेसर एनके डबकरा, वरुण खण्डेलवाल, संजय श्रीवास्तव, मनोज दुआ, देवकीनंदन खण्डेलवाल, दिनेश मनावत, सौरभ भट्ट, बीडी वैष्णव, घनश्याम सेठिया, अमन चौहान, विनीता कांठेड़, रचना गर्ग, संगीता शर्मा, मीना मनावत ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के समापन पर एडमिन विवेक खण्डेलवाल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पर्यावरण बचाओ भविष्य सुरक्षित बनाओ" के संदेश के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।